बिना चेहरा दिखाए एक दिन में कमा लिए ₹40 करोड़! 25 अगस्त के 'रहस्य' से लाखों को लगा चूना
25 अगस्त को लेकर Instagram से Telegram तक चलाए गए रहस्यमयी कैंपेन ने लाखों लोगों की उत्सुकता बढ़ाई और करोड़ों रुपये की कमाई हुई। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
कौन हैं रिया अहीर? जिनकी ‘बिग बॉस 20’ में हो सकती है एंट्री, CJP Protest में पुलिस वैन रोककर हुई थीं वायरल
Who Is Riya Ahir: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के प्रीमियर से पहले नया ट्विस्ट सामने आया है. दरअसल, इस बार सिर्फ मेकर्स ही यह तय नहीं करेंगे कि बिग बॉस 20 में कौन एंट्री करेगा बल्कि दर्शकों को भी कंटेस्टेंट चुनने का मौका दिया जा रहा है. बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में सलमान खान ने दो संभावित कंटेस्टेंट्स के नामों का आधिकारिक ऐलान किया है. जिनमें एक नाम रिया अहीर (Riya Ahir) का है. पिछले महीने मुंबई के CJP Protest के दौरान वह उस समय सुर्खियों में आ गईं. जब वह पुलिस की वैन के सामने खड़े होकर उसे रोकती हुईं नजर आईं. आइए जानते हैं कि वह कौन हैं.
रिया अहीर कौन हैं?
मिली जानकारी के मुताबिक, रिया अहीर की उम्र 27 साल की है और वह मुंबई की रहने वाली हैं. मॉडलिंग में करियर बनाने के साथ-साथ वह एक्ट्रेस के तौर पर भी अपनी पहचान बना रही हैं. कई रिपोर्ट्स में उन्हें एंटरप्रेन्योर भी बताया गया है. वह जलाई में मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन को रोकती हुई नजर आई थीं. उनका वह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, लोगों ने उनकी हिम्मत की बहुत तारीफ की थी. इसके बाद उन्हें देशभर में पहचान मिली. उस समय रिया ने बताया था कि वह खुद स्टूडेंट नहीं हैं, लेकिन प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ खड़ी हैं. इसके अलावा कई रिपोर्ट्स दावा किया गया है कि वह मॉडलिंग के साथ और दूसरे कामों से भी जुड़ी हैं. हालांकि, उनकी पढ़ाई और बिजनेस से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
पुलिस वैन रोकने की वजह से हुई थीं ट्रोल
पुलिस वैन रोकने की वजह से रिया को सिर्फ तारीफ ही नहीं मिली बल्कि उन्हें कथित तौर पर ऑनलाइन ट्रोलिंग और धमकियों का भी सामना करना पड़ा. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने सोशल मीडिया पर मिलने वाली धमकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. इसके अलावा उनके खिलाफ FIR की बात भी सामने आई और उन्होंने इसे वापस लेने की मांग की थी. यानी कुछ ही टाइम में रिया की पहचान एक वायरल वीडियो से बढ़कर विवाद और पब्लिक चर्चा तक पहुंच गई. अब इसी वजह से वायरल होने को लेकर वह अब ‘बिग बॉस 20’ की संभावित कंटेस्टेंट बन चुकी हैं.
Inn dono ki kismat ab aapke haathon mein! ????
— JioHotstar (@JioHotstar) August 25, 2026
Ab #FansKaFaisla decide karega #RhiyaAhir aur #LoveGill mein se kaun banega Bigg Boss 20 ka sadasya!
Vote karo #JioHotstar app par.
Voting lines close on 2nd September, 11:59 PM.#BiggBoss #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/p92Ya7FR2r
कैसे हो सकती है रिया की बिग बॉस 20 में एंट्री
‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स ने इस बार प्रीमियर से पहले ही लोगों को एक खास तरह की पावर दी है. बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में बताया गया है कि रिया अहीर और लव गिल में से किसी एक को ऑडियंस अपने वोट के जरिए चुनेंगे. यानी इन में से जिसे ज्यादा वोट मिलेंगे, उसे ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री मिलेगी. प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, ‘सोच रहा हूं घरवालों के साथ-साथ एक वरदान फैंस का भी बनता है. तो इस बार फिर होगा फैंस का भी फैसला. इनमें से जिसको मिलेगा बिग बॉस में जाने का वो आप डिसाइड करेंगे जियो हॉटस्टार ऐप पर जाकर वोट कीजिए और सेंड कीजिए अपने फेवरेट को सीधे घर के अंदर.’ बिग बॉस 20 के इस ट्विस्ट की वजह से रिया और लव गिल की एंट्री को लेकर दिलचस्पी बनी हुई है. रिया जहां वायरल गर्ल के तौर पर जानी जा रही हैं. वहीं, लव गिल पंजाबी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं. अब देखना होगा कि ऑडियंस किसे घर की एंट्री दिलवाती है.
कब तक कर सकते हैं वोटिंग
नए प्रोमो के मुताबिक ऑडियंस को रिया अहीर और लव गिल में से अपने पसंदीदा चेहरे के लिए वोट करने का मौका दिया गया है. ऑडियंस इन दोनों को 2 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक वोट कर सकेंगे. इसके बाद जनता के वोट के आधार पर तय होगा कि दोनों में से ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा कौन बनेगा. गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने जा रहा है. सलमान खान एक बार फिर होस्टिंग करते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: अक्षय की हैवानियत! खिलाड़ी कुमार का हैवान के ट्रेलर में दिखा खौफनाक अंदाज, ब्लाइंड बने सैफ से होगी भिड़ंत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation





