Responsive Scrollable Menu

Bihar CM Samrat Choudhary ने शुरू किया विद्यार्थी सहयोग शिविर, 30 दिनों में होगा शिकायतों का निपटारा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को वैशाली जिले के एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की शिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, चौधरी ने ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम के तहत वैशाली के बिदुपुर स्थित बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत की। बयान के मुताबिक, हर महीने के चौथे मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होने वाले इन शिविरों में शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षाओं, छात्रावास, पेयजल, शौचालय, कैंटीन तथा विद्यार्थियों से जुड़े अन्य मुद्दों पर शिकायतें तथा सुझाव सुने जाएंगे व उनका समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से छात्रों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिलेगा।’’ उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर अंतिम निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और उनके समाधान की प्रभावी निगरानी भी की जाए। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कॉलेज के संकाय कक्ष में स्थापित सूचना एवं सहायता काउंटर का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कॉलेज में निर्बाध इंटरनेट कनेक्टिविटी और निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर के निकट प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने का निर्देश दिया, ताकि छात्रों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिल सके। बयान के अनुसार, यह शिविर हर महीने के चौथे मंगलवार को राज्य के शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया जाएगा। बयान में बताया गया कि शिविर में विद्यार्थी अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सीधे संबंधित अधिकारियों तथा सरकार के समक्ष रख सकेंगे।

शिकायतों के निस्तारण के लिए समयबद्ध व्यवस्था भी लागू की गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन नंबर 1100 भी शुरू किया गया है। इन माध्यमों से छात्र-छात्राएं अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना है। इससे पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर छात्रों और अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से ध्यान देने की अपील की थी। तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक की घटनाओं, परीक्षाओं के रद्द होने तथा परिणाम जारी करने में विलंब जैसे मुद्दे उठाते हुए कहा था कि इन परिस्थितियों से छात्रों और अभ्यर्थियों में व्यापक असंतोष और चिंता का माहौल है।

उन्होंने सरकार से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की थी।

Continue reading on the app

Bhojshala विवाद: अदालत के आदेश के उल्लंघन का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया Dhar बंद

मध्यप्रदेश के धार जिले स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर विवाद से संबंधित उच्चतम न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन न करने का प्रशासन पर आरोप लगाते हुए दक्षिणपंथी संगठनों की ओर से मंगलवार दोपहर तक आहूत बंद का शहर के बाजारों में व्यापक असर दिखाई दिया। बंद के दौरान धार शहर और आसपास के नगरों में दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। बंद के आह्वान को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से पूरे जिले में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

दोपहर 12 बजे के बाद हिंदू समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग लालबाग क्षेत्र में एकत्र हुए और यहां से प्रदर्शन करते हुए रैली के रूप में सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी के नाम अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। भोज उत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश जलोदिया ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने मुस्लिम समुदाय के लिए सर्वे नंबर 596 पर नमाज अदा करने का निर्देश दिया था लेकिन प्रशासन इसका पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने भोजशाला परिसर के निकट सर्वे नंबर 612 को नमाज के लिए चुना है।

जलोदिया ने कहा, ‘‘इससे, भोजशाला मंदिर का रास्ता भी अवरुद्ध होता है। इसके विरोध में धार जिले में सकल हिंदू समाज ने आज (मंगलवार को) बंद का आह्वान किया है।’’ भोज उत्सव समिति के उपाध्यक्ष श्याम मालवा ने कहा कि विवाद खसरा नंबर 596 और 612 के स्थान को लेकर है। उन्होंने दावा किया कि न्यायालय के आदेश के अनुसार खसरा नंबर 596 पर नमाज कराई जानी चाहिए, जबकि नमाज खसरा नंबर 612 पर कराई जा रही है, जो भोजशाला से सटा हुआ क्षेत्र है।

मालवा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर हिंदू समाज में आक्रोश है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नई व्यवस्था बनाने से पहले हिंदू समाज को विश्वास में नहीं लिया गया। ज्ञापन में कहा गया, “हिंदू समाज उच्चतम न्यायालय के आदेश या किसी वर्ग की आराधना के खिलाफ नहीं है, लेकिन धार में लंबे समय से बनी शांति और सामाजिक सौहार्द कायम रहना चाहिए।” ज्ञापन के जरिए प्रशासन से मांग की गई कि किसी भी नई व्यवस्था से पहले हिंदू समाज की भावनाओं का ध्यान रखा जाए।

धार जिलाधिकारी राजीव रंजन मीणा ने बताया कि ज्ञापन में भोजशाला से संबंधित विषय को लिखित रूप में प्रशासन के समक्ष रखा गया है। उन्होंने कहा कि चूंकि मामला न्यायालयीन प्रक्रिया से संबंधित है, इसलिए वैधानिक तथ्यों का परीक्षण करते हुए आवश्यक प्रावधानों के तहत आगे कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जब तक मामला अदालत के विचाराधीन है और न्यायिक प्रक्रिया जारी है, तब तक सभी पक्षों के लिए कानूनी विकल्प खुले हुए हैं।

मीणा ने बताया कि प्रशासन न्यायालय के आदेशों और कानूनी प्रावधानों के तहत ही आगे कदम उठाएगा। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए, जिसके बाद बाजार में धीरे-धीरे दुकानें खुलने लगीं और शहर में जनजीवन सामान्य हो गया। धार बंद के आह्वान को लेकर धार पुलिस पूरी तरह सतर्क रही और सकल हिंदू समाज द्वारा बुलाए गए इस बंद के दौरान शहर में शांति रही।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर पुलिस बल तैनात किया गया था। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा मई में भोजशाला-कमाल मौला परिसर को देवी सरस्वती का मंदिर घोषित गया था। इसके बाद यह मामला उच्चतम न्यायालय के समक्ष उठाया गया, जहां शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि मुस्लिम समुदाय को विवादित भोजशाला परिसर से सटे दरगाह परिसर में शुक्रवार को दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच नमाज अदा करने की अनुमति दी जाए।

न्यायालय के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने परिसर के निकट सर्वे नंबर 612 पर नमाज के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं और पिछले कुछ सप्ताह से मुस्लिम समुदाय यहां नमाज अदा कर रहा है। ग्यारहवीं शताब्दी के इस स्मारक की धार्मिक प्रकृति को लेकर विवाद उस समय उत्पन्न हुआ था जब मुस्लिम पक्ष ने इसे कमाल मौला मस्जिद बताया, जबकि हिंदू पक्षकारों का कहना था कि यहां परमार वंश के राजा भोज द्वारा निर्मित मंदिर था जिसे अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के दौरान ध्वस्त कर दिया गया। अदालत के फैसले के बाद हर मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना करते हैं।

इस दौरान श्रद्धालु सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और हवन कीर्तन भी करते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India

भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भी भारतीय टीम का दबदबा कायम रहा। पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी को लगातार झटके दिए। बारिश के कारण खेल समय से पहले रोकना पड़ा, लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की स्थिति बेहद कमजोर नजर आई है।

भारत ने अपनी पहली पारी 503 रन पर नौ विकेट के स्कोर पर घोषित की थी। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 45 और रवींद्र जडेजा ने 43 रन का उपयोगी योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार विकेट हासिल किए हैं।

विशाल लक्ष्य के दबाव में उतरी श्रीलंकाई टीम को तीसरे दिन की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिल मिशारा को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। इसके बाद पसिंदु सूरियाबंडारा और कामिंदु मेंडिस ने कुछ देर तक भारतीय गेंदबाजों का सामना किया। दोनों के बीच 87 रन की साझेदारी हुई, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने फिर कामिंदु मेंडिस को पवेलियन भेजकर अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली।

गौरतलब है कि प्रसिद्ध कृष्णा के प्रदर्शन से भारतीय टीम के गेंदबाजी प्रशिक्षक मोर्ने मोर्केल भी प्रभावित नजर आए। उन्होंने कृष्णा की मेहनत, विपक्षी टीम के बारे में जानकारी जुटाने की आदत और खेल को समझने की क्षमता की तारीफ की। मोर्केल के मुताबिक कृष्णा लंबे समय तक भारत के लिए शानदार गेंदबाज साबित होने की क्षमता रखते हैं।

इसके बाद मानव सुथार ने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को आउट कर मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। दूसरे टेस्ट में अपना केवल दूसरा मुकाबला खेल रहे पसिंदु सूरियाबंडारा ने 133 गेंदों पर 80 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन सुथार ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद मोहम्मद सिराज ने निरोशन डिकवेला को चलता कर श्रीलंका को सातवां झटका दिया।

सोनल दिनूषा और केशरा नुवानथा ने इसके बाद पारी संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 137 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी हुई। हालांकि मानव सुथार ने नुवानथा को आउट कर यह साझेदारी तोड़ दी। दिनूषा और लाहिरु कुमारा इसके बाद क्रीज पर टिके रहे और दोनों ने नाबाद 35 रन जोड़ लिए।

बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा। दिन खत्म होने तक श्रीलंका 230 रन के स्कोर पर आठ विकेट गंवा चुका था और भारत से काफी पीछे था। अब मेजबान टीम के सामने चौथे दिन सबसे बड़ी चुनौती पारी को बचाने की होगी।

इस बीच ऋषभ पंत की चोट को लेकर भी भारतीय खेमे से जानकारी सामने आई है। मोर्ने मोर्केल ने बताया कि पंत के कंधे पर चोट लगी है और वह काफी दर्द में थे। इसी वजह से तीसरे दिन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल ने संभाली। हालांकि भारतीय टीम को उम्मीद है कि पंत चौथे दिन फिर विकेट के पीछे नजर आएंगे।

बता दें कि यह मुकाबला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है और भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन के बाद मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन श्रीलंका को भारतीय गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौती का सामना करना है।
Tue, 25 Aug 2026 22:40:00 +0530

  Videos
See all

Operation Sindoor से पहले PM Modi ने सेना से क्या कहा? पूर्व CDS Anil Chauhan ने पहली बार बताया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T21:30:36+00:00

Agra Cantt Murder Case: लाल ट्रॉली बैग में मिले 18 टुकड़े, चेन्नई से जुड़ा खौफनाक राज! Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T21:30:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers