Responsive Scrollable Menu

Nasscom ने H-1B Visa शुल्क प्रस्ताव पर कहा, भारतीय कंपनियों ने घटाई निर्भरता

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग के निकाय नैसकॉम ने अमेरिकी एच-1बी वीजा पर 1,03,265 डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर मंगलवार को कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों ने पहले ही ऐसे वीजा पर अपनी निर्भरता काफी कम कर दी है। नैसकॉम ने बयान में कहा कि भारतीय कंपनियों ने पिछले पांच वर्षों में अमेरिका में स्थानीय स्तर पर नियुक्तियां लगातार बढ़ाई हैं। आईटी कंपनियों के संगठन ने कहा, ‘‘एच-1बी वीजा कार्यक्रम ने लंबे समय से अमेरिका में अल्पकालिक कौशल की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पिछले पांच वर्षों में भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों में एच-1बी कर्मचारियों की संख्या में काफी कमी आई है, क्योंकि कंपनियों ने स्थानीय स्तर पर नियुक्तियां लगातार बढ़ाई हैं।’’ नैसकॉम ने कहा कि वीजा शुल्क में प्रस्तावित बढ़ोतरी को अमेरिका में कुशल लोगों की कमी को पूरा करने के लिए बनाए गए एच-1बी कार्यक्रम के मूल उद्देश्य को ध्यान में रखकर देखा जाना चाहिए। संगठन ने यह भी कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र ने अमेरिका में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) क्षेत्र में प्रतिभाओं की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 1.1 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है। इसके तहत 130 से अधिक विश्वविद्यालय और कॉलेज के साथ साझेदारी की गई है, जिससे 29 लाख छात्रों को लाभ मिला है और 2,55,000 से अधिक कर्मचारियों का कौशल उन्नयन हुआ है।

अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग ने सोमवार को एच-1बी वीजा की निर्धारित सीमा के तहत आने वाले सभी आवेदनों पर 1,03,265 डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा। इसमें उच्च डिग्री छूट के लिए पात्र आवेदक भी शामिल हैं। अमेरिकी कांग्रेस ने फिलहाल एच-1बी वीजा कार्यक्रम के तहत सामान्य श्रेणी में सालाना 65,000 वीजा की सीमा तय की है।

इसके अलावा अमेरिकी संस्थान से मास्टर डिग्री या उससे ऊपर की डिग्री हासिल करने वाले विदेशी कर्मचारियों के लिए 20,000 अतिरिक्त वीजा उपलब्ध हैं। इसे आम तौर पर ‘मास्टर्स कैप’ कहा जाता है। अमेरिकी प्रशासन का यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब एक संघीय अपील अदालत ने पिछले महीने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की एच-1बी वीजा आवेदनों पर एक लाख डॉलर शुल्क लगाने की योजना को पलटने वाले जिला न्यायाधीश के आदेश पर रोक लगाने की अपील खारिज कर दी थी।

विभाग ने इस प्रस्ताव पर अगले 30 दिन के भीतर जनता से टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।

Continue reading on the app

Mercury Transit 2026: कन्या राशि में बुध का गोचर, Bhadra Yoga से इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सितंबर की शुरुआत में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। सितंबर में बुध का महागोचर होने जा रहा है। बुध देव राशि परिवर्तन करके एक शक्तिशाली योग का निर्माण करेंगे। असल में 7 सितंबर 2026 को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और भद्र महापुरुष योग का निर्माण होगा। 
इतना ही नहीं, बुध का प्रभाव इस दौरान सामान्य से अधिक रहने वाला है। ऐसे में कुछ राशि वालों को बड़ा लाभ प्रदान होने वाला है। बुध, वाणी, संवाद और व्यापार के कारक है, इसलिए जातकों को कारोबार में मनचाह लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही सम्मान, सफलता, यात्रा, निवेश आदि में लाभ के योग बनेंगे। आइए आपको इन राशियों के बारे में बताते हैं।

मेष राशि
ग्रहों के राजकुमार बुध कुंडली में तीसरे और छठे भाव के स्वामी है। कन्या राशि में गोचर करने के समय वह आपके छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में आपको मनचाह नौकरी की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही प्रयास सफल होंगे और निवेश आपको परिणाम देंगे। नए लोगों के साथ बिजनेस में फायदा होगा और सफलता भी प्राप्त होगी। नए सौदें में लाभ प्राप्त होने के योग नजर आ रहे है। 

सिंह राशि
बुध कुंडली में दूसरे और लाभ भाव के स्वामी है। इसलिए इस गोचर के बाद वह आपके दूसरे भाव में रहने वाले है। रुका हुआ कार्य पूरा होगा और समय आपको अच्छे परिणाम देगा। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। घर में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। इसके अलावा, वाहन सुख प्राप्त होगा और कोई नए कार्य का शुभारंभ हो सकता है।

धनु राशि 
आपकी कुंडली में बुध सप्तम भाव के स्वामी माने जाते हैं और दशम भाव के भी स्वामी माने जाते हैं। इस गोचर के होने से बुध ग्रह आपके कर्म स्थान पर रहने वाले हैं। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और धन लाभ के योग बनते हैं। निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रिटर्न देखने को मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई भी प्रोजेक्ट दोबारा शुरु हो सकता है। अपनी मेहनत के दम पर आप अच्छा नाम कमा सकते हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

रफ्तार के सौदागर सिराज की 'धीमी चाल', किसके इशारे पर बदला पेसर ने अपना अंदाज, क्या बुझ गई मियां भाई की आग?

speed of siraj concern: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में  'मियां भाई' की रफ्तार गायब थी. स्पीड गन पर लगातार 129 किमी/घंटा की रफ्तार देखकर फैंस सोशल मीडिया पर पूछने लगे कि क्या सिराज की वो पुरानी आग बुझ गई है? लेकिन रुकिए, इस सुस्ती के पीछे कोई कमजोरी नहीं, बल्कि टीम इंडिया की एक सोची-समझी 'सीक्रेट मास्टरप्लान' है. Wed, 26 Aug 2026 19:23:50 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Latest Update: Tibet से आए Flash Flood से नेपाल तबाह | Flood 2026 | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T14:44:15+00:00

Bihar News: गंगा में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मजदूरों की तलाश जारी | Boat Accident | Navgachia #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T14:42:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers