Responsive Scrollable Menu

Telangana के Hanamkonda में 1.25 करोड़ का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

तेलंगाना के हनमकोंडा जिले में पुलिस ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1.25 करोड़ रुपये मूल्य का 251 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वारंगल की पुलिस आयुक्त एन. श्वेता ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने गांजा तस्कर के घर की तलाशी ली और वहां से 251 किलोग्राम गांजा, एक दोपहिया वाहन, 9,000 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने आसानी से पैसा कमाने के इरादे से ओडिशा से कम कीमत पर गांजा खरीदने के लिए एक नेटवर्क बनाया था। इसके बाद वह तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गांजा की ऊंची कीमत पर आपूर्ति करने वाले लोगों को इसकी बिक्री करता था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अंतरराज्यीय गांजा आपूर्ति नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी से गांजा खरीदने वाले दूसरे राज्यों के लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं।

Continue reading on the app

Supreme Court ने Bengal STF थानों और विशेष अदालतों पर HC के फैसले पर लगाई रोक

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से जारी दो अधिसूचनाओं को रद्द कर दिया गया था। इन अधिसूचनाओं के तहत विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के लिए अलग पुलिस थाने बनाए गए थे और इन इकाइयों द्वारा की गई जांच से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए बिधाननगर और सिलीगुड़ी में विशेष अदालतें गठित की गई थीं। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने उच्च न्यायालय के 19 जून के आदेश को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल सरकार की अपील पर नोटिस जारी किया।

सीजेआई ने कहा, ‘‘साइबर अपराध आदि के बढ़ने के साथ अधिक अदालतों की जरूरत है। उच्च न्यायालय को इससे समस्या क्यों होनी चाहिए?’’ उच्च न्यायालय ने सरकार की अधिसूचनाओं को रद्द करते हुए कहा था कि राज्य सरकार कार्यकारी आदेशों के जरिए आपराधिक न्याय व्यवस्था में बदलाव नहीं कर सकती। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का 2019 में गठन कानूनी रूप से वैध था और वह निर्धारित अपराधों की जांच जारी रख सकती है, लेकिन राज्य सरकार को मौजूदा कानूनों में निर्धारित व्यवस्था से अलग विशेष एसटीएफ पुलिस थाने और अलग अदालतों की व्यवस्था करने का अधिकार नहीं है।

उच्च न्यायालय ने यह आदेश जलपाईगुड़ी बार एसोसिएशन के सदस्यों की याचिका पर दिया था। याचिका में 30 जनवरी 2025 और 10 फरवरी 2025 को जारी दोनों अधिसूचनाओं को चुनौती दी गई थी। पहली अधिसूचना में पुलिस थानों के गठन से संबंधित प्रावधान थे।

इसके तहत सिलीगुड़ी एसटीएफ मुख्यालय पुलिस थाना और साल्ट लेक एसटीएफ मुख्यालय पुलिस थाना बनाए गए थे। दूसरी अधिसूचना में इनसे जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाली अदालतों के क्षेत्राधिकार का निर्धारण किया गया था। 10 फरवरी 2025 की अधिसूचना के तहत इन दोनों एसटीएफ पुलिस थानों को आपराधिक अदालतों के अधीन लाया गया था।

एसटीएफ का गठन पांच साल से अधिक समय पहले राज्यभर में आतंकवाद, संगठित गिरोहों, अवैध हथियारों, गोला-बारूद और मादक पदार्थों जैसे आधुनिक शहरी संगठित अपराधों से निपटने के लिए किया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

2 दिन में खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट तो चढ़ा सुनील गावस्कर का पारा, बोले- ICC क्यों चुप, भारत में ऐसा हो तो...

sunil gavaskar furious: सुनील गावस्कर ने टेस्ट पिचों के आकलन में ICC के कथित दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में खेला गया दूसरा टेस्ट दो दिन के भीतर खत्म हो गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर की. गावस्कर ने इसी को लेकर पिचों के आकलन के तरीके पर सवाल खड़े किए. Tue, 25 Aug 2026 23:43:38 +0530

  Videos
See all

Viral Video: बारिश के बीच सड़क पर पलटा ट्रक #breakingnews #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T19:20:30+00:00

Dolly Parton, legendary US country singer, dies aged 80 | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T19:20:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers