Responsive Scrollable Menu

Video: Awarapan 2 की सक्सेस पार्टी में दिखा Disha Patani का बोल्ड अवतार, इंटरनेट बढ़ा पारा

बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार सफलता के बाद फिल्म आवारापन 2 की पूरी टीम ने मुंबई में एक भव्य सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। इस खास मौके पर अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में पहुंचीं। सक्सेस पार्टी के रेड कार्पेट पर जैसे ही दिशा ने एंट्री ली, वहां मौजूद हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं।

अपनी सिजलिंग ड्रेस और किलर एटीट्यूड में दिशा पाटनी ने पैपराजी को एक से बढ़कर एक बोल्ड पोज दिए। सोशल मीडिया पर दिशा का यह कातिलाना और हॉट लुक तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस इस ग्लैमरस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 27 नवंबर 2023 की वो खौफनाक सुबह! Himanshi Khurana ने Asim Riaz की खोली पोल, बोलीं- 'अब पर्दा डालने का खेल खत्म'

बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 की ताबड़तोड़ कमाई

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई में दूसरे सोमवार को गिरावट देखी गई। इसके बावजूद, फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है। इसे बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन हो चुके हैं। अपने पहले हफ्ते में, आवारापन 2 ने 113.50 करोड़ कमाए। इसने दूसरे रविवार को 8.75 करोड़ कमाए, जबकि दूसरे सोमवार को 2.75 करोड़ की कमाई की। आवारापन 2 की कुल घरेलू कमाई 166.02 करोड़ है।

Continue reading on the app

Bollywood Wrap Up | Raaz की खूबसूरत भूतनी मालिनी शर्मा, 23 साल बाद मिलीं, चकाचौंध से दूर बसाई नई दुनिया

फिल्म गलियारों से लेकर डिजिटल स्पेस तक, आज का मनोरंजन जगत कई बड़े धमाकों और सनसनीखेज खबरों से गुलजार है। एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच कमाई की जंग दिलचस्प मोड पर पहुंच गई है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड और ओटीटी से जुड़ी नई कास्टिंग और बड़े स्टार्स के आगामी प्रोजेक्ट्स ने फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर सेलेब्स के तीखे बयानों और पर्सनल लाइफ से जुड़े नए विवादों ने भी इंटरनेट का पारा बढ़ा रखा है। आइए नजर डालते हैं आज की मनोरंजन जगत की उन सबसे बड़ी और चर्चित खबरों पर, जो दिन भर सुर्खियों में बनी रहीं।
.....................................................................................................................
फिल्म 'राज' से मशहूर हुईं मालिनी शर्मा को भला कोई कैसे भूल सकता है
एक्ट्रेस बॉलीवुड छोड़ अब सह्याद्रि पहाड़ियों में अलग तरह की जिंदगी जी रही हैं,
जो नेचर के बेहद करीब है। ग्लैमर की दुनिया से बिल्कुल
दूर एक्ट्रेस ने गुजर बसर के लिए नई राह चुन ली है
अभिनय छोड़ने के बाद मालिनी शर्मा ने अपनी जिंदगी को एक नया अर्थ दिया
उन्होंने पर्यावरण, हस्तशिल्प और जैविक खान-पान को अपनी नई पहचान बनाया
लगभग एक दशक पहले उन्होंने 'द स्लो लोकल' नाम से एक अनूठी पहल की शुरुआत की
इस प्रोजेक्ट की शुरुआत मुंबई के वर्सोवा इलाके से हुई, जहां वे स्थानीय स्तर पर बनाए गए
खाद्य पदार्थ, हस्तनिर्मित शिल्प और विभिन्न वर्कशॉप्स का आयोजन करती थीं
लंबे समय तक मीडिया और कैमरे से दूर रहने के बाद हाल ही
 में मालिनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों से दोबारा संपर्क साधा
उन्होंने 'द स्लो लोकल डायरीज' नाम से एक डिजिटल श्रृंखला शुरू की, 
जिसमें वे अपने फार्मस्टे के दैनिक जीवन और प्रकृति से जुड़े अनुभवों को साझा करती हैं
.....................................................................................................................
यश की 'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही कर ली बंपर कमाई
रिलीज से पहले ही फिल्म के 9 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए हैं
बीते 21 अगस्त से देश में 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी
और मंगलवार, 25 अगस्त तक इस फिल्म ने कन्नड़, हिंदी, तेलुगु,
तमिल, मलयालम और अंग्रेजी वर्जन के 9 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं
खास बात तो ये है कि बीते 24 घंटों में फिल्म के 2 लाख 65 हजार
से ज्यादा टिकट बिके हैं, जिससे साफ पता चलता है कि 
फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर ली है...
.....................................................................................................................
गोविंदा संग कलेश के बीच खाटू श्याम की शरण में पहुंचीं सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा ने बालाजी धाम में भी किए दर्शन, वीडियो वायरल
सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंदिर परिसर में हाथ
 जोड़े खड़ी दिखाई दे रही हैं और पूरी तरह भक्ति में डूबी नजर आ रही रही हैं। 
एक अन्य वीडियो में सुनीता हनुमान मंदिर जाती दिखीं,
जहां वह मूर्ति के सामने सिर झुकाकर पूजा करती दिखीं
सुनीता आहूजा ऐसे समय पर खाटू श्याम के दर्शन के लिए पहुंची हैं, 
जब गोविंदा के साथ कलेश की चर्चाएं जोरों पर हैं
खुद सुनीता भी कई बयानों के जरिए इन अटकलों को बढ़ा चुकी हैं
.....................................................................................................................
समय रैना के 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में नजर आएंगे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी कॉमेडियन 
समय रैना के पॉपुलर डिजिटल शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में दिखाई देंग
नवाज़ुद्दीन ने हाल ही में मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम के साथ
इस खास एपिसोड की शूटिंग पूरी की है, जो जल्द ही स्ट्रीम होगा
.....................................................................................................................
हिमांशी खुराना ने असीम रियाज़ पर साधा निशाना, दिए गंभीर आरोप
'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना और असीम रियाज़ के बीच विवाद और गहरा गया है
हिमांशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उनके 
पास रिश्तों में हुए विवाद और हिंसा के CCTV फुटेज व रिकॉर्डिंग मौजूद हैं
उन्होंने कहा वे अब अपनी छवि खराब करने वालों को चुप रहकर सहने के मूड में नहीं हैं
.....................................................................................................................
'सक्सेस'-O-मीटर पर कंगना रनौत का तापसी, सोनू सूद और राखी सावंत पर पलटवार
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने अपने आलोचकों पर तीखा हमला बोला है
मीडिया से बातचीत में कंगना ने तापसी पन्नू, सोनू सूद, आशुतोष राणा 
और राखी सावंत का नाम लेते हुए कहा कि जो लोग उनकी
 सफलता के 1% भी करीब नहीं हैं, वे उन्हें किसी भी तरह का ज्ञान न दें
.....................................................................................................................

Continue reading on the app

  Sports

2 दिन में खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट तो चढ़ा सुनील गावस्कर का पारा, बोले- ICC क्यों चुप, भारत में ऐसा हो तो...

sunil gavaskar furious: सुनील गावस्कर ने टेस्ट पिचों के आकलन में ICC के कथित दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में खेला गया दूसरा टेस्ट दो दिन के भीतर खत्म हो गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर की. गावस्कर ने इसी को लेकर पिचों के आकलन के तरीके पर सवाल खड़े किए. Tue, 25 Aug 2026 23:43:38 +0530

  Videos
See all

Shamli Kairana Firing: शामली के कैराना में फायरिंग, रंजिश की आग में गई बेगुनाह की जान! Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T19:30:37+00:00

Dolly Parton, legendary US country singer, dies aged 80 | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T19:20:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers