Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह
हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को किसानों और बागवानों से अपील की कि वे खुले बाजार में बिकने वाले नकली प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स (पीजीआर) को लेकर सावधान रहें। वह विधानसभा में थियोग से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर द्वारा नियम 62 के तहत लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। यह प्रस्ताव राज्य के बागवानों और किसानों को आपूर्ति की जाने वाली फफूंदनाशक और कीटनाशक की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लाया गया था।
नेगी ने खुले बाजार में नकली पीजीआर की मौजूदगी को माना और कहा कि किसान और बागवान इनका शिकार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने फफूंदनाशक और कीटनाशक बेचने के लिए 500 दुकानों को लाइसेंस दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ बागवान दुकानदार द्वारा दिए जा रहे सस्ते पीजीआर के लालच में आ जाते हैं, जिससे मनचाहा नतीजा नहीं मिल पाता।
उन्होंने किसानों में जागरूकता की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नकली पीजीआर का मुद्दा नया नहीं है और बागवान कई साल से ऐसी शिकायतें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना ‘क्वारंटीन’ मंजूरी के राज्य में रूटस्टॉक के आयात पर रोक लगा दी है।
इसके बावजूद, ऐसा रूटस्टॉक गैर-कानूनी रास्तों से राज्य में आता रहता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘क्वारंटीन’ किए गए रूटस्टॉक का प्रमाणीकरण केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। मंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार के पास प्रमाणीकृत रूटस्टॉक की कोई कमी नहीं है।
फिर भी, कुछ बागवान खुले बाजार से बिना प्रमाणित रूटस्टॉक खरीदते हैं, जिससे उनके बागों में बीमारियां फैलती हैं। उन्होंने घोषणा की कि सरकार ने बागवानी विभाग के जरिये ही किसानों को ब्रांडेड रसायन बेचने का फ़ैसला किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले के बावजूद, बागवान खुले बाजार से महंगे कीटनाशक खरीदते रहते हैं।
Rahul Gandhi Manusmriti Controversy: ''राहुल गांधी हिंदू समाज को आहत कर रहे हैं'' | Congress | BJP
Rahul Gandhi Manusmriti Controversy: ''राहुल गांधी हिंदू समाज को आहत कर रहे हैं'' | Congress | BJP राहुल गांधी के पुणे संबोधन के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी एक तरफ संविधान की प्रति हाथ में लेकर चलते हैं और दूसरी तरफ प्राचीन भारतीय ग्रंथों की चुनिंदा व्याख्या कर संस्कृति पर सवाल उठाते हैं। वहीं कांग्रेस का तर्क है कि राहुल गांधी महिला अधिकारों और लैंगिक समानता की पैरवी कर रहे हैं। #RahulGandhi #ManusmritiControversy #Samvidhan #ConstitutionOfIndia #Congress #BJP #CMYogi #IndianPolitics #BreakingNews #HindiNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप हमसे Social Media पर जुड़ने के लिए Republic Bharat फेसबुक पेज को लाइक करें: ► https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ Follow The Republic Bharat on Twitter : ► https://twitter.com/Republic_Bharat Follow Republic Bharat on Instagram: ► https://www.instagram.com/republicbharat/ Follow Republic Bharat on WhatsApp: ► https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I Follow Republic Bharat on Koo: ► https://www.kooapp.com/profile/रिपब्लिक_भारत Follow Republic Bharat on Telegram: ► https://t.me/RepublicBharatHindi
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Republic Bharat








