Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में H1N1 के मामले 2300 पार, सीएम रेखा गुप्ता ने की आपात बैठक

दिल्ली में इंफ्लुएंजा और एच1एन1 के बढ़ते मामले राज्य सरकार के लिए बड़ी चिंता बन गए हैं. राजधानी की सीएम रेखा गुप्ता ने इसके लिए आपात बैठक की है. जानें इससे जुड़े और दूसरे अपडेट...

Continue reading on the app

CTET 2026 Postponed: सीबीएसई ने स्थगित की CTET परीक्षा, 1 सितंबर तक आवेदन का फिर मौका

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बोर्ड ने सीटीईटी के 22वें संस्करण की प्रस्तावित परीक्षा को फिलहाल स्थगित करते हुए पंजीकरण पोर्टल को फिर से सक्रिय कर दिया है। यह कदम पात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अतिरिक्त अवसर देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा खुला आवेदन पोर्टल
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि आवेदन विंडो दोबारा खोलने और परीक्षा स्थगित करने का निर्णय हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के एक अहम फैसले के अनुपालन में लिया गया है। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि सेवारत व पात्र शिक्षकों को निर्धारित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की कानूनी अर्हता पूरी करने के लिए उचित और पर्याप्त अवसर मिलना आवश्यक है।

इसी निर्देश को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने उन सभी अभ्यर्थियों के लिए 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक आवेदन पोर्टल फिर से खोल दिया है, जो पिछली समयसीमा में छूट गए थे।

CTET 2026 Postponed

पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं
सीबीएसई के अनुसार, सीटीईटी के 22वें संस्करण का पहला नोटिफिकेशन 8 मई 2026 को जारी हुआ था, जिसके तहत 11 मई से 10 जून 2026 तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने उस दौरान सफलतापूर्वक अपना फॉर्म और शुल्क जमा कर दिया था, उन्हें दोबारा पंजीकरण या आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह विशेष अवसर केवल उन नए व छूटे हुए पात्र अभ्यर्थियों के लिए है जो पूर्व में आवेदन करने से वंचित रह गए थे।

1 सितंबर के बाद घोषित होगी संशोधित परीक्षा तिथि
परीक्षा स्थगित होने के कारण अब नई परीक्षा तिथि को लेकर स्थिति आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद साफ होगी। बोर्ड के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को दोबारा खोली गई आवेदन विंडो बंद होने के बाद उम्मीदवारों की कुल संख्या का आकलन किया जाएगा और उसके बाद सीटीईटी 2026 की नई और संशोधित परीक्षा तिथि जारी की जाएगी।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा कार्यक्रम, एडमिट कार्ड और आधिकारिक दिशा-निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

Continue reading on the app

  Sports

पुरुष से महिला बनीं अनाया बांगर ने दी अब खुशखबरी, पूरा होने वाला है सपना

अनाया बांगर जल्द ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलती नजर आएंगी. अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल मार्च से वो मैदान पर महिला क्रिकेट में खेलती दिखेंगी. Tue, 25 Aug 2026 19:10:39 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat Live | Garjana | डिबेट में रुबिका ने मौलाना साजिद रशीदी की बोलती बंद | Debate Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T13:44:24+00:00

Mandya Viral Video: BJP MLA Suresh Gowda की बेटी का VIDEO Viral, महिला PSI को मारा थप्पड़! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T13:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers