Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी आर्मी का प्लेन तनाव के बावजूद रूस में लैंड:कौन सवार अभी रहस्य? ट्रम्प का एयरफोर्स वन ऑपरेट करने वाले मिलिट्री बेस से उड़ान भरी

अमेरिका और रूस के बीच तनाव के बीच अमेरिकी वायुसेना का एक बड़ा सैन्य प्लेन मंगलवार को अचानक मॉस्को में उतर गया। C-17A ग्लोबमास्टर III की यह लैंडिंग इसलिए असामान्य मानी जा रही है क्योंकि रूस की राजधानी में अमेरिकी सैन्य प्लेन का पहुंचना आम बात नहीं है। यह प्लेन वॉशिंगटन डीसी के पास मौजूद जॉइंट बेस एंड्रयूज से रीगा पहुंचा था। यह वही अमेरिकी सैन्य अड्डा है जहां राष्ट्रपति के विमानों का बेड़ा रहता है, जिसमें एयर फोर्स वन भी शामिल है। इसके बाद यही C-17 रीगा से उड़कर रूस की राजधानी पहुंचा। सबसे ज्यादा सवाल इस बात को लेकर उठ रहे हैं कि आखिर प्लेन में कौन था और उसे मॉस्को क्यों भेजा गया? C-17 के मॉस्को में लैंड होने का वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल है… रीगा से मॉस्को पहुंचा अमेरिकी सैन्य विमान फ्लाइट-ट्रैकिंग मॉनिटर के मुताबिक, प्लेन ने मॉस्को के समय के अनुसार सुबह करीब 8:50 बजे लातविया की राजधानी रीगा से उड़ान भरी और लगभग 74 मिनट बाद मॉस्को पहुंच गया। इस उड़ान की एक और खास बात यह रही कि प्लेन रूस के हवाई क्षेत्र से होकर मॉस्को पहुंचा। किसी अमेरिकी सैन्य प्लेन को इस रास्ते से उड़ान भरने के लिए रूसी अधिकारियों की मंजूरी जरूरी होती है। प्लेन के मिशन पर अब भी सस्पेंस रिकॉर्ड के मुताबिक, यही प्लेन 23 अगस्त को जॉइंट बेस एंड्रयूज से रीगा पहुंचा था। लेकिन अमेरिका और रूस दोनों ने अब तक यह नहीं बताया है कि इसे मॉस्को क्यों भेजा गया। प्लेन में कौन था और उसके अंदर क्या सामान था, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। असामान्य लैंडिंग के बाद प्लेन पर नजर रखने वाले लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। कुछ लोगों ने इसे कैदियों की अदला-बदली, यूक्रेन युद्ध को लेकर किसी गुप्त बातचीत या अमेरिकी दूतावास से जुड़े काम से जोड़कर देखा। हालांकि, इनमें से किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल यह साफ नहीं है कि अमेरिकी C-17 को मॉस्को भेजने के पीछे असली वजह क्या थी। प्लेन में क्या था, अभी पता नहीं मॉस्को जाने वाला यह प्लेन RCH4555 नाम से उड़ रहा था। सार्वजनिक फ्लाइट डेटा से इसकी आवाजाही का पता चलता है, लेकिन प्लेन में मौजूद लोगों या सामान की जानकारी नहीं मिलती। यही वजह है कि रूस और अमेरिका के बीच तनाव के इस दौर में इस उड़ान ने इतना ध्यान खींचा है। फिलहाल कैदियों की अदला-बदली, रूस-अमेरिका के बीच किसी खास बातचीत या अमेरिकी दूतावास से जुड़े काम जैसी बातें सिर्फ अंदाजे हैं। जब तक अमेरिका या रूस की तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं आती, प्लेन के मॉस्को पहुंचने की असली वजह सामने नहीं आएगी। अमेरिकी वायुसेना इसका इस्तेमाल कहां करती है? C-17 का काम सिर्फ सैनिकों और सैन्य उपकरणों को पहुंचाना नहीं है। अमेरिकी वायुसेना इसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की आवाजाही, हवा से सामान गिराने, घायल लोगों को निकालने और जरूरत के समय राहत पहुंचाने के लिए भी करती है। यह कोई लड़ाकू प्लेन या बॉम्बर नहीं है। इसका मुख्य काम भारी सामान और सैन्य उपकरणों को तेजी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना है। C-17 ग्लोबमास्टर: टैंक से सैनिकों तक ले जाने में सक्षम C-17A ग्लोबमास्टर III अमेरिकी वायुसेना का भारी सैन्य परिवहन प्लेन है। इसका इस्तेमाल सैनिकों, सैन्य गाड़ियों और भारी सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए किया जाता है। बोइंग ने बनाए इस प्लेन की सामान्य उड़ान गति करीब 834 किलोमीटर प्रति घंटा है। इतना बड़ा प्लेन होने के बावजूद C-17 करीब 3,500 फीट लंबी रनवे से भी उड़ान भर सकता है और उतर सकता है। इसकी एक खासियत यह भी है कि यह अपनी ताकत से पीछे की ओर चल सकता है। भारत के पास भी 11 C-17 ग्लोबमास्टर भारत के पास C-17 ग्लोबमास्टर के 11 प्लेन हैं। भारत ने 2011 में अमेरिका से 10 C-17 ग्लोबमास्टर III खरीदने का करीब 4.1 अरब डॉलर का सौदा किया था। पहला प्लेन जून 2013 में भारत पहुंचा और बाकी 10 विमानों की डिलीवरी 2014 तक पूरी हो गई। इसके बाद भारत को 2019 में 11वां C-17 मिला। खास बात यह है कि यह प्लेन पहले से बना हुआ था और बोइंग के पास बिना किसी खरीदार के रखा था। भारत ने इसे अपनी जरूरत के मुताबिक तैयार करवाकर हासिल किया। भारत के सभी 11 C-17 ग्लोबमास्टर भारतीय वायुसेना की 81 स्क्वाड्रन ‘स्काई लॉर्ड्स’ का हिस्सा हैं। इस यूनिट का बेस हिंडन एयरबेस में है। यमन से लेकर लद्दाख तक दिखा चुका है ताकत यमन, 2015: युद्ध के बीच C-17 ने 2,096 लोगों को भारत पहुंचाने में मदद की। सूडान, 2023: गृहयुद्ध के बीच करीब 24 घंटे चले रेस्क्यू मिशन में इसका इस्तेमाल हुआ। एक मिशन में 192 लोगों को निकाला गया। चीन सीमा के पास: 2018 में C-17 ने अरुणाचल प्रदेश की टूटिंग एयरस्ट्रिप पर लैंड किया। यह जगह चीन की सीमा से करीब 30 किलोमीटर दूर है। प्लेन वहां करीब 18 टन सामान लेकर पहुंचा था। लद्दाख: ऊंचाई वाले इलाकों में सैनिकों और भारी सैन्य सामान को तेजी से पहुंचाने में C-17 की अहम भूमिका रही है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका का ईरान की कमाई के 5 रास्तों पर बैन: इनमें सोना, टेक्नोलॉजी और शिपिंग शामिल, कहा- जो देश बिजनेस करेंगे, उन पर भी कार्रवाई अमेरिका ने ईरान की अर्थव्यवस्था के 5 अहम क्षेत्रों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। जिनका इस्तेमाल ईरान दूसरे देशों में अपनी आर्थिक गतिविधियों के लिए करता है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

यादों में इंदर : लुक्स में सलमान को टक्कर, अक्षय के साथ हिट फिल्म, हेलीकॉप्टर हादसे ने बदल दी थी जिंदगी

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। इंदर कुमार उन कलाकारों में थे, जिनके पास हीरो बनने के लिए जरूरी लगभग हर चीज थी। शानदार लुक्स, अच्छी बॉडी, डांस और एक्शन करने का अंदाज और कैमरे के सामने कॉन्फिडेंस। 90 के दशक में जब सलमान खान अपनी फिटनेस और स्टाइल से लोगों के बीच छाए हुए थे, उसी दौर में इंदर कुमार भी अपने लुक्स और फिजीक को लेकर चर्चा में रहते थे।

Continue reading on the app

  Sports

बंद करें बचकानी हरकतें… नाइटक्लब विवाद पर फूटा कप्तान जो रूट का गुस्सा, इंग्लैंड टीम में भूचाल

Joe Root: नाइटक्लब विवाद के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर कर दिया गया है. इस घटना पर अब कप्तान जो रूट का बड़ा बयान सामने आया है. Tue, 25 Aug 2026 21:36:31 +0530

  Videos
See all

रिंकू सिंह ने किए हनुमानगढ़ी और राम मंदिर के दर्शन! | Rinku Singh Ayodhya Visit #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T16:15:21+00:00

Akash Anand Targeted Congress SP: Akash Anand का Congress और SP पर बड़ा हमला! Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T16:15:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers