Responsive Scrollable Menu

एआई के बहाने अमेरिकी स्कूलों में टेक‎ कंपनियों का दखल:माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और ओपनएआई जैसी कंपनियां ट्रेनिंग और उपकरण दे रहीं‎; कई जगहों पर विरोध

अमेरिका के स्कूलों में बड़ी टेक कंपनियों का ‎प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। आर्टिफिशियल‎ इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच‎ माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एपल और ओपनएआई जैसी ‎कंपनियां शिक्षकों और छात्रों के लिए प्रशिक्षण,‎ वर्कशॉप और तकनीकी उपकरण उपलब्ध करा‎ रही हैं। हालांकि, इनके बढ़ते दखल का अब‎ विरोध भी शुरू हो गया है।‎ अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टीचर्स (एएफटी) ‎ने माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई के साथ ‎मिलकर 220 करोड़ रुपए से ज्यादा का एआई‎ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। आलोचकों का ‎कहना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था पर कॉर्पोरेट ‎हितों का प्रभाव बढ़ेगा और शिक्षक की भूमिका‎ कमजोर हो सकती है। टेक कंपनियां स्कूलों को‎ लैपटॉप, टैबलेट, ऑपरेटिंग सिस्टम और एप‎ उपलब्ध कराने के साथ अपने अनुकूल विषयों को ‎पाठ्यक्रम में शामिल करने की पैरवी भी करती हैं।‎ माइक्रोसॉफ्ट अपने माइनक्राफ्ट गेम के साथ‎ कंप्यूटर साइंस की शिक्षा भी उपलब्ध कराता है।‎ लॉस एंजेलिस यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट जैसे‎ बड़े स्कूल सिस्टम ने विरोध के बीच छोटे बच्चों ‎के लिए आईपैड और क्रोम बुक का इस्तेमाल बंद‎ करने का फैसला किया है। करीब एक दशक पहले ‎टेक कंपनियां सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की कमी दूर‎ करने के लिए स्कूलों में कोडिंग सिखाने को बढ़ावा‎ देती थीं। अब एआई के खुद कोड लिखने और ‎टेक कंपनियों में छंटनी के बीच उनका जोर एआई ‎शिक्षा पर है।‎ कुछ शिक्षकों और प्रोफेसरों ने चेतावनी दी है ‎कि एआई चैटबॉट छात्रों को फीडबैक देने जैसे ‎शिक्षकों के जरूरी काम को स्वचालित कर सकते ‎हैं। माइक्रोसॉफ्ट के वाइस चेयरमैन और अध्यक्ष ‎ब्रैड स्मिथ ने बताया कि यह सिलसिला इसलिए ‎शुरू हुआ क्योंकि सरकारी स्कूल अकसर‎ महत्वपूर्ण आधुनिक विषयों को पढ़ाने और ‎बाजार की लगातार बदलती मांगों के लिए छात्रों ‎को तैयार करने में असमर्थ प्रतीत होते थे। उन्होंने ‎कहा कि माइक्रोसॉफ्ट जैसे कॉर्पोरेट के समर्थन ‎के बिना स्कूल आज कहां होते। गूगल का दबदबा गूगल ने स्कूलों में सस्ते क्रोमबुक और मुफ्त एप्स के ‎माध्यम से दबदबा बनाया है। उसकी हिस्सेदारी 59%‎ तक पहुंच चुकी है। गूगल का लक्ष्य बच्चों को कम उम्र‎ से ही जीमेल और क्रोम जैसी सेवाओं का आदी बनाना‎ है, ताकि बाद में डेटा और विज्ञापनों से मुनाफा कमाया‎ जा सके। कुछ माता-पिता और स्कूल अब स्क्रीन के‎ बहुत ज्यादा उपयोग से निराश हो चुके हैं।‎ फार्मा कंपनियों का‎ तरीका अपना रहीं‎ वर्षों पहले फार्मा कंपनियां डॉक्टरों को ‎नए ब्रांड-नाम वाली दवाएं लिखने को ‎प्रेरित करने के लिए उनके सेमिनार ‎आयोजित करती थीं। जॉर्ज टाउन ‎यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. एड्रिएन‎फुघ-बर्मन कहती हैं, इंडस्ट्री उस चीज‎ में पैसा लगाती है, जहां मदद मिलती है।‎ सर्वेक्षण और रिसर्च के ‎लिए भी धन देती हैं‎ टेक कंपनियां एआई चैटबॉट्स जैसे‎उत्पादों और कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्स‎को जरूरी प्राथमिकताएं बनाने में मदद‎करने के लिए सर्वेक्षण और रिसर्च‎रिपोर्ट बनाने के लिए धन देती हैं।‎

Continue reading on the app

Monster: सलमान खान के बॉडी डबल की बिगड़ी तबीयत, मदद के लिए आगे आए ‘भाईजान’, सर्जरी से शूटिंग तक… ली पूरी जिम्मेदारी

Monster: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इस वक्त वामसी पेडिपल्ली की फिल्म का काम निपटा रहे हैं. इसी बीच उनके बॉडी डबल परवेज काजी की तबीयत बिगड़ गई. जिसके इलाज की जिम्मेदारी भाईजान ने ले ली है.

Continue reading on the app

  Sports

अब अंडमान-निकोबार में भी गूंजेगा क्रिकेट का शोर! BCCI AGM में लिया जाएगा बड़ा फैसला

BCCI Annual General Meeting: बीसीसीआई की 95वीं एनुअल जनरल मीटिंग में एक बड़े फैसले पर मुहर लग सकती है. अंडमान-निकोबार को बीसीसीआई की एसोसिएट सदस्यता मिल सकती है. Tue, 25 Aug 2026 22:38:43 +0530

  Videos
See all

Final Cut: कांग्रेस नेता का बेटा, लाया नकली नोट! | Congress | Fake Currency | Crime News | Jaipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T18:04:42+00:00

Sugar और Onion की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार क्या कर रही है?| Hindi News | News Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T18:11:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers