Responsive Scrollable Menu

ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में 68 घटनाएं, 20 नाविकों और बंदरगाह कर्मियों की मौत: आईएमओ

ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में 68 घटनाएं, 20 नाविकों और बंदरगाह कर्मियों की मौत: आईएमओ

Continue reading on the app

Cyber Fraud: MP में अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 80 लाख का फर्जी लेनदेन उजागर

मध्यप्रदेश में पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी से हासिल रकम को सफेद करने के लिए कथित तौर पर फर्जी खातों का इस्तेमाल करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले में जांच के दौरान विभिन्न राज्यों में दर्ज करीब 50 शिकायतों से संबंधित तकरीबन 80 लाख रुपये के लेन-देन का भी पता चला है। पुलिस के अनुसार, इन लेनदेन से संबंधित शिकायतें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, बिहार और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में दर्ज की गई हैं।

उन्होंने बताया कि जांच में पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में आरोपियों के नेटवर्क से भी संबंध होने का पता चला है। पुलिस के मुताबिक, टेलीग्राम ऐप के जरिए ऑनलाइन रेटिंग बढ़ाने का काम दिलाने और रकम दोगुनी करने का लालच देकर यह गिरोह साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक व्यक्ति से 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम विज्ञापनों के माध्यम से लोगों से बैंक खाते किराए पर लिए, साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त आय को उनमें जमा किया, और जल्दी से पैसे को अन्य खातों में स्थानांतरित कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी संकेत मिला है कि धन को क्रिप्टोकरेंसी में बदला जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अब तक संदिग्ध बैंक खातों में साइबर अपराध के करीब 80 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला है।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि मोहित चौबे नाम के एक व्यक्ति ने हाल ही में खजुराहो पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि टेलीग्राम ऐप के माध्यम से ऑनलाइन रेटिंग बढ़ाकर पैसे दोगुने करने की पेशकश के साथ उससे करीब 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों, ऑनलाइन लेनदेन और संचार चैनलों का विश्लेषण किया। उन्होंने बताया कि जांच में नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव इलाके में सक्रिय एक गिरोह की कथित संलिप्तता का पता चला है, जिसके बाद पुलिस ने अभियान शुरू किया और सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों से जुड़े बैंक खातों में 1.5 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं और उनके पास से कई एटीएम कार्ड, बैंक खाते खोलने के लिए इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन और 38,000 रुपये नकद जब्त किए हैं। सकलेचा ने बताया कि आरोपियों की पहचान नरसिंहपुर के गोटेगांव निवासी शुभम उर्फ शिवम पटेल, नीरज पटेल, कैलाश उर्फ केवल रजक और हीरालाल उर्फ संदीप रजक के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच चल रही है और गिरोह में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब और किसके खिलाफ? कितने बजे खेला जाएगा मुकाबला

Vaibhav Sooryavanshi next match: दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में 30 अगस्त से ईस्ट जोन का मुकाबला सेंट्रल जोन से होगा. बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में खेले जाने वाले इस मैच में सबकी नजरें ईस्ट जोन के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. क्वार्टर फाइनल में बल्ले से महज 8 रन बनाने के बाद वैभव ने गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाकर शानदार वापसी की थी. अब सेंट्रल जोन के खिलाफ वह बल्ले से बड़ी पारी खेलने की फिराक में हैं. Thu, 27 Aug 2026 07:01:03 +0530

  Videos
See all

Nepal Flash Flood News: नेपाल में भीषण बाढ़ से बड़ी तबाही, 750 से ज्यादा लोग लापता | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T02:09:01+00:00

Viral Video | ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उड़ी फरिया | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T02:10:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers