Responsive Scrollable Menu

TMC सांसदों की अयोग्यता पर समयसीमा में फैसला लें स्पीकर:सुप्रीम कोर्ट ने 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को TMC के 20 सांसदों की अयोग्यता पर कार्यवाही तय समयसीमा में करने की बात कही। कोर्ट ने साफ किया कि असली मुद्दा नोटिस जारी करने की औपचारिकता नहीं, बल्कि कार्यवाही पूरी करना है। कोर्ट ने 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया। याचिका TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दायर की है। याचिका में ओम बिरला से दल-बदल याचिकाओं पर जल्द फैसला लेने की मांग की गई है। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने सुनवाई की। बागी सांसदों ने खुद को नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) के साथ जोड़ लिया है। ममता से अलग हुए 20 बागी सांसद सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समयसीमा में कार्यवाही करें स्पीकर की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से औपचारिक नोटिस जारी नहीं करने की अपील की। मेहता ने कहा, “मैं यहां हूं। मैं पेश होऊंगा,कृपया स्पीकर को नोटिस जारी न करें।” उन्होंने कहा कि वे कोर्ट की मदद करने के लिए तैयार हैं। इस पर जस्टिस बागची ने तुरंत कहा, “यह नोटिस का सवाल नहीं है, यह तय समयसीमा में कार्यवाही पूरी करने का सवाल है।” बेंच ने कोर्ट ने तुषार मेहता को मामले में मदद करने की अनुमति दी। याचिका में अयोग्यता पर जल्द फैसले की मांग अभिषेक बनर्जी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने बताया कि याचिका में अन्य प्रतिवादियों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने नोटिस जारी नहीं करने के फैसले पर सवाल उठाया। इस पर जस्टिस बागची ने पूछा, “क्या आप इस मुद्दे पर फैसला चाहते हैं या नोटिस?” याचिका में TMC से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के साथ जाने वाले सांसदों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं पर लंबे समय से फैसला नहीं होने को चुनौती दी गई है। बागी सांसद अलग गुट की मान्यता चाहते हैं बागी सांसदों के समूह ने लोकसभा में अलग गुट के तौर पर मान्यता मांगी है। TMC का कहना है कि ये सांसद उसके चुनाव चिह्न पर चुने गए थे। पार्टी के मुताबिक, किसी दूसरे राजनीतिक संगठन में शामिल होने का उनका फैसला दल-बदल कानून के प्रावधानों के तहत आता है। स्पीकर और लोकसभा महासचिव को भी याचिका में प्रतिवादी बनाया गया था। हालांकि, तुषार मेहता की दलील के बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ औपचारिक नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया। 17 जून को स्पीकर से मिले थे बागी सांसद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 28 सांसदों में से 20 बागी सांसदों का गुट त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी (NCPI) में विलय का ऐलान किया। बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने 17 जून 2026 को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र सौंपने के बाद इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा- हम PM मोदी के नेतृत्व में NDA के साथ काम करेंगे। संसद में अलग सिटिंग की मांग, 5 बड़ी बातें 1. TMC के बागी सांसदों ने स्पीकर से संसद में अलग बैठने की जगह देने की मांग की। 2. काकोली घोष के मुताबिक, नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी NDA को समर्थन देगी। 3. काकोली के अनुसार, बागी गुट के पास दो-तिहाई सांसदों का समर्थन है। 4. ममता बनर्जी गुट ने स्पीकर को पत्र देकर अलग गुट को मान्यता न देने की मांग की। 5. सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा- असली TMC कौन है, इसका फैसला अदालत करेगी। बागी गुट TMC के चुनाव चिन्ह 'जुड़वा फूल' पर भी दावा करेगा। --------------- ये खबर भी पढ़ें: TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय:3 साल पहले पति-पत्नी ने यह पार्टी बनाई; बैंक बैलेंस ₹75, नारा था- दलबदलू नेताओं को नकारो तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के विलय के बाद नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) चर्चा में है। रिकॉर्ड के अनुसार, 3 साल पहले 2023 में बंगाल के उत्तिया कुंडू और शेउली कुंडू नाम के कपल ने पार्टी की नींव रखी थी। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

DDA Roshanara Club: BCCI के जन्मस्थान का हिस्सा बनने का बड़ा मौका, देनी होगी लाखों में फीस

DDA Roshanara Club: दिल्ली के ऐतिहासिक डीडीए रोशनआरा क्लब की लाइफटाइम मेंबरशिप खुलने जा रही है. 100 साल से भी ज्यादा पुराना रोशनआरा क्लब भारतीय क्रिकेट के इतिहास का अहम गवाह रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

ICC Test Rankings में बड़ा फेरबदल, Mitchell Starc बने नए किंग, Bumrah अब दूसरे पायदान पर खिसके

क्रिकेट की दुनिया में लंबे समय से शीर्ष पर कायम जसप्रीत बुमराह को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में अपना पहला स्थान गंवाना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। स्टार्क के लिए यह उपलब्धि उनके करीब डेढ़ दशक लंबे टेस्ट करियर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के खिलाफ मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में स्टार्क ने मैच में कुल 10 विकेट हासिल किए थे। उनके इस प्रभावशाली प्रदर्शन को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला। इसके साथ ही स्टार्क रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़ते हुए जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह फरवरी 2024 में पहली बार आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 बने थे। इसके बाद करीब दो साल तक वह ज्यादातर समय इस स्थान पर बने रहे। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ भारत की मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला में उनकी गैरमौजूदगी और बांग्लादेश के खिलाफ स्टार्क के प्रदर्शन ने रैंकिंग का समीकरण बदल दिया है।

ताजा सूची में बुमराह दूसरे और मैट हेनरी तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में छह विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के ही नाथन लायन ने दो स्थान की छलांग लगाकर दसवां स्थान हासिल किया है।

इंग्लैंड के गेंदबाजों को भी पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। ओली रॉबिन्सन 15 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि जोश टंग 16 स्थान की छलांग के साथ 17वें स्थान पर हैं। दोनों ने लीड्स में खेले गए मुकाबले में मिलकर 16 विकेट हासिल किए थे।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रुक पहले और जो रूट दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीसरे और ट्रेविस हेड चौथे स्थान पर हैं। भारत के ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में तेज अर्धशतक लगाने का फायदा उठाया और छह स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अन्य बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन नौ स्थान ऊपर चढ़कर 21वें, श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा दो स्थान ऊपर संयुक्त रूप से 22वें, पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक सात स्थान ऊपर संयुक्त रूप से 27वें और भारत के केएल राहुल पांच स्थान ऊपर चढ़कर 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में भारत के रवींद्र जडेजा का दबदबा कायम है। वह पहले स्थान पर बने हुए हैं। पैट कमिंस सातवें, कैमरन ग्रीन संयुक्त रूप से 17वें और ओली रॉबिन्सन 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस तरह ताजा रैंकिंग में गेंदबाजी के शीर्ष स्थान पर बड़ा बदलाव हुआ है, जबकि बल्लेबाजी और हरफनमौला वर्ग में कई खिलाड़ियों ने अपनी स्थिति मजबूत की है, जिससे आने वाले मुकाबलों में रैंकिंग की जंग और दिलचस्प होने वाली हैं।
Wed, 26 Aug 2026 22:03:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Live News: भारत से राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंचा विमान | Indian Army | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T18:42:42+00:00

Tukaram Munde Latest News: FDA ने लगाई खुला तेल बेचने पर रोक | Maharashtar News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T18:44:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers