Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर पर दिए बयान से जुड़ा मानहानि केस किया रद्द

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है, देश की सर्वोच्च अदालत ने वीर सावरकर से जुड़े राहुल गांधी के बयान के विरुद्ध लखनऊ की निचली अदालत द्वारा जारी मानहानि से जुड़े समन और केस को रद्द कर दिया है, ये मामला 2022 में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र में उनके द्वारा वीर सावरकर के खिलाफ़ विवादित टिप्पणी करने से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपांकर दत्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज से पूछा कि क्या आपने मुकदमा चलाने की मंज़ूरी दी है? इस पर नटराज ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसा नहीं किया है। इसके जवाब में कोर्ट ने कहा कि मंज़ूरी ज़रूरी है लेकिन जब मंज़ूरी नहीं है तो केस नहीं बनता। और उसके बाद अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी समन और केस दोनों रद्द कर दिए।

राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर की थी टिप्पणी 

गौरतलब है कि लखनऊ के रहने वाले एडवोकेट नृपेन्द्र मिश्रा ने ये मामला लखनऊ की अदालत में दायर किया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने 17 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के अकोला में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने वीर सावरकर को अंग्रेजों का नौकर और पेंशन लेने वाला बताया था,  याचिका में उन्होंने अदालत से राहुल गांधी पर आईपीसी की धारा 153A और 505 के तहत कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने ये भी आरोप लगाये थे कि पत्रकार वार्ता में मौजूद पत्रकारों को प्रेस रिलीज भी दी गई जिसमें इसका उल्लेख था जिससे यह संकेत मिलता है कि बयान पूरी तैयारी के साथ दिया गया और इसका उद्देश्य समाज में नफरत फैलाना था।

हाई कोर्ट से नहीं मिली थी राहत, सुप्रीम कोर्ट गये 

याचिका पर सुनवाई करते हुए लखनऊ के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किये लेकिन वो इसके खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट चले गए, मगर 4 अप्रैल 2025 को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने समन निरस्त करने से इंकार  कर दिया, जब हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली तो राहुल गांधी समन निरस्त कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और प्रसन्ना एस. पेश हुए।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी राहुल गांधी को फटकार 

सुप्रीम कोर्ट ने 25 अप्रैल 2025 को सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को कड़ी चेतावनी दी कि वे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, जिन्होंने हमें आज़ादी दिलाई, उनके खिलाफ ऐसे बयान न दें। जस्टिस दत्ता ने विपक्ष के नेता को यह भी चेतावनी दी थी कि अगर भविष्य में उन्होंने ऐसी टिप्पणी की, तो सुप्रीम कोर्ट खुद संज्ञान लेगा और तब उनके खिलाफ मामला शुरू करने से पहले मंज़ूरी लेने का कोई सवाल ही नहीं उठेगा।  हालाँकि अदालत ने राहुल गांधी को अंतरिम राहत देते हुए ACJM कोर्ट से जारी समन पर रोक लगा दी थी। लेकिन आज जब सुनवाई हुई तो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ज़रूरी मंजूरी नहीं दिए जाने का संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ समन और शिकायत को रद्द कर दिया।

Continue reading on the app

NTA Recruitment 2026: वीडियो एडिटर- कंटेंट राइटर और रिसर्चर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

NTA Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपने कम्युनिकेशन्स एंड आउटरीच विभाग के अंतर्गत अनुबंध (contractual) आधार पर चार रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अभियान वीडियो एडिटर कम ग्राफिक डिजाइनर- इंग्लिश कंटेंट राइटर- डेटा एनालिस्ट कम मीडिया मॉनिटरिंग एक्जीक्यूटिव और रिसर्चर के एक-एक पद के लिए आयोजित किया जा रहा है।

इन पदों पर शुरुआत में दो साल के लिए नियुक्ति की जाएगी- जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन और संगठन की जरूरतों के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य विवरण

  • भर्ती संगठन: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
  • विभाग: कम्युनिकेशन्स एंड आउटरीच
  • कार्यस्थल: एनटीए मुख्यालय- नई दिल्ली
  • नियुक्ति का प्रकार: अनुबंध आधारित (Contractual)
  • प्रारंभिक कार्यकाल: 2 वर्ष
  • कुल रिक्तियां: 4 पद
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026

रिक्तियों का विवरण और स्थान
एनटीए जिन चार पदों पर भर्ती कर रहा है- वे सभी नई दिल्ली स्थित एनटीए मुख्यालय में स्थित हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • वीडियो एडिटर कम ग्राफिक डिजाइनर: 1 पद
  • इंग्लिश कंटेंट राइटर: 1 पद
  • डेटा एनालिस्ट कम मीडिया मॉनिटरिंग एक्जीक्यूटिव: 1 पद
  • रिसर्चर: 1 पद

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और कौशल

  • वीडियो एडिटर कम ग्राफिक डिजाइनर: इस भूमिका में शॉर्ट-फॉर्म वीडियो- एक्सप्लेनर- एडवाइजरी और कम्युनिकेशन्स फिल्में तैयार करना शामिल है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग में न्यूनतम 3 साल का अनुभव- मजबूत पोर्टफोलियो और एडोब क्रिएटिव क्लाउड की दक्षता होनी चाहिए।
  • इंग्लिश कंटेंट राइटर: चयनित उम्मीदवार प्रेस रिलीज- उम्मीदवार एडवाइजरी- एफएक्यू- सोशल मीडिया सामग्री और वेबसाइट कंटेंट तैयार करने के लिए जिम्मेदार होंगे। इसके लिए राइटिंग/एडिटिंग में कम से कम 3 साल का अनुभव और अंग्रेजी में उत्कृष्ट लेखन कौशल जरूरी है।
  • डेटा एनालिस्ट कम मीडिया मॉनिटरिंग एक्जीक्यूटिव: इस पद के लिए मीडिया कवरेज ट्रैक करने- भावना (sentiment) का विश्लेषण करने और डैशबोर्ड तैयार करने का कार्य होगा। इसके लिए डेटा एनालिटिक्स में 3 साल का अनुभव और संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
  • रिसर्चर: यह पद डेस्क रिसर्च- फैक्ट-चेकिंग और नीतिगत विकास पर नजर रखने के लिए है। इसके लिए न्यूनतम 3 साल का रिसर्च अनुभव और पब्लिक पॉलिसी या सोशल साइंसेज में डिग्री/मास्टर योग्यता आवश्यक है।

वेतन संबंधी जानकारी
विस्तृत विज्ञापन
के अनुसार- इन चारों रिक्तियों के लिए मानदेय (remuneration) उद्योग मानकों के अनुरूप होगा और यह उम्मीदवार की योग्यता व अनुभव के आधार पर तय किया जाएगा। विस्तृत विज्ञापन में अनुबंध के अनुलग्नक-II (Annexure-II) में सांकेतिक मानदेय बैंड का उल्लेख किया गया है।

आवेदन करने की प्रक्रिया
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एनटीए की रिक्ति अधिसूचना के साथ संलग्न अनुलग्नक-I (Annexure-I) से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें।
  • विज्ञापन में बताए अनुसार सभी जरूरी दस्तावेज और यदि लागू हो तो राइटिंग/रिसर्च सैंपल संलग्न करें।
  • यह सुनिश्चित करें कि फॉर्म पूरी तरह से भरा हुआ हो।
  • आवेदन पत्र को अधिसूचना में दिए गए ईमेल आईडी (dir-admin@nta.gov.in) पर ईमेल कर दें।
  • ध्यान रखें कि आवेदन 21 अगस्त 2026 से पहले एनटीए को प्राप्त हो जाना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, पाकिस्तान को 110 पर ढेर करने के बाद बनाई 261 रन की बढ़त

pak vs eng lord's test score: दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं, जिससे उसकी मेजबानों की बढ़त 261 रन हो गई है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 110 रन पर समेट दिया था. अब पाकिस्तान के सामने इस टेस्ट मैच को बचाने की बड़ी चुनौती है. Sat, 29 Aug 2026 00:20:23 +0530

  Videos
See all

Karnataka Politics: मंत्री पद छोड़ने के बाद B Nagendra का बयान! #shorts #ytshorts #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T00:15:52+00:00

CM Yogi Viral | Raksha Bandhan पर योगी नेनन्हीं बच्ची को दिया ऑटोग्राफ! #shorts #cmyogi #upnews #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T00:12:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers