Responsive Scrollable Menu

Pav Bhaji Recipe: घर पर मार्केट जैसा स्वाद पाने के लिए फॉलो करें ये Secret Ingredients और Step-by-Step विधि

मुंबई का सिर्फ वड़ा पाव ही नहीं बल्कि यहां की पावभाजी भी काफी फेमस है। इसको मुंबई शहर की जान भी कहा जाए, तो इसमें दोराय नहीं है। यह बात सिर्फ वही जानता है, जिसने मुंबई के पावभाजी का टेस्ट चखा है। लेकिन आप इसको आसानी से मुंबई स्टाइल पाव भाजी घर पर बनाकर तैयार कर सकती हैं। सुबह का नाश्ता हो या दोपहर का लंच हो या डिनर तीनों टाइम के लिए परफेक्ट है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मुंबई स्पेशल पावभाजी की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

सामग्री

पाव - 6-7 

बारीक कटे आलू  - 3

फूल गोभी - 1 कप कटी 

टमाटर - 4 बारीक कटे

प्याज - 2 छोटी बारीक कटी

मटर - 1/2 कप

शिमला मिर्च -1/2 कप बारीक कटी 

बीन्स - 1/4 कप 

हल्दी - 1/2 छोटी चम्मच

हरी मिर्च - 1

अदरक लहसुन पेस्ट - 1/2 छोटा चम्मच 

नींबू का रस - 1/2 बड़े चम्मच 

धनिया - 2 बड़े चम्मच बारीक कटा

पाव भाजी मसाला - 2-3 चम्मच 

मक्खन - 3-4 बड़े चम्मच

लाल मिर्च - 2 चम्मच या स्वादानुसार 

धनिया पाउडर- 2 चम्मच 

तेल - 2-3 चम्मच

स्वादानुसार नमक 

ऐसे बनाएं

सबसे पहले 3 बड़े आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, जिससे कि वह जल्दी गल सकें। इसके बाद फूल गोभी, टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च को बारीक काट लें। अब प्याज और टमाटर को छोड़कर सभी सब्जियों में बीन्स और मटर को डालकर इसमें स्वादानुसार नमक डालें और उबालने के लिए रख दें। जब सब्जियां उबल जाएं, तो इनको कुकर में ही मैश कर लें।

अब गैस पर बड़ी सी कड़ाही चढ़ाएं और इसमें 2-3 चम्मच डालें। पहले लहसुन-अदरक पेस्ट और प्याज भूनें और फिर टमाटर डालें। इसके ऊपर से धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पावभाजी मसाला डालकर थोड़ी देर पकने दें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तो इसमें मैश की हुई सब्जियों को मिला दें। फिर अगर भाजी गाढ़ी लग रही है, तो इसमें आप थोड़ा पानी और मिला सकती हैं। अब इसको धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकने दें।

फिर ऊपर से नींबू का रस और धनिया पत्ते डालें और जब सर्व करें तो इसके ऊपर मक्खन डालें। इस आसान तरीके से भाजी बनकर तैयार है। वहीं पाव को बीच में काटकर रख लें। गैस पर तवा रखें और इसको मक्खन से चिकना करें। अब पाव को दोनों ओर से सेंक लें। इस आसान तरीके से आपकी मुंबई स्टाइल स्पेशल पाव भाजी बनकर तैयार है।

Continue reading on the app

Sri Lanka Airport पर 55,600 सिगरेट की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार

श्रीलंका के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चीन में निर्मित सिगरेटों की तस्करी कर उन्हें देश में लाने की कोशिश करने के आरोप में दो भारतीय नागरिकों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, बरामद सिगरेटों की अनुमानित कीमत 8,34,000 श्रीलंकाई रुपये बताई गई है। ‘डेली मिरर’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय एक व्यक्ति और 38 वर्षीय एक महिला के रूप में हुई है।

आरोपी पुरुष निर्माण क्षेत्र में काम करता है, जबकि महिला एक स्कूल शिक्षिका है। रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। आरोप है कि दोनों ने चीन में विभिन्न ब्रांड की 278 पेटियों में रखी 55,600 सिगरेट खरीदी थीं।

इसके बाद वे सिंगापुर गए और वहां से सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान एसक्यू-468 से देर रात करीब 12:25 बजे श्रीलंका पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने सिगरेट से भरी पेटियों को तीन सूटकेस में छिपा रखा था। उन्हें हवाई अड्डा पुलिस स्वापक ब्यूरो ने पकड़ लिया।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों आरोपियों को नेगोंबो मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India

भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भी भारतीय टीम का दबदबा कायम रहा। पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी को लगातार झटके दिए। बारिश के कारण खेल समय से पहले रोकना पड़ा, लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की स्थिति बेहद कमजोर नजर आई है।

भारत ने अपनी पहली पारी 503 रन पर नौ विकेट के स्कोर पर घोषित की थी। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 45 और रवींद्र जडेजा ने 43 रन का उपयोगी योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार विकेट हासिल किए हैं।

विशाल लक्ष्य के दबाव में उतरी श्रीलंकाई टीम को तीसरे दिन की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिल मिशारा को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। इसके बाद पसिंदु सूरियाबंडारा और कामिंदु मेंडिस ने कुछ देर तक भारतीय गेंदबाजों का सामना किया। दोनों के बीच 87 रन की साझेदारी हुई, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने फिर कामिंदु मेंडिस को पवेलियन भेजकर अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली।

गौरतलब है कि प्रसिद्ध कृष्णा के प्रदर्शन से भारतीय टीम के गेंदबाजी प्रशिक्षक मोर्ने मोर्केल भी प्रभावित नजर आए। उन्होंने कृष्णा की मेहनत, विपक्षी टीम के बारे में जानकारी जुटाने की आदत और खेल को समझने की क्षमता की तारीफ की। मोर्केल के मुताबिक कृष्णा लंबे समय तक भारत के लिए शानदार गेंदबाज साबित होने की क्षमता रखते हैं।

इसके बाद मानव सुथार ने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को आउट कर मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। दूसरे टेस्ट में अपना केवल दूसरा मुकाबला खेल रहे पसिंदु सूरियाबंडारा ने 133 गेंदों पर 80 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन सुथार ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद मोहम्मद सिराज ने निरोशन डिकवेला को चलता कर श्रीलंका को सातवां झटका दिया।

सोनल दिनूषा और केशरा नुवानथा ने इसके बाद पारी संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 137 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी हुई। हालांकि मानव सुथार ने नुवानथा को आउट कर यह साझेदारी तोड़ दी। दिनूषा और लाहिरु कुमारा इसके बाद क्रीज पर टिके रहे और दोनों ने नाबाद 35 रन जोड़ लिए।

बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा। दिन खत्म होने तक श्रीलंका 230 रन के स्कोर पर आठ विकेट गंवा चुका था और भारत से काफी पीछे था। अब मेजबान टीम के सामने चौथे दिन सबसे बड़ी चुनौती पारी को बचाने की होगी।

इस बीच ऋषभ पंत की चोट को लेकर भी भारतीय खेमे से जानकारी सामने आई है। मोर्ने मोर्केल ने बताया कि पंत के कंधे पर चोट लगी है और वह काफी दर्द में थे। इसी वजह से तीसरे दिन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल ने संभाली। हालांकि भारतीय टीम को उम्मीद है कि पंत चौथे दिन फिर विकेट के पीछे नजर आएंगे।

बता दें कि यह मुकाबला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है और भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन के बाद मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन श्रीलंका को भारतीय गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौती का सामना करना है।
Tue, 25 Aug 2026 22:40:00 +0530

  Videos
See all

जबरदस्ती नाजायज संबंध पर बोलिये SMASH THE PATRIARCHY । Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T18:52:31+00:00

UP Government Jobs: योगी सरकार ने कितनी नौकरियां दीं? Yogi ने बताया पूरा आंकड़ा! Yog iVs Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T19:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers