Responsive Scrollable Menu

Horoscope 26 August 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

धन की परेशानी- चिंता अवसाद। कोर्ट-कचहरी के गोरख धंधे से बचें। डूबे हुए धन की प्राप्ति से खुशी। अचल सम्पत्ति प्राप्ति के प्रयास होंगे।

वृष

शारीरिक दुर्बलता के शिकार रहेंगे। पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए चिकित्सक बदलें। प्राप्त अवसरों का लाभ उठाएं। आर्थिक गतिविधियों में संलिप्तता रहेगी।

मिथुन

किसी विशेष समस्या का हल निकलेगा। बेरोजगारों को रोजगार संबंधी शुभ समाचार। येन केन प्रकारेण- इज्जत बचाने में सफल रहेंगे। अपनी उपलब्धियों से खुशी होगी।

कर्क

आम समय का लाभ उठायें- लाभ ही लाभ। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढेंगी। पूंजीनिवेश भविष्य के लिए लाभदायक। आपकी तारीफ करते लोग नहीं थकेगें। 

सिंह

नौकरी व्यवसाय के संदर्भ में खास फैसला। ईमानदारी की सफलता भी यश देगी। उधार दिया गया धन वापस मिलेगा। जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं।

कन्या

हल्की-फुल्की दुर्घटना का योग है। कदम फूंक-फूंक कर रखें, धोखा मिलेगा। घर परिवार में आपका सुयश बढ़ेगा। परिस्थितियों के अनुकूल आचरण करेंगे।

तुला

अनिर्णय की स्थिति बनी रह सकती है। अप्रत्याशित धन लाभ के योग है। विशेष प्रशिक्षण के लिए जा सकते हैं। अभीष्ट नई वस्तुओं भी खरीदी करेंगे।

वृश्चिक 

व्यर्थ का खर्च, बदनामी का डर। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निकट संबंधी मित्र के लिए अस्पताल के चक्कर। दो नंबर के धंधों से दूर रहें।

धनु

सरकारी क्षेत्र में रूके हुए काम आज बनेंगे। आर्थिक लेन-देन लाभदायक सिद्ध होगा। सरकारी कार्यों में सफलता की खुशी। आज का पूर्वाध अच्छा है।

मकर 

लाभकारी दिन है, संपर्क बढ़ाएं। अप्रिय समाचार मिल सकते है, क्रोध से बचें। शुभ समाचारों की प्राप्ति से खुशी। यात्रा का प्रबल योग है- व्यावसायिक में।

कुंभ

परिश्रम के अनुरूप काम बनेंगे। दिन सामान्य, फिर भी रचनात्मक। अपने तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी और लाभ भी होगा।

मीन

बच्चों के भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। जरूरी काम दोपहर तक निपटा लें। बनते हुए काम अटक जाएगें। सरकारी क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा, सफलता भी मिलेगी।

Continue reading on the app

आम छोड़िए बनाएं सेहत से भरपूर कड़वा करेला का अचार, रोटी के साथ यही मांगेगा परिवार, जानें चटपटी रेसिपी

करेले का नाम सुनते ही अगर कड़वाहट का ख्याल आता है, तो इसका चटपटा अचार एक बार जरूर ट्राई करें. लहसुन, कच्चे आम और मसालों के साथ तैयार यह अचार करेले के स्वाद को इतना मजेदार बना देता है कि खाने के साथ इसे बार-बार खाने का मन करेगा.

Continue reading on the app

  Sports

ICC Test Rankings में बड़ा फेरबदल, Mitchell Starc बने नए किंग, Bumrah अब दूसरे पायदान पर खिसके

क्रिकेट की दुनिया में लंबे समय से शीर्ष पर कायम जसप्रीत बुमराह को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में अपना पहला स्थान गंवाना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। स्टार्क के लिए यह उपलब्धि उनके करीब डेढ़ दशक लंबे टेस्ट करियर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के खिलाफ मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में स्टार्क ने मैच में कुल 10 विकेट हासिल किए थे। उनके इस प्रभावशाली प्रदर्शन को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला। इसके साथ ही स्टार्क रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़ते हुए जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह फरवरी 2024 में पहली बार आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 बने थे। इसके बाद करीब दो साल तक वह ज्यादातर समय इस स्थान पर बने रहे। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ भारत की मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला में उनकी गैरमौजूदगी और बांग्लादेश के खिलाफ स्टार्क के प्रदर्शन ने रैंकिंग का समीकरण बदल दिया है।

ताजा सूची में बुमराह दूसरे और मैट हेनरी तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में छह विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के ही नाथन लायन ने दो स्थान की छलांग लगाकर दसवां स्थान हासिल किया है।

इंग्लैंड के गेंदबाजों को भी पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। ओली रॉबिन्सन 15 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि जोश टंग 16 स्थान की छलांग के साथ 17वें स्थान पर हैं। दोनों ने लीड्स में खेले गए मुकाबले में मिलकर 16 विकेट हासिल किए थे।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रुक पहले और जो रूट दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीसरे और ट्रेविस हेड चौथे स्थान पर हैं। भारत के ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में तेज अर्धशतक लगाने का फायदा उठाया और छह स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अन्य बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन नौ स्थान ऊपर चढ़कर 21वें, श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा दो स्थान ऊपर संयुक्त रूप से 22वें, पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक सात स्थान ऊपर संयुक्त रूप से 27वें और भारत के केएल राहुल पांच स्थान ऊपर चढ़कर 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में भारत के रवींद्र जडेजा का दबदबा कायम है। वह पहले स्थान पर बने हुए हैं। पैट कमिंस सातवें, कैमरन ग्रीन संयुक्त रूप से 17वें और ओली रॉबिन्सन 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस तरह ताजा रैंकिंग में गेंदबाजी के शीर्ष स्थान पर बड़ा बदलाव हुआ है, जबकि बल्लेबाजी और हरफनमौला वर्ग में कई खिलाड़ियों ने अपनी स्थिति मजबूत की है, जिससे आने वाले मुकाबलों में रैंकिंग की जंग और दिलचस्प होने वाली हैं।
Wed, 26 Aug 2026 22:03:00 +0530

  Videos
See all

Maharashtra में क्यों बंद हो रहे Schools? | Justice Prasanna B. Varale | Nashik-Simhastha Kumbh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T18:35:56+00:00

Nepal Flood Live News: भारत से राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंचा विमान | Indian Army | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T18:42:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers