Responsive Scrollable Menu

वजन करना है कम लेकिन खाना है कुछ टेस्टी भी, तो घर पर बनाएं खीरा-टमाटर-मूंगफली सलाद जो बनाएगा आपको हेल्दी

खीरा, टमाटर और मूंगफली से बना सलाद स्वाद के साथ पानी, फाइबर, प्रोटीन और स्वस्थ वसा का अच्छा मेल दे सकता है. इसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है और हल्के नाश्ते के रूप में खाया जा सकता है. विशेषज्ञ के अनुसार यह संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकता है, लेकिन केवल इस सलाद के भरोसे वजन कम करने का दावा सही नहीं है.

Continue reading on the app

भारत की त्रिसा-गायत्री को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज:15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल आया, गोपीचंद बोले- 'हमें दोनों पर गर्व'

भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल मिला है। यह जोड़ी शनिवार को विमेंस डबल्स का सेमीफाइनल हार गई। उन्हें वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग ने 18-21, 21-13, 21-8 से हराया। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक घंटे 11 मिनट तक चले इस मैच में भारतीय जोड़ी ने पहला गेम जीत लिया। लेकिन, बाकी को दो गेम गंवा बैठी। भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स कैटेगरी में मेडल मिला है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने ब्रॉन्ज दिलाया था। त्रिसा-गायत्री वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेडल विनर क्लब में शामिल सेमीफाइनल हारने के बाद भी त्रिसा-गायत्री को ब्रॉन्ज मिला। दोनों खिलाड़ी उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गईं, जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप के पोडियम पर जगह बनाई है। गायत्री ने कहा, ‘उस क्लब में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। अभी लंबा सफर बाकी है। यह सिर्फ शुरुआत है। हमें इस सफलता को आत्मविश्वास के साथ आगे ले जाना है।’ भारत लगातार 11 एडिशन से मेडल जीत रहा भारत ने 2011 से लगातार 11 वर्ल्ड चैंपियनशिप एडीशन में कम से कम एक मेडल जीता है। भारत को पहला मेडल (ब्रॉन्ज) 1983 में प्रकाश पादुकोण ने दिलाया था। एकमात्र गोल्ड पीवी सिंधु ने जीता है। अब भारत के वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल की संख्या 16 हो गई है। इनमें एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज शामिल हैं। किसने क्या कहा? गायत्री ने कहा- 'हम थोड़ा ज्यादा कॉन्फिडेंट थे' गायत्री ने मैच के बाद कहा, ‘पहले गेम में हम थोड़ा ज्यादा कॉन्फिडेंट थे। दूसरे गेम में चीनियों ने बहुत धैर्य के साथ खेला। वे काफी शांत थीं। हम जल्दबाजी कर रहे थे और सिर्फ अंक लेना चाहते थे। हम अपने खेल से खुश हैं। पूरा टूर्नामेंट हमारे लिए शानदार रहा।' त्रिसा जॉली बोली- ‘आज हमारा दिन नहीं था’ त्रिसा ने कहा, 'आज हमारा दिन नहीं था। पहले गेम में जीतने के बाद दूसरे गेम की शुरुआत में भी हमारा कंट्रोल था। फिर प्रतिद्वंद्वियों ने रिदम हासिल कर लिया और हम खो बैठे।' उन्होंने आगे कहा, 'वे अंक में बढ़त बना रही थीं और हम उनकी बराबरी नहीं कर पा रहे थे। वे रैलियों के दौरान धैर्य से खेल रही थीं, जिससे उन्हें फायदा मिला।' त्रिसा-गायत्री इस साल अब तक ज्यादा टूर्नामेंट नहीं खेल सकी थीं। त्रिसा को अप्रैल में टखने में चोट लगी थी, जिसके कारण दोनों का शेड्यूल सीमित रहा। कोच गोपीचंद ने कहा- 'दोनों ने हमें गर्व महसूस कराया' भारत के चीफ कोच पुलेला गोपीचंद से जब पूछा गया कि इस समय उन्हें पिता होने पर ज्यादा गर्व है या कोच होने पर, तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि दोनों। जब मैं कोर्ट पर होता हूं, तो मेरे अंदर का कोच सामने होता है, लेकिन बाहर पिता होता है।' पुलेला ने कहा, ‘त्रिसा और गायत्री दोनों ने हमें गर्व महसूस कराया। उन्होंने बहुत अच्छी लड़ाई लड़ी और मैं मेडल से खुश हूं। निश्चित तौर पर मैं उन्हें फाइनल में देखना चाहता था, लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने टॉप खिलाड़ियों को हराया है, इसलिए यह शानदार प्रदर्शन रहा।’ भारतीय जोड़ी ने एक घंटे 11 मिनट संघर्ष किया पहला गेम में भारतीय जोड़ी एक समय 16-18 से पीछे थी, लेकिन इसके बाद लगातार 5 अंक जीतकर शानदार वापसी की। उसने गेम 21-18 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में त्रिसा-गायत्री 8-10 से पीछे चल रही थीं। फिर इंडियन पेयर ने लगातार अंक लेकर ब्रेक तक 11-10 की बढ़त ली। ब्रेक के बाद चीनियों ने वापसी की और 21-13 से गेम जीता। तीसरे गेम में चीनी खिलाड़ियों ने भारतीय जोड़ी को ज्यादा मौके नहीं दिए। उन्होंने 21-8 से गेम जीतकर फाइनल में जगह बनाई। ----------------------------------------------- रैकेट स्पोर्टस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सिनर घुटने की चोट के कारण यूएस ओपन से हटे, कहा- ठीक होने में और समय चाहिए वर्ल्ड नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने दाएं घुटने की चोट के कारण इस महीने होने वाले यूएस ओपन से नाम वापस ले लिया है। वे सीजन के आखिरी ग्रैंड स्लैम में नहीं खेलेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

