Responsive Scrollable Menu

NSA Ajit Doval ने Beijing में Wang Yi से की सीमा वार्ता, LAC पर शांति पर जोर

के जे एम वर्मा बीजिंग, 25 अगस्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच मंगलवार को हुई व्यापक वार्ता के दौरान दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति एवं स्थिरता बनाए रखने, सीमांकन की दिशा में आगे बढ़ने तथा सीमा के दोनों ओर सहयोग से जुड़े जारी प्रयासों को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। विशेष प्रतिनिधि स्तर की यह वार्ता आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की संभावित भारत यात्रा से कुछ सप्ताह पहले हुई है। बैठक की शुरुआत में डोभाल ने कहा कि भारत और चीन के संबंधों में सामान्य स्थिति बहाल होने का सीधा कारण दोनों पक्षों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना है।

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों में जारी सकारात्मक प्रगति की समीक्षा की जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निर्देशों और दृष्टिकोण के अनुरूप है।’’ दूतावास ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने, स्थिरता बनाए रखने, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करने, सीमांकन की दिशा में प्रगति करने और सीमा के दोनों ओर सहयोग से जुड़े जारी कार्यों को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।’’ विशेष प्रतिनिधि स्तर की यह वार्ता ऐसे समय हुई है जब अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी क्षेत्र में एलएसी के पास चीनी सैनिकों की आक्रामक सैन्य गतिविधियों की खबरें सामने आई हैं। डोभाल सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचे थे। उनकी यात्रा को 2020 में गलवान घाटी में हुई घातक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण हुए संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के जारी प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है।

डोभाल ने कहा, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि हम 25वें दौर की वार्ता के लिए यहां हैं। यह बातचीत खास तौर पर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन जल्द होने वाला है।’’ उन्होंने रूस में 2024 में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और पिछले साल चीन में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर मोदी और चिनफिंग की मुलाकातों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम अपने नेताओं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के मार्गदर्शन के अनुरूप बैठक कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने कजान और तियानजिन में हमारे संबंधों को स्पष्ट और सकारात्मक दिशा दी थी।’’ डोभाल ने पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के बाद दोनों देशों के संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि द्विपक्षीय संबंध धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे संबंधों में जो सामान्य स्थिति देखने को मिली है, उसका सीधा कारण दोनों पक्षों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना है।’’ डोभाल ने सीमा और अरुणाचल प्रदेश को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेदों के स्पष्ट संदर्भ में कहा, ‘‘आज हमने इस बात पर विस्तार से चर्चा की कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के अपने प्रयासों को किस तरह और प्रभावी तथा मजबूत बनाया जा सकता है।’’ चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है। डोभाल ने दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की दिशा में हुई प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘नाथू ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा के सफल आयोजन और तीनों दर्रों के जरिये पारंपरिक सीमा व्यापार की बहाली से हमारे लोगों, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वालों को वास्तविक लाभ मिला है।’’ वांग ने कहा कि चीन और भारत के संबंध अब केवल द्विपक्षीय दायरे तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका वैश्विक और रणनीतिक महत्व भी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए संवाद बढ़ाना, आपसी विश्वास मजबूत करना, बाधाएं दूर करना और मुश्किलों से पार पाना जरूरी है। हमें अच्छे पड़ोसी, अच्छे मित्र और ऐसे साझेदार बनना चाहिए जो एक-दूसरे की सफलता में योगदान दें।’’ वांग ने डोभाल के साथ बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को नयी गति देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि चीन और भारत को इतिहास से सीख लेनी चाहिए, द्विपक्षीय संबंधों में सीमा विवाद को उचित स्थान पर रखना चाहिए और बिना रुके, पीछे हटे या रास्ते से भटके आगे बढ़ते रहना चाहिए।

चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, वांग ने भारत-चीन सीमा से जुड़े मामलों को लेकर धीरे-धीरे सकारात्मक विमर्श विकसित करने, संवाद, शांति, परामर्श और सहयोग को मुख्य आधार बनाने तथा द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ एवं स्थिर विकास के लिए सकारात्मक परिस्थितियां तैयार करने पर जोर दिया। वांग ने कहा, ‘‘मैं साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर आपके साथ गहन विचार-विमर्श जारी रखने को लेकर आशान्वित हूं, ताकि हम एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझ सकें और सीमा विवाद को उचित तरीके से संभाल सकें। इससे न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनी रहेगी, बल्कि द्विपक्षीय संबंधों को भी नयी गति मिलेगी।’’ उन्होंने कहा कि सीमा से जुड़े मामलों पर दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य माध्यमों से नियमित संपर्क में हैं तथा प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति चिनफिंग के मार्गदर्शन के अनुरूप काम कर रहे हैं।

वांग ने डोभाल के साथ अपनी बातचीत को ‘‘बहुत गहन और स्पष्ट’’ बताते हुए नयी सहमति बनने की उम्मीद जताई। चीन के बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने सीमांकन से जुड़ी बातचीत को आगे बढ़ाने, सीमा प्रबंधन एवं नियंत्रण को मजबूत करने, संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और सीमा-पार सहयोग को बढ़ावा देने पर गहन चर्चा की। डोभाल और वांग दोनों ही सीमा वार्ता के लिए विशेष प्रतिनिधि हैं।

यह व्यवस्था 2003 में 3,488 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा से जुड़े विवाद के व्यापक समाधान के लिए की गई थी। विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की इस व्यवस्था से सीमा विवाद को हल करने में सफलता नहीं मिली है, लेकिन दोनों देशों के अधिकारी विभिन्न मुद्दों पर बार-बार उभरने वाले तनाव से निपटने के लिए इसे एक उपयोगी माध्यम मानते हैं। वार्ता से पहले डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की।

भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि डोभाल और झेंग के बीच बातचीत में सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता मजबूत करने तथा दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी सहमति के अनुरूप आर्थिक, राजनीतिक और बहुपक्षीय क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा हुई। डोभाल के साथ मुलाकात के दौरान झेंग ने कहा कि चीन और भारत को अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से देखना और संभालना चाहिए तथा दोनों देशों को अपने नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, झेंग ने कहा, ‘‘दोनों देशों को रणनीतिक आपसी विश्वास बढ़ाना, सहयोग की संभावनाओं का पूरा लाभ उठाना, बहुपक्षीय मंचों पर करीबी समन्वय बनाए रखना और मतभेदों को सही तरीके से सुलझाना चाहिए, ताकि चीन-भारत संबंधों के निरंतर और स्थिर विकास को बढ़ावा मिल सके।’’ पिछले साल अगस्त में चीन और भारत के बीच 24वें दौर की वार्ता हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों ने सीमा विवाद पर स्पष्ट और गहन विचार-विमर्श किया था तथा कई मुद्दों पर साझा समझ विकसित की थी।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: बुधवार का दिन खर्चों वाला दिन होगा, इन 7 राशियों के लिए शुभ समय, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से दिन बेहद खास रहने वाला है. आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे. आज 26 अगस्त 2026 को मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी राशियों के लिए खास रहेगा. आज श्रवण नक्षत्र का प्रभाव सभी पर रहने वाला है. वहीं, आज दिशा शूल भी उत्तर दिशा में है. आज सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा और फिर शोभन योग शुरू हो जाएगा. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 26 अगस्त 2026 (Today Rashifal 26 August 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के लोगों को आज के दिन चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. आज माता से लाभ मिलेगा और प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा. आज दूर देश की यात्रा होगी. नए कार्य से लाभ मिलेगा. कार्यों में विघ्न बाधाएं खत्म होगी.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन परिवार में शुभ कार्य होगा. माली हालत अच्छी होगी और नए कार्य के अवसर मिलेंगे. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज आपके रोग और शत्रु परास्त होंगे. दांपत्य जीवन में सुधार होगा और मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. 

सावधानी- कटु बोलने से परहेज करें
उपाय- मछलियों को दाना खिलाएं 
शुभ अंक- 2  
शुभ रंग- सफेद  
लक मीटर- 9

3.मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन अपने आत्मबल से कार्य संपन्न होंगे. आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आर्थिक लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज विद्या, वाणी से धन लाभ होगा. आज दांपत्य जीवन में सुधार होगा.

सावधानी- दूसरों की बातों में न आएं
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
पक्षियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा 
लक मीटर- 9 

4.कर्क राशि

इस राशि के लोगों को आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपकी योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक क्षेत्र में विकास होगा और गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कार्य करेंगे. आय से अधिक व्यय हो सकता है. 

सावधानी- उतावलेपन में कोई कार्य न करें
उपाय- भोलेनाथ की पूजा करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8
 
5.सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन व्यापार करने के नए अवसर मिलेंगे. आज मान सम्मान का योग बन रहा है. आज प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन प्राप्त होगा. न्यायालय से लाभ मिल सकता है और शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं.

सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें 
उपाय- गायत्री उपासना करें 
शुभ अंक- 1  
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 8 

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: भाई की कलाई पर राखी की कितनी गांठ बांधे? जानें रक्षाबंधन के सही नियम, क्या करे-क्या नहीं, नोट करें जरूरी सामग्रियां

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों का आज समय अच्छा है और आज लाभ होगा. व्यापारिक प्रगति होगी और चौतरफा लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. आज आय के साधन प्राप्त होंगे. आज रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. संबंधों में मधुरता आएगी और पिता का सहयोग मिलेगा.

सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
उपाय- चिड़ियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7

7.तुला राशि 

तुला राशि के लोगों को आज के दिन अपनी योजनाओं को पूर्ण करना चाहिए. धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन में सुधार आएगा और रियल एस्टेट से लाभ मिलेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी.

सावधानी- भावुकता से बचें
उपाय- चीटियों को आटा और गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

इन लोगों को आज व्यापार से धन लाभ होगा. आज तनाव में न रहें और अपने गुस्से पर नियंत्रण करें, अपने परिवार को समय दें. परिवार में चल रहा विवाद हल होगा. अपनों का साथ मिलेगा.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
उपाय- गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया 
लक मीटर- 8 

9.धनु राशि

इस राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. जमीन-मकान खरीदने का योग बन रहा है. माली हालत सुदृढ़ होगी, प्रयासरत कार्यो में बड़ी सफलता मिलेगी. देश-विदेश की यात्रा होगी और मन को एकाग्र कर काम करें.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- पीला वस्त्र और अनाज दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. मन को सकारात्मक दिशा में लगाएं. साझेदारी में व्यापार करने से बचें  और वाणी पर नियंत्रण रखें. 
आय के साधन बढेंगे. छोटी छोटी बातों से परेशान ना हों.

सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं
जल्दबाजी से बचें
उपाय- नमक के पानी से घर में पोछा लगाएं
सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- काला
लक मीटर- 8

11.कुम्भ राशि

आज इस राशि के लोगों को अपने मन को नियंत्रण में रखना होगा. आज आय के साधन बढ़ेंगे और अज्ञात कारण से चिंतित हो सकते हैं. आज भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा. पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है. 

सावधानी- साझेदारी में व्यापार से बचें
उपाय- पौधारोपण करें
चीटियों को आटा खिलाएं
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7

12.मीन राशि 

मीन राशि के जातकों को आज के दिन कर्म क्षेत्र से बड़ा लाभ मिलेगा.मान सम्मान में वृद्धि होगी और नया व्यापार करने का अवसर मिलेगा. गृह निर्माण का योग है. आय के साधन बढ़ेंगे और शासन सत्ता से लाभ मिल सकता है.

सावधानी- सकारात्मक सोचें 
आलस्य का त्याग करें 
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
पीला फल, फूल अर्पित करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बुध का नक्षत्र परिवर्तन होगा, इन राशियों के लिए सितंबर शुरू होते ही आएंगे अच्छे दिन

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट का सबसे रहस्यमयी खिलाड़ी, 0 रन-0 विकेट-0 कैच, फिर भी जिता गया मैच, बाद में मिला बड़ा सम्मान

cricket uniqie records: वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कैमरून कफी ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर इस नामुमकिन से दिखने वाले कारनामे को हकीकत में बदला था. यह ऐतिहासिक मुकाबला आज से करीब दो दशक पहले 23 जून 2001 को कोका-कोला कप के दौरान हरारे स्पोर्ट्स क्लब में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया था Wed, 26 Aug 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Breaking News: अमेरिका में 2 लाख वीजा रद्द! ट्रंप का बड़ा फैसला | Trump | Visa | USA | Visa Revoked #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T01:45:13+00:00

Republic Bharat LIVE: Patna Student Protest | Disha Salian Case | CJP Clash | PM Modi |Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T01:42:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers