Responsive Scrollable Menu

जरूरत की खबर- ब्लड टेस्ट करवाने जा रहे हैं:जानें टेस्ट से पहले क्या करें, क्या नहीं, मामूली गलती से भी बदल सकती है रिपोर्ट

बीमारी को पहचानने और उसका इलाज करने का मुख्य आधार है- ब्लड टेस्ट। लेकिन अगर टेस्ट से पहले सही तैयारी न की जाए, तो रिपोर्ट प्रभावित हो सकती है। रिपोर्ट प्रभावित होने से इलाज भी प्रभावित हो सकता है। जानकारी न होने से कई बार लोग बिना जरूरत के भी फास्टिंग कर लेते हैं, या फास्टिंग वाले टेस्ट से पहले चाय-कॉफी पी लेते हैं या दवा खा लेते हैं। इसलिए आज 'जरूरत की खबर' में हम बात करेंगे कि ब्लड टेस्ट कराने का सही तरीका क्या है। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. मनीषा अग्रवाल, कंसल्टेंट- क्लिनिकल पैथोलॉजी, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- क्या हर ब्लड टेस्ट के लिए फास्टिंग जरूरी होती है? जवाब- नहीं। हर ब्लड टेस्ट के लिए फास्टिंग (खाली पेट रहना) जरूरी नहीं होती। कई जांचें बिना फास्टिंग के भी उतनी ही सटीक होती हैं। इसलिए ब्लड टेस्ट से पहले खुद से फास्टिंग करने या न करने का फैसला न करें। जो टेस्ट कराना है, उसके लिए डॉक्टर या लैब के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। सवाल- किन टेस्ट के लिए 8-12 घंटे फास्टिंग जरूरी होती है? जवाब- पूरी लिस्ट नीचे ग्राफिक में देखें- सवाल- किन टेस्ट के लिए फास्टिंग जरूरी नहीं होती? जवाब- पूरी लिस्ट नीचे ग्राफिक में देखें- सवाल- क्या फास्टिंग के दौरान पानी पी सकते हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझें- सवाल- क्या फास्टिंग के दौरान चाय, कॉफी या जूस पी सकते हैं? जवाब- नहीं। अगर किसी ब्लड टेस्ट के लिए फास्टिंग की सलाह दी गई है, तो चाय, कॉफी, जूस, दूध, सॉफ्ट ड्रिंक या कोई भी कैलोरी वाला पेय नहीं पीना चाहिए। ये ब्लड शुगर, इंसुलिन और कुछ अन्य जांचों के परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं। फास्टिंग के दौरान सिर्फ सादा पानी ही पिएं। सवाल- क्या ब्लड सैंपल देने से पहले सुबह थायरॉइड की दवा ले सकते हैं? जवाब- आमतौर पर नहीं। यदि थायरॉइड फंक्शन टेस्ट (TSH, T3, T4) कराना है तो ब्लड सैंपल देने के बाद थायरॉइड की दवा लेना बेहतर है। दवा पहले लेने से कुछ थायरॉइड हॉर्मोन का स्तर अस्थाई रूप से बदल सकता है, जिससे रिपोर्ट प्रभावित हो सकती है। हालांकि अगर किसी दूसरे ब्लड टेस्ट के लिए सैंपल दे रहे हैं और थायरॉइड का टेस्ट नहीं होना है, तो सुबह थायरॉइड की दवा ले सकते हैं। सवाल- ब्लड टेस्ट से पहले क्या करें? जवाब- पॉइंटर्स से समझें- सवाल- ब्लड टेस्ट से पहले क्या न करें? जवाब- पॉइंटर्स से समझें- सवाल- कौन-कौन सी दवाएं रिपोर्ट बदल सकती हैं? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- स्टेरॉयड- ब्लड शुगर, WBC (व्हाइट ब्लड सेल्स) और अन्य पैरामीटर बदल सकते हैं। थायरॉइड की दवा- थायरॉइड फंक्शन टेस्ट प्रभावित हो सकता है। आयरन सप्लीमेंट- आयरन प्रोफाइल रिपोर्ट प्रभावित हो सकती है। बायोटिन (हेयर-स्किन-नेल सप्लीमेंट)- थायरॉइड, ट्रोपोनिन समेत कई इम्यूनो टेस्ट की रिपोर्ट गलत आ सकती है। विटामिन बी 12 और विटामिन D सप्लीमेंट- इनके स्तर की जांच प्रभावित हो सकती है। डायबिटीज की दवाएं और इंसुलिन- ब्लड शुगर की रिपोर्ट बदल सकती है। ब्लड थिनर (खून पतला करने वाली दवाएं)- खून जमने से जुड़े टेस्ट प्रभावित हो सकते हैं। सवाल- एक्सरसाइज करने के बाद ब्लड टेस्ट कराने से क्या नुकसान हो सकता है? जवाब- पॉइंटर्स से समझें- सलाह: ब्लड टेस्ट से कम से कम 24 घंटे पहले भारी वर्कआउट से बचें। सामान्य टहलने या हल्की गतिविधि से समस्या नहीं है। सवाल- क्या शराब पीने से रिपोर्ट बदल सकती है? जवाब-हां। ब्लड टेस्ट से पहले शराब पीने से कई जांचों के नतीजे प्रभावित हो सकते हैं, जैसेकि- सलाह: बेहतर और सटीक रिपोर्ट के लिए ब्लड टेस्ट से कम-से-कम 24 घंटे पहले शराब न पिएं। सवाल- क्या सिगरेट पीने से रिपोर्ट बदल सकती है? जवाब- हां। ब्लड टेस्ट से ठीक पहले सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन कुछ जांचों के परिणामों को प्रभावित कर सकता है, जैसेकि- सलाह: बेहतर और सटीक रिपोर्ट के लिए ब्लड सैंपल देने से कम-से-कम 1-2 घंटे पहले धूम्रपान न करें। यदि फास्टिंग टेस्ट है, तो फास्टिंग के दौरान धूम्रपान से पूरी तरह बचें। सवाल- क्या नींद पूरी न होने से भी रिपोर्ट प्रभावित हो सकती है? जवाब- हां। पूरी नींद न लेने से कुछ ब्लड टेस्ट के नतीजों पर असर पड़ सकता है, जैसेकि- सलाह: सटीक रिपोर्ट के लिए ब्लड टेस्ट से पहले 7-8 घंटे अच्छी नींद लेने की कोशिश करें। सवाल- क्या पीरियड्स के दौरान महिलाओं की रिपोर्ट प्रभावित हो सकती है? जवाब- हां। पीरियड्स के दौरान कुछ ब्लड टेस्ट के नतीजों पर असर पड़ सकता है, जैसेकि- सलाह: अगर हार्मोन संबंधी जांच करानी है, तो डॉक्टर द्वारा बताए गए मासिक चक्र के सही दिन ही टेस्ट कराएं। लैब को यह जरूर बताएं कि आपके पीरियड्स चल रहे हैं। बाकी जेनेरिक CBC टेस्ट पीरियड्स के दौरान न करवाना ही बेहतर है। सवाल- क्या ब्लड टेस्ट सुबह ही कराना बेहतर होता है? जवाब- यह टेस्ट पर निर्भर करता है। हर ब्लड टेस्ट सुबह कराना जरूरी नहीं होता, लेकिन कुछ जांचें सुबह और तय समय पर कराने से ज्यादा सटीक रिजल्ट मिलता है। इसे पॉइंटर्स से समझें- सलाह: यदि किसी टेस्ट को बार-बार कराना हो, तो हर बार लगभग एक ही समय पर जांच कराना बेहतर होता है, ताकि रिपोर्ट की तुलना सही तरीके से की जा सके। सवाल- क्या हर बार एक ही लैब से टेस्ट कराना चाहिए? जवाब- जरूरी तो नहीं है, लेकिन अगर किसी बीमारी की नियमित मॉनिटरिंग हो रही है, तो हर बार एक ही विश्वसनीय और मान्यता प्राप्त लैब से टेस्ट कराना बेहतर माना जाता है। इससे अलग-अलग मशीनों, जांच तकनीकों और रेफरेंस वैल्यू की वजह से होने वाले छोटे-मोटे अंतर से बचा जा सकता है। इससे रिपोर्ट की तुलना करना आसान होता है। अगर लैब बदलनी पड़े, तो रिपोर्ट दिखाते समय डॉक्टर को यह जरूर बताएं कि जांच अलग लैब में कराई गई है। …………………. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- क्या कोलेस्ट्रॉल सचमुच हमारा दुश्मन है?: डॉक्टर से समझें गुड-बैड कोलेस्ट्रॉल का साइंस, ये कब जरूरी और कब खतरनाक कोलेस्ट्रॉल का नाम सुनते ही अक्सर दिमाग में एक ही बात आती है, यह शरीर के लिए नुकसानदायक है। लेकिन कहानी इतनी सीधी भी नहीं है। कोलेस्ट्रॉल हमारी कोशिकाओं, हार्मोन और विटामिन D के निर्माण के लिए जरूरी है। परेशानी तब शुरू होती है, जब शरीर में इसका संतुलन बिगड़ जाता है और खासतौर पर LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

Kanpur News: मिलावटी भुना चना हुआ नष्ट, जांच में मिला Auramine Dye! Adulterated Roasted Chana

Kanpur News: मिलावटी भुना चना हुआ नष्ट, जांच में मिला Auramine Dye! Adulterated Roasted Chana, #KanpurNews #Kanpur #MilawatiChana #RoastedChana #AuramineDye #FoodAdulteration #FoodSafety #Milawat #UPNews #UttarPradesh #HindiNews #BreakingNews #LatestNews मिलावट का बाजार किस हद तक फैल चुका है, इसकी एक चौंकाने वाली तस्वीर कानपुर से सामने आई है। जिस भुने चने को लोग सेहतमंद स्नैक मानकर खाते हैं, वही चना जांच में असुरक्षित पाया गया। कानपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई के तहत करीब 36,580 किलो असुरक्षित भुना चना नष्ट कराया गया। रिपोर्टों के मुताबिक, प्रयोगशाला जांच में इस भुने चने में औरामिन डाई (Auramine Dye) की मौजूदगी पाई गई थी। इसके बाद न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जब्त स्टॉक के विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, kurukshetra murder case, sawan last monday, baba vishwanath temple kashi, dudheshwar mahadev temple, sugar price hike news, weather news, national security strategy conference, flood news, h1n1 viral cases in delhi news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP                https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                       https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India

भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भी भारतीय टीम का दबदबा कायम रहा। पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी को लगातार झटके दिए। बारिश के कारण खेल समय से पहले रोकना पड़ा, लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की स्थिति बेहद कमजोर नजर आई है।

भारत ने अपनी पहली पारी 503 रन पर नौ विकेट के स्कोर पर घोषित की थी। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 45 और रवींद्र जडेजा ने 43 रन का उपयोगी योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार विकेट हासिल किए हैं।

विशाल लक्ष्य के दबाव में उतरी श्रीलंकाई टीम को तीसरे दिन की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिल मिशारा को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। इसके बाद पसिंदु सूरियाबंडारा और कामिंदु मेंडिस ने कुछ देर तक भारतीय गेंदबाजों का सामना किया। दोनों के बीच 87 रन की साझेदारी हुई, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने फिर कामिंदु मेंडिस को पवेलियन भेजकर अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली।

गौरतलब है कि प्रसिद्ध कृष्णा के प्रदर्शन से भारतीय टीम के गेंदबाजी प्रशिक्षक मोर्ने मोर्केल भी प्रभावित नजर आए। उन्होंने कृष्णा की मेहनत, विपक्षी टीम के बारे में जानकारी जुटाने की आदत और खेल को समझने की क्षमता की तारीफ की। मोर्केल के मुताबिक कृष्णा लंबे समय तक भारत के लिए शानदार गेंदबाज साबित होने की क्षमता रखते हैं।

इसके बाद मानव सुथार ने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को आउट कर मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। दूसरे टेस्ट में अपना केवल दूसरा मुकाबला खेल रहे पसिंदु सूरियाबंडारा ने 133 गेंदों पर 80 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन सुथार ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद मोहम्मद सिराज ने निरोशन डिकवेला को चलता कर श्रीलंका को सातवां झटका दिया।

सोनल दिनूषा और केशरा नुवानथा ने इसके बाद पारी संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 137 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी हुई। हालांकि मानव सुथार ने नुवानथा को आउट कर यह साझेदारी तोड़ दी। दिनूषा और लाहिरु कुमारा इसके बाद क्रीज पर टिके रहे और दोनों ने नाबाद 35 रन जोड़ लिए।

बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा। दिन खत्म होने तक श्रीलंका 230 रन के स्कोर पर आठ विकेट गंवा चुका था और भारत से काफी पीछे था। अब मेजबान टीम के सामने चौथे दिन सबसे बड़ी चुनौती पारी को बचाने की होगी।

इस बीच ऋषभ पंत की चोट को लेकर भी भारतीय खेमे से जानकारी सामने आई है। मोर्ने मोर्केल ने बताया कि पंत के कंधे पर चोट लगी है और वह काफी दर्द में थे। इसी वजह से तीसरे दिन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल ने संभाली। हालांकि भारतीय टीम को उम्मीद है कि पंत चौथे दिन फिर विकेट के पीछे नजर आएंगे।

बता दें कि यह मुकाबला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है और भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन के बाद मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन श्रीलंका को भारतीय गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौती का सामना करना है।
Tue, 25 Aug 2026 22:40:00 +0530

  Videos
See all

Operation Sindoor से पहले PM Modi ने सेना से क्या कहा? पूर्व CDS Anil Chauhan ने पहली बार बताया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T21:30:36+00:00

Agra Cantt Murder Case: लाल ट्रॉली बैग में मिले 18 टुकड़े, चेन्नई से जुड़ा खौफनाक राज! Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T21:30:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers