Responsive Scrollable Menu

आंतरिक सुरक्षा ही विकसित भारत की पहली शर्त…NSSC कॉन्फ्रेंस में शाह बोले- घुसपैठिया मुक्त भारत बनाना लक्ष्य

घुसपैठियों से लेकर आतंकवादी नेटवर्क तक, गृह मंत्री अमित शाह ने खुफिया ब्यूरो के 'राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन' में कई मुद्दों पर खुलकर बात की और कहा कि घुसपैठिया मुक्त भारत बनाना हमारा लक्ष्य है

Continue reading on the app

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

पति की हत्या की आरोपी एक महिला ने कथित तौर पर तीन चाकुओं से उस पर हमला किया, जिससे उसकी छाती के निचले हिस्से से लेकर गुप्तांगों तक गहरा घाव हो गया। इसके बाद, उसने बाहर निकली हुई आंतों को एक प्लास्टिक की थैली में रखा और छत से नीचे कूद गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान राजेश (40) के रूप में हुई है, जो शनिवार को पेहोवा रोड पर राज पैलेस के पास एक किराये के मकान में मृत पाया गया था। उसके शरीर पर गहरे घाव थे। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर से लीवर और दाहिना गुर्दा भी गायब था, जिन्हें अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गांव का निवासी राजेश पिछले करीब एक साल से अपनी पत्नी विमला देवी के साथ कुरुक्षेत्र में रह रहा था और एक कंपनी में जलापूर्ति कर्मचारी के रूप में काम करता था। पुलिस ने बताया कि छाती के निचले हिस्से से लेकर गुप्तांगों तक करीब एक फुट का चीरा लगाने के लिए कथित तौर पर एक बड़े चाकू का इस्तेमाल किया गया था, जबकि दोनों तरफ अतिरिक्त घाव करने के लिए दो छोटे चाकुओं का इस्तेमाल किया गया, जिससे तीर जैसा निशान बन गया। उसकी आंतों को कथित तौर पर पास में ही रखे एक प्लास्टिक के बैग में डाला गया था।

मकान मालिक रिंकू के अनुसार, उसने शनिवार शाम करीब पांच बजे दंपति के चिल्लाने की आवाज सुनी। जब वह छत पर पहुंचा तो उसने कथित तौर पर राजेश को खून से लथपथ पड़ा देखा और विमला को उसकी बाहर निकली आंतों को प्लास्टिक की थैली में रखते देखा। मकान मालिक को देखकर विमला कथित तौर पर घबरा गई और छत से कूद गई, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।

डॉक्टर गुंजन उपाध्याय ने बताया कि उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार हुआ है। रीढ़ की हड्डी की चोट का आकलन करने के लिए एमआरआई स्कैन किया जाएगा। यदि नस दबने का पता चलता है, तो आगे का इलाज किया जाएगा; अन्यथा, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

पुलिस ने घटनास्थल से अलग-अलग आकार के तीन चाकू बरामद किए हैं और हत्या के कारण व घटनाओं के क्रम की जांच कर रही है, जिसमें तंत्र-मंत्र के कोण से भी जांच शामिल है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद विमला से पूछताछ के बाद ही हत्या के सटीक कारण और घटनाक्रम का पता चल पाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

दलीप ट्रॉफी: 39 रन बनाने में गिरे 7 विकेट! गायकवाड़-मुशीर का आउट होना टर्निंग पॉइंट्, वेस्ट जोन को हराकर सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन

Duleep Trophy 2026: बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक और निशांत सिंधु ने पश्चिम क्षेत्र के निचले क्रम के बल्लेबाजों को चौथे दिन सुबह 6.3 ओवरों में ही पवेलियन भेज दिया, जिससे उत्तर क्षेत्र ने 52 रन से जीत हासिल करके दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला साउथ जोन से होगा. Wed, 26 Aug 2026 12:44:41 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood-Cloud Burst: नेपाल में बाढ़ का सैलाब। ये मंजर देख कांप जाएगी रूह। Tibet | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T08:12:41+00:00

Nepal Flood Big Breaking LIVE: पलक झपकते ही बह गया पूरा नेपाल! | Kathmandu | Flood Alert live TV #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T08:07:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers