Raksha Bandhan Special: इस राखी घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट मिठाइयां, बाजार से लाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
Raksha Bandhan Special Sweets: रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने और तोहफों का त्योहार नहीं है, बल्कि इस दिन परिवार के साथ बैठकर अच्छा खाने-खिलाने की भी खास खुशी होती है। अगर इस बार कुछ अलग करना चाहती हैं तो घर की बनी मिठाई बेहतर विकल्प हो सकती है।
इसके लिए आपको बहुत मुश्किल रेसिपी सीखने की भी जरूरत नहीं। कुछ आसान स्टेप्स के साथ आप घर पर मिठाइयां तैयार कर सकती हैं, जानिए इन 5 मिठाइयों की आसान रेसिपी और बनाने के खास टिप्स।
1. राजभोग
रक्षाबंधन के मौके पर राजभोग एक शानदार मिठाई हो सकती है। इसका बड़ा आकार, अंदर भरी ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग और केसर की खुशबू इसे आम रसगुल्ले से थोड़ा अलग बनाती है।
ऐसे बनाएं राजभोग
- छेने को अच्छी तरह मसलकर मुलायम कर लें। इसमें जरूरत के मुताबिक थोड़ा मैदा मिलाएं। अब मिश्रण की छोटी लोई लेकर उसके बीच में काजू, बादाम, किशमिश और केसर की स्टफिंग रखें और इसे गोल आकार दें।
- एक पैन में चीनी और पानी की चाशनी तैयार करें। इसमें राजभोग डालकर पकाएं। जब ये फूल जाएं और चाशनी अच्छी तरह सोख लें, तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने के बाद भाई को सर्व करें।
2. गुलाब जामुन
राखी के दिन मिठाई की प्लेट में गुलाब जामुन हों तो भला कौन मना करेगा। नरम और रसदार गुलाब जामुन घर पर बनाकर आप इस बार सेलिब्रेशन को थोड़ा और खास बना सकती हैं।
ऐसे बनाएं गुलाब जामुन
- मावा, मैदा और थोड़ा बेकिंग पाउडर मिलाकर नरम मिश्रण तैयार करें। इससे छोटे-छोटे गोले बनाएं और ध्यान रखें कि इनमें कोई दरार न हो। अब इन्हें धीमी आंच पर घी या तेल में सुनहरा होने तक तलें।
- दूसरी तरफ चीनी और पानी की चाशनी तैयार रखें। तले हुए गुलाब जामुन को हल्की गर्म चाशनी में डाल दें। कुछ देर बाद जब ये चाशनी सोख लें, तो ऊपर से कटे हुए पिस्ते या बादाम डालकर परोसें।
3. रस मलाई
अगर भाई को दूध से बनी मिठाइयां पसंद हैं, तो रस मलाई को मेन्यू में जरूर शामिल किया जा सकता है। नरम छेना और गाढ़े दूध का कॉम्बिनेशन इसे खास बनाता है।
ऐसे बनाएं रस मलाई
- छेने से छोटे-छोटे गोले बनाकर उन्हें चीनी की चाशनी में पकाएं। दूसरी तरफ दूध को धीमी आंच पर पकाकर थोड़ा गाढ़ा करें। इसमें चीनी, इलायची और केसर डालें।
- अब तैयार छेना बॉल्स को हल्का दबाकर चाशनी निकालें और उन्हें गाढ़े दूध में डाल दें। ऊपर से बादाम और पिस्ता डालकर कुछ घंटे ठंडा करें। राखी की थाली में इसे ठंडा-ठंडा सर्व किया जा सकता है।
4. रसगुल्ला
नरम, स्पंजी और रस से भरे रसगुल्ले बच्चों से लेकर बड़ों तक लगभग सभी को पसंद आते हैं। इसे घर पर तैयार करके राखी के दिन ताजा मिठाई परोसी जा सकती है।
ऐसे बनाएं रसगुल्ला
- छेने को अच्छी तरह मसलकर चिकना कर लें और इससे छोटे-छोटे गोले बनाएं। अब चीनी और पानी से पतली चाशनी तैयार करें और इसमें रसगुल्ले डाल दें। बर्तन को ढककर कुछ देर पकाएं।
- पकने के बाद रसगुल्ले फूलकर नरम हो जाएंगे। इन्हें चाशनी में ही ठंडा होने दें, ताकि मिठास अंदर तक अच्छी तरह पहुंच सके।
5. चमचम
अगर इस बार गुलाब जामुन और रसगुल्ले से कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो बंगाल की मशहूर मिठाई चमचम ट्राई कर सकती हैं। इसका अलग आकार और फिलिंग इसे मिठाई की प्लेट में खास बना देता है।
ऐसे बनाएं चमचम
- छेने को अच्छी तरह मसलकर नरम करें और इससे थोड़ी लंबी लोइयां तैयार करें। इन्हें चीनी की चाशनी में पकाएं। जब ये फूल जाएं, तो बाहर निकालकर ठंडा होने दें।
- अब इन्हें बीच से हल्का काटकर खोया या पसंद की फिलिंग भरें। ऊपर से नारियल का बुरादा, बादाम या पिस्ता डालकर सजाएं और राखी की मिठाई की प्लेट में सर्व करें।
इस बार राखी की थाली में बाजार की मिठाई के बजाय राजभोग, गुलाब जामुन, रस मलाई, रसगुल्ला या चमचम में से कोई एक मिठाई बनाकर देखें। आखिर त्योहार का स्वाद सिर्फ मिठास में नहीं, बल्कि अपनों के लिए प्यार से कुछ बनाने में भी होता है।
यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरी और टेस्टी राइस सोया स्टिक्स, बच्चों से बड़ों तक सबको पसंद आएगी
₹19.79 लाख वाला Scorpio Lifestyler या 32 लाख वाला Hilux? जानें कौन है असली लाइफस्टाइल पिकअप किंग
Mahindra Scorpio Lifestyler और Toyota Hilux के बीच अब भारत के लाइफस्टाइल पिकअप सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है. एक तरफ Scorpio Lifestyler कम कीमत में दमदार डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स का दावा करता है, तो दूसरी ओर Hilux अपनी पावर, भरोसेमंद इंजन और ऑफ-रोड क्षमता के लिए मशहूर है. जानिए दोनों पिकअप की कीमत, डिजाइन, फीचर्स और इंजन में कितना अंतर है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18









