Lava Virat V1 Pro 5G Launch: 24 अगस्त को भारत आएगा नया बजट फोन, मिलेगा 50MP कैमरा, 8GB RAM और कई खास फीचर्स
Lava Virat V1 Pro 5G Launch Date: भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava जल्द ही अपना नया 5G स्मार्टफोन Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट और Flipkart पर उपलब्धता की जानकारी अपने X पोस्ट के जरिए कन्फर्म कर दी है। फोन को 24 अगस्त 2026 दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है।
Lava Virat V1 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस
एक रिपोर्ट के मुताबिक, Lava Virat V1 Pro 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T8200 चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU होगा, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.3GHz तक हो सकती है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU दिया जा सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, फोन को 6GB और 8GB RAM वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए 128GB का विकल्प मिल सकता है, जबकि माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाने का सपोर्ट दिया जा सकता है।
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Lava Virat V1 Pro 5G में 50MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। फ्रंट कैमरे की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बैटरी क्षमता को लेकर फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में 18W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का दावा किया गया है।
ये भी पढ़े-ः ₹18,999 में Poco M8x 5G हुआ लॉन्च: 7,900mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon चिप से है लैस, जानें कीमत
Android 16 और 5G कनेक्टिविटी
Lava का यह नया स्मार्टफोन Android 16 पर चल सकता है और इसमें 5G कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0 और USB Type-C पोर्ट शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।
डिजाइन और बिल्ड
रिपोर्ट के अनुसार, Lava Virat V1 Pro 5G का वजन करीब 196 ग्राम और मोटाई 8.2mm हो सकती है। फोन को IP54 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रहेगा।
Lava Virat V1 Pro 5G के साथ Virat Curve 5G भी तैयार
Lava अपने Virat लाइनअप को और विस्तार देने की तैयारी में है। कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो में Virat V1 4G और Virat V1 5G शामिल हैं, जबकि Virat V1 Pro 5G जल्द लॉन्च होने वाला है।
इसके अलावा Lava Virat Curve 5G भी कंपनी के आगामी स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है। यह स्मार्टफोन GSMA IMEI Database में LXX529 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। नाम से संकेत मिलता है कि इसमें कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है, हालांकि Lava ने अभी इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस या लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Lava Virat V1 Pro 5G: क्या उम्मीद करें?
Lava Virat V1 Pro 5G को कंपनी मौजूदा Virat V1 5G से ऊपर पोजिशन कर सकती है। 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T8200 चिपसेट, 50MP कैमरा, Android 16 और 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स इसे बजट 5G सेगमेंट में एक दिलचस्प विकल्प बना सकते हैं। इसकी असली कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च के दौरान होने की उम्मीद है।
Infinix Hot 70 Pro 5G लॉन्च डेट लीक: 4 कलर में आएगा फोन, मिलेगी Active Matrix डिस्प्ले और ये खास फीचर्स
Infinix Hot 70 Pro 5G को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। अब यह स्मार्टफोन भारत में भी दस्तक देने की तैयारी में नजर आ रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इंडिया में लॉन्च को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक नए लीक में इसके लॉन्च टाइमलाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। साथ ही, फोन की हैंड्स-ऑन तस्वीरें भी लीक हुई हैं, जिनसे इसके डिजाइन की झलक मिलती है।
सितंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है लॉन्च
टिपस्टर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) के मुताबिक, Infinix Hot 70 Pro 5G को भारत में सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार, भारतीय बाजार में यह फोन Dive Blue, Mirage Green, Silk Glow Purple और Thermo Orange कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। ये सभी कलर ग्लोबल वेरिएंट में भी मिलते हैं।
लीक हुई हैंड्स-ऑन तस्वीरों में फोन के रियर पैनल पर वर्टिकली अरेंज किए गए कैमरा सेंसर दिखाई देते हैं। सबसे खास बात कैमरा मॉड्यूल में दिया गया Active Matrix Cube LED डिस्प्ले है। यह मिनी डिस्प्ले नोटिफिकेशन, स्टेटस अलर्ट, एनिमेशन और अन्य जानकारी दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
अलग-अलग कलर में खास डिजाइन
Infinix Hot 70 Pro 5G को ग्लोबल मार्केट में कई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनमें Depth Ring White, Dive Blue, Mirage Green, Silk Glow Purple, Night Pulse और Thermo Orange शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, Thermo Orange वेरिएंट में तापमान के अनुसार बैक पैनल का रंग बदलता है। शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे यह ज्यादा सैचुरेटेड ऑरेंज दिखाई देता है, जबकि करीब 65 डिग्री सेल्सियस पर इसका शेड हल्का हो जाता है।
ये भी पढ़े-ः iPhone 18 Pro Launch Date लीक: 9 सितंबर को होगा Apple का बड़ा इवेंट, जानें पूरी डिटेल
Mirage Green वेरिएंट दिन की रोशनी में सामान्य नजर आता है, लेकिन अंधेरे वातावरण में प्राकृतिक रोशनी के संपर्क के बाद इसमें स्टाररी-स्काई जैसा चमकदार टेक्सचर दिखाई देता है। वहीं Silk Glow Purple में नैनो-लेवल क्रिस्टल टेक्सचर दिया गया है, जो फोन को हिलाने पर अलग-अलग तरह से रिफ्लेक्ट होता है। Dive Blue वेरिएंट में मैट फिनिश मिलती है।
Infinix Hot 70 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन
ग्लोबल मॉडल में 6.76 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 6nm MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिलता है। इसे 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। बैटरी की बात करें तो अलग-अलग मार्केट्स में फोन को 5,600mAh और 6,000mAh बैटरी विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।
इसके अलावा, स्मार्टफोन को IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है। भारत में लॉन्च होने पर इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव किया जाता है या नहीं, इसकी जानकारी आधिकारिक लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











