रक्षा बंधन पर 4 राशियों को अचानक होगा धन लाभ, सूर्य, बुध देंगे खुशखबरी
Horoscope Raksha Bandhan Rashifal : रक्षा बंधन के दिन ग्रहों के राजा सूर्य अपनी सिंह राशि में रहेंगे, जहां बुध और केतु के साथ युति करेंगे। रक्षा बंधन पर बुधादित्य राजयोग से कुछ राशियां मालामाल हो सकती हैं।
इमरान के बेटे का दावा-पाकिस्तान तानाशाही की ओर बढ़ रहा:पिता के साथ जेल में बुरे बर्ताव का आरोप लगाया, कहा- सेना का इसमें बड़ा रोल
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे सुलैमान ईसा खान ने दावा किया है कि पाकिस्तान तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने अपने पिता के लंबे समय से जेल में होने को इसका उदाहरण बताया। न्यूज एजेंसी ANI के साथ वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुलैमान ने कहा कि पिछले कई साल से उनके पिता के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है और इसमें सेना की बड़ी भूमिका है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चर्चा की गई। सुलैमान के साथ उनके भाई कासिम खान, अंतरराष्ट्रीय वकील जेरेड जेनसर और अंतरराष्ट्रीय मामलों तथा मीडिया के सलाहकार सैयद बुखारी भी शामिल हुए। वकील का आरोप- जनरल मुनीर मनमाना शासन चला रहे इमरान खान के अंतरराष्ट्रीय वकील जेरेड जेनसर ने पाकिस्तान में लोकतंत्र की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने देश के सैन्य नेतृत्व को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और सेना प्रमुख असीम मुनीर पर ‘अधिनायकवादी शासन’ चलाने का आरोप लगाया। जेनसर ने कहा, इमरान खान और उनकी पत्नी के मामलों में जो कार्रवाई हम देख रहे हैं, वह किसी स्वस्थ और प्रभावी लोकतांत्रिक सरकार की कार्रवाई नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इमरान खान के खिलाफ सैकड़ों मामले मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर दर्ज किए गए हैं। उनके मुताबिक, इमरान खान की जेल को पाकिस्तान में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ चल रही व्यापक कार्रवाई के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। खबर अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan








