Delhi Lakshmi Yojana: खाते में आएंगे ₹2,500 या अभी करना होगा इंतजार? ऐसे करें योजना का स्टेटस चेक
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 26 अगस्त को पेंशन लेटर मिलेगा और 1 सितंबर से ₹2,500 की सहायता शुरू होगी. जानें पात्रता और स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है.
The post Delhi Lakshmi Yojana: खाते में आएंगे ₹2,500 या अभी करना होगा इंतजार? ऐसे करें योजना का स्टेटस चेक appeared first on Prabhat Khabar.
‘दायरा’ का नया पोस्टर आउट, कानून की लकीरों में उलझे करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन, जानिए कब आएगा ट्रेलर?
Daayra New Poster Released: ‘दायरा’ के मेकर्स ने हाल ही में एक पावर-पैक्ड पोस्टर रिलीज़ किया है, जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की दमदार मौजूदगी फिल्म की मच-अवेटेड क्राइम थ्रिलर की दुनिया की एक झलक दिखाती है. 31 अगस्त को ट्रेलर रिलीज़ होने वाला है और उससे पहले यह पोस्टर दर्शकों के मन में कई सवालों की लकीरें खींच रहा है. आखिर इन दोनों किरदारों को जोड़ने वाला राज़ क्या है? पोस्टर बस इतना बताता है कि क्यूरियोसिटी का लेवल काफी ऊपर जाने वाला है.
कैसा है दायरा का नया पोस्टर
पोस्टर में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन बैक-टू-बैक खड़े नजर आ रहे हैं. उनके चारों ओर पुलिस टेप की परतें हैं और बैकग्राउंड में एक धुंधला सा चेहरा दिखाई देता है. यह स्ट्राइकिंग कम्पोजिशन देखते ही सस्पेंस का माहौल बना देता है. दो अलग-अलग नजरिए, एक अनदेखा कनेक्शन और कानून की उस लकीर के पार छिपे कई राज़… आखिर इन दोनों को क्या जोड़ता है और उस लकीर के आगे क्या है, यही सवाल अब दर्शकों को ट्रेलर तक ले जाएगा.
मेघना गुलज़ार तीसरी बार जंगली पिक्चर्स के साथ कर रही काम
पोस्टर साफ तौर पर उस दुनिया के बीच एक दायरा खींचता है, जो नजर आ रहा है और जो अब भी पर्दे के पीछे छिपा हुआ है. जवाब फिलहाल पूरी तरह अंडर रैप्स हैं और जैसे-जैसे ट्रेलर की तारीख करीब आ रही है, सवालों की फेहरिस्त और लंबी होती जा रही है. यह फिल्म जंगलि पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज़ के बीच पहला कोलैबोरेशन है. साथ ही, ‘तलवार’ और ‘राज़ी’ के बाद मेघना गुलज़ार तीसरी बार जंगली पिक्चर्स के साथ काम कर रही हैं. इतना ही नहीं, ‘दायरा’ करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की पहली ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन भी है.
नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार ने किया डायरेक्ट
सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘दायरा’ को नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलज़ार ने लिखा है. जैसे-जैसे इस कहानी के टुकड़े अपनी जगह जुड़ने लगते हैं, ‘दायरा’ एक ऐसी ग्रिपिंग कहानी का वादा करती है, जहां सच, इंसाफ और जवाबदेही एक ही मोड़ पर आकर टकराते हैं.
18 सितंबर को रिलीज होगी दायरा
‘दायरा’ को जंगलि पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गड़ा, पेन स्टूडियोज़ ने प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म को पेन मरुधर डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है. यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 31 अगस्त 2026 को देखिए, कैसे खुलता है ‘दायरा’ का हर राज़… ट्रेलर के साथ!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
News Nation






