Responsive Scrollable Menu

Mahtari Vandan Yojana: CM विष्णु देव साय ने 67 लाख महिलाओं को भेजे 631 करोड़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को प्रदेश की 67 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में 631 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बालोद जिले के डौंडीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 67,28,918 हितग्राहियों के खातों में कुल 631.38 करो़ड़ से अधिक रुपये अंतरित किए।

इन लाभार्थियों में बालोद जिले की 2.45 लाख से अधिक महिलाएं शामिल हैं। साय ने बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई देते हुए कहा, ‘‘हमारी माताओं-बहनों के चेहरे पर मुस्कान, उनका आत्मविश्वास और उनका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सितंबर की किस्त भी 25 अगस्त को ही जारी करने का निर्णय लिया, ताकि त्योहार की खुशियां और बढ़ें। उन्होंने कहा, ‘‘महतारी वंदन योजना केवल प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता नहीं बल्कि इसने महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का नया भाव उत्पन्न किया है।’’ साय ने कहा कि महिलाएं इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य, पोषण, बच्चों की शिक्षा, बचत और छोटे व्यवसाय जैसी जरूरतों के लिए कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं के खातों में करीब 20 हजार करोड़ रुपये अंतरित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 13 लाख 85 हजार महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस दौरान योजना की पांच हितग्राही महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभव सुने। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि योजना की नियमित राशि से उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के साथ उन्हें आर्थिक निर्णय लेने का आत्मविश्वास भी मिला है। समारोह में मुख्यमंत्री ने बालोद जिले के लिए करीब 102 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

Continue reading on the app

ईडी ने रियल एस्टेट परियोजनाओं से जुड़े पीएमएलए मामले में पंजाब के आईएएस अधिकारी को तलब किया

ईडी ने रियल एस्टेट परियोजनाओं से जुड़े पीएमएलए मामले में पंजाब के आईएएस अधिकारी को तलब किया

Continue reading on the app

  Sports

2 दिन में खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट तो चढ़ा सुनील गावस्कर का पारा, बोले- ICC क्यों चुप, भारत में ऐसा हो तो...

sunil gavaskar furious: सुनील गावस्कर ने टेस्ट पिचों के आकलन में ICC के कथित दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में खेला गया दूसरा टेस्ट दो दिन के भीतर खत्म हो गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर की. गावस्कर ने इसी को लेकर पिचों के आकलन के तरीके पर सवाल खड़े किए. Tue, 25 Aug 2026 23:43:38 +0530

  Videos
See all

Dolly Parton sings I Will Always Love You at Glastonbury in 2014. #DollyParton #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T20:31:24+00:00

Bihar Student Protest LIVE Updates: पटना में जोरदार बवाल | Bihar News | CM Samrat Choudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T20:34:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers