Responsive Scrollable Menu

लुधियाना में 2 बच्चों को लेकर मां नहर में कूदी:5 साल की बेटी की मौत, 3 साल का बेटा समेत महिला की हालत गंभीर

लुधियाना में ससुराल वालों की कथित प्रताड़ना से परेशान महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। तीनों को डूबता देखकर लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और नहर से बाहर निकाला। लोगों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां पर 5 साल की बेटी अनन्या की मौत हो गई, जबकि महिला अनमोल और उसका 3 साल का बेटा गंभीर हालत में भर्ती हैं और दोनों का इलाज चल रहा है। विवाद के बाद मायके में रह रही थी जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कुछ समय से ससुराल वालों से परेशान थी। इसी विवाद के चलते वह लुधियाना के दुगरी इलाके में मायके में रह रही थी। मंगलवार दोपहर उसका देवर कुछ दोस्तों के साथ मायके पहुंचा। आरोप है कि उसने महिला को धमकाया, जिसके बाद वह मानसिक दबाव में आ गई। बच्चों को लेकर दुगरी नहर पहुंची इसके बाद महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर दुगरी नहर पर पहुंची और उनके साथ पानी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद राहगीरों ने तीनों को देखा तो तुरंत बचाव के लिए आगे आए। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने महिला और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित किया राहगीरों ने तीनों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद 5 साल की अनन्या को मृत घोषित कर दिया। महिला अनमोल और उसके 3 साल के बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है और दोनों का इलाज चल रहा है। खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…

Continue reading on the app

उत्तर प्रदेश: सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बनीं उषा देवी, स्वयं सहायता समूह से मिली नई पहचान

उत्तर प्रदेश: सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बनीं उषा देवी, स्वयं सहायता समूह से मिली नई पहचान

Continue reading on the app

  Sports

Diamond League Final 2026 में नीरज चोपड़ा, 3 लेग मिस करने के बाद भी टॉप-6 में बनाई जगह, इस तारीख को दिखाएंगे दम

Neeraj Chopra: भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा एक बार फिर एक्शन में नजर आने वाले हैं. उन्होंने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. ये मुकाबला अगले महीने खेला जाएगा. Fri, 28 Aug 2026 14:39:59 +0530

  Videos
See all

नेपाल में फिर तबाही! ची में फटा झील | Nepal Flood | Rasuwa | Viral Video | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T09:14:01+00:00

China Earthquake Breaking : चीन में अभी-अभी भूकंप. तेज झटकों से दहले लोग! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T09:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers