कौन थे कुकू कोहली? अजय देवगन को स्टार बनाने वाले डायरेक्टर के परिवार में कौन-कौन?
कुकू कोहली के निधन की खबर से सिनेमा जगत सदमे में है। ‘फूल और कांटे’ से अजय देवगन को लॉन्च करने वाले निर्देशक अपने पीछे परिवार और यादगार फिल्मों की विरासत छोड़ गए।
Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज
झारखंड के दुमका जिले में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका पाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति विधायक के यहां रसोइये का काम करता था।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी हंसडीहा थाने में दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सोनू राउत (26) के रूप में हुई है और उसका शव नोनिहाट इलाके में एक सरकारी भवन के कमरे से बरामद किया गया। मृतक के रिश्तेदार सुनील राउत ने दावा किया कि सोनू पिछले चार महीने से भाजपा नेता एवं जरमुंडी से विधायक देवेंद्र कुंवर के यहां रसोइये के रूप में काम कर रहा था।
जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नवल किशोर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘राउत के परिजनों की शिकायत के आधार पर विधायक समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi









