भारत मेंस हॉकी वर्ल्डकप में नीदरलैंड से 3-1 से हारा:सेमीफाइनल की राह कठिन; अर्जेंटीना से बड़ी जीत, इंग्लैंड की दोनाें मैंचों में हार जरूरी
भारतीय हॉकी टीम मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ 3-1 से हार गई है। 1973 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी डच टीम ने पेनल्टी शूटआउट में भारत को हराया था। एमस्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में शनिवार को मिली हार से भारत के सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। अब भारत को 24 अगस्त को होने वाले मैच में अर्जेंटीना से 6 से ज्यादा गोल के अंतर से जीतना होगा। साथ ही इंग्लैंड के दोनों मैच हारने की दुआ करनी होगी। भारत से इकलौता गोल हरमनप्रीत ने किया 53वें मिनट में वैन डैम ने गोल करके बढ़त को 3-1 कर दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 51वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल स्कोर किया। 49वें मिनट में हेडेमेकर्स ने फील्ड गोल करके बढ़त दोगुनी कर ली। इससे पहले 41वें मिनट में डुको टेलगेनकैंप ने पहला फील्ड गोल किया पहला हाफ गोलरहित रहा पहले हाफ में नीदरलैंड ने पेनल्टी कॉर्नर बनाए। जबकि, भारतीय टीम ने फील्ड गोल के मौके बनाए। हालांकि, अब तक कोई टीम गोल स्कोर नहीं कर सकी। यह मैच देखने के लिए क्रिकेट के महान खिलाड़ी स्टीव वॉ, राहुल द्रविड़ और हॉकी के दिग्गज जेमी ड्वायर और ट्यून डी नूययर मौजूद रहे।
टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, अल्काराज के साथ मिक्स्ड डबल्स खेलेंगी:दोनों को वाइल्ड कार्ड मिला; 2022 के बाद पहली बार लौटेंगी, अल्काराज डिफेंडिंग चैंपियन
सेरेना विलियम्स यूएस ओपन में कार्लोस अल्काराज के साथ मिक्स्ड डबल्स खेलेंगी। US टेनिस एसोसिएशन ने शनिवार को बताया कि विलियम्स और अल्काराज को टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया है। मिक्स्ड डबल्स का मेन ड्रॉ मंगलवार से शुरू होगा। यह 2022 के बाद सेरेना का पहला यूएस ओपन होगा। वहीं स्पेन के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज डिफेंडिंग चैंपियन हैं। उन्होंने 2025 का खिताब जीता था। सेरेना ने 23 ग्रैंड स्लैम जीते सेरेना 2022 के बाद US ओपन में पहली बार उतरेंगी। 23 बार की ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियन टेनिस में वापस लौटी हैं। विलियम्स ने अभी यह नहीं बताया है कि वह न्यूयॉर्क में सिंगल्स खेलेंगी या नहीं। इसके लिए एसोसिएशन ने एक महिला वाइल्ड कार्ड अभी बचाकर रखा है। विलियम्स ने विंबलडन में सिंगल्स खेला था। इसके बाद उन्होंने सिनसिनाटी ओपन में अपनी बड़ी बहन वीनस के साथ डबल्स खेला था। दाएं हाथ की कलाई की चोट से लौटेंगे अल्काराज अल्काराज ने इस हफ्ते बताया था कि वह यूएस ओपन के अपने सिंगल्स खिताब का बचाव करने लौटेंगे। दाएं हाथ की कलाई की चोट के कारण वह अप्रैल से टेनिस से बाहर थे। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत की त्रिसा-गायत्री को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज:सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी ने हराया, पहला गेम जीत गई थी भारतीय जोड़ी भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल मिला है।भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स कैटेगरी में मेडल मिला है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