ICC Test Rankings में बड़ा फेरबदल, Mitchell Starc बने नए किंग, Bumrah अब दूसरे पायदान पर खिसके

क्रिकेट की दुनिया में लंबे समय से शीर्ष पर कायम जसप्रीत बुमराह को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में अपना पहला स्थान गंवाना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। स्टार्क के लिए यह उपलब्धि उनके करीब डेढ़ दशक लंबे टेस्ट करियर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के खिलाफ मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में स्टार्क ने मैच में कुल 10 विकेट हासिल किए थे। उनके इस प्रभावशाली प्रदर्शन को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला। इसके साथ ही स्टार्क रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़ते हुए जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह फरवरी 2024 में पहली बार आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 बने थे। इसके बाद करीब दो साल तक वह ज्यादातर समय इस स्थान पर बने रहे। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ भारत की मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला में उनकी गैरमौजूदगी और बांग्लादेश के खिलाफ स्टार्क के प्रदर्शन ने रैंकिंग का समीकरण बदल दिया है।

ताजा सूची में बुमराह दूसरे और मैट हेनरी तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में छह विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के ही नाथन लायन ने दो स्थान की छलांग लगाकर दसवां स्थान हासिल किया है।

इंग्लैंड के गेंदबाजों को भी पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। ओली रॉबिन्सन 15 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि जोश टंग 16 स्थान की छलांग के साथ 17वें स्थान पर हैं। दोनों ने लीड्स में खेले गए मुकाबले में मिलकर 16 विकेट हासिल किए थे।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रुक पहले और जो रूट दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीसरे और ट्रेविस हेड चौथे स्थान पर हैं। भारत के ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में तेज अर्धशतक लगाने का फायदा उठाया और छह स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अन्य बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन नौ स्थान ऊपर चढ़कर 21वें, श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा दो स्थान ऊपर संयुक्त रूप से 22वें, पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक सात स्थान ऊपर संयुक्त रूप से 27वें और भारत के केएल राहुल पांच स्थान ऊपर चढ़कर 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में भारत के रवींद्र जडेजा का दबदबा कायम है। वह पहले स्थान पर बने हुए हैं। पैट कमिंस सातवें, कैमरन ग्रीन संयुक्त रूप से 17वें और ओली रॉबिन्सन 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस तरह ताजा रैंकिंग में गेंदबाजी के शीर्ष स्थान पर बड़ा बदलाव हुआ है, जबकि बल्लेबाजी और हरफनमौला वर्ग में कई खिलाड़ियों ने अपनी स्थिति मजबूत की है, जिससे आने वाले मुकाबलों में रैंकिंग की जंग और दिलचस्प होने वाली हैं।
Wed, 26 Aug 2026 22:03:00 +0530

  Videos
See all

Maharashtra में क्यों बंद हो रहे Schools? | Justice Prasanna B. Varale | Nashik-Simhastha Kumbh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T18:35:56+00:00

Nepal Flood Live News: भारत से राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंचा विमान | Indian Army | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T18:42:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers