Responsive Scrollable Menu

Salman Khan: सलमान खान की दरियादिली ने फिर जीता दिल, बॉडी डबल की हार्ट सर्जरी का उठाया जिम्मा

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए भी खूब पसंद किए जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने मसीहा बनकर एक शख्स की मदद की है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने अपने लंबे समय से बॉडी डबल रहे परवेज काजी की तबीयत बिगड़ने के बाद न सिर्फ उनका हाल जाना, बल्कि उनके इलाज और मेडिकल केयर का भी पूरा ध्यान रखा।

परवेज काजी उस समय सलमान की आगामी फिल्म की शूटिंग से जुड़े हुए थे, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी और फिल्म का निर्देशन वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं।

अचानक बिगड़ी परवेज काजी की तबीयत
रिपोर्ट्स के अनुसार, 6 अगस्त को परवेज काजी की घर पर अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मामूली सर्जरी हुई। इस खबर की जानकारी मिलते ही सलमान खान ने तुरंत स्थिति को संभालने में मदद की।

परवेज के मैनेजर पीयूष ने इंडिया टुडे को बताया कि सलमान ने इलाज से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा और परवेज को समय पर मेडिकल मदद मिले, इसकी पूरी व्यवस्था की।

‘परवेज को छोटे भाई की तरह मानते हैं सलमान’
परवेज के मैनेजर ने सलमान और उनके बॉडी डबल के रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि सलमान, परवेज को छोटे भाई की तरह मानते हैं और उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही मदद के लिए आगे आए। सलमान इस मुश्किल वक्त में परिवार के साथ खड़े रहे और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि परवेज को इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो। अब परवेज की हालत ठीक बताई जा रही है और डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।

सलमान-नयनतारा की  फिल्म का नाम होगा ‘Monster’
सलमान खान की अगली बड़ी फिल्मों में निर्माता दिल राजू के साथ बन रही यह पैन-इंडिया एक्शन फिल्म शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का नाम ‘मॉन्स्टर’ रखा गया है और इसका निर्देशन वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म को ईद 2027 के आसपास रिलीज करने की तैयारी बताई जा रही है। हालांकि, फिल्म की रिलीज और अन्य जानकारियों को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Continue reading on the app

Kiara Advani: 6 महीने प्रेग्नेंट कियारा ने भारी बारिश में की शूटिंग; Huma Qureshi बोलीं- चट्टान की तरह खड़ी रही; वो नजारा इंस्पायरिंग था

Kiara Advani Toxic: फिल्म ‘Toxic’ की रिलीज से पहले हुमा कुरैशी ने कियारा आडवाणी से जुड़ा एक खास किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कियारा करीब 6 महीने की प्रेग्नेंट थीं और तेज बारिश के बीच भी बिना शिकायत किए सीन कर रही थीं। कियारा को देखकर हुमा खुद भी काफी इंस्पायर हुईं।

बारिश में शूट हुआ था सीन
चेन्नई में ‘Toxic’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान हुमा ने कियारा की तारीफ करते हुए यह किस्सा सुनाया। उन्होंने पहले साफ किया कि वह जो बात बता रही हैं, उससे फिल्म की कहानी का कोई स्पॉइलर सामने नहीं आएगा। हुमा ने बताया कि फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान काफी बारिश हो रही थी। दोनों एक्ट्रेस लगातार बारिश में शूट कर रही थीं।

हुमा को हो रहा था तेज सिरदर्द
हुमा ने बताया कि बारिश में शूटिंग के दौरान उन्हें तेज सिरदर्द हो रहा था। कई बार उनका मन हुआ कि वह शूटिंग की मुश्किल परिस्थितियों को लेकर शिकायत करें।
लेकिन जब भी ऐसा ख्याल आता, वह कियारा को देखती थी। उस समय कियारा करीब 6 महीने की प्रेग्नेंट थीं, फिर भी वह बिना शिकायत किए लगातार अपना सीन करती रहीं थी।

चट्टान की तरह खड़ी थीं कियारा
कियारा की तारीफ करते हुए हुमा ने कहा कि वह बारिश में “चट्टान की तरह खड़ी” थीं। उन्हें देखकर हुमा को लगा कि अगर कियारा इतनी मुश्किल परिस्थिति में काम कर सकती हैं, तो उन्हें भी शिकायत नहीं करनी चाहिए। हुमा ने कहा कि कियारा को उस तरह काम करते देखना उनके लिए बहुत इंस्पायरिंग था। 

24 अगस्त को हुआ प्री-रिलीज इवेंट
‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ का तमिल प्री-रिलीज इवेंट 24 अगस्त को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुआ। यह कार्यक्रम पहले 23 अगस्त को होना था, लेकिन बाद में इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया। इवेंट में फिल्म के लीड एक्टर यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी समेत पूरी टीम मौजूद रही। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। ‘Toxic’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़े- कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले ऐड पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, बोलीं- ‘बिकिनी पहन कर राखी क्यों बांध रही?’

Continue reading on the app

  Sports

सारांश जैन का टेस्ट डेब्यू: इंदौर में जश्न, परिवार का सालों का सपना पूरा!

इंदौर के क्रिकेटर सारांश जैन ने किया टेस्ट डेब्यू, परिवार में खुशी की लहर! उनकी पत्नी और मां ने साझा किए संघर्ष और सपनों की कहानी. जानें कैसे सारांश ने सालों की तपस्या के बाद हासिल की इंडिया कैप और कैसे पूरा किया परिवार का सपना. #SaranshJain #TestDebut #CricketIndia #IndoreCricket #DreamComeTrue Tue, 25 Aug 2026 16:34:31 +0530

  Videos
See all

'Pakistan तोड़ देगा Munir!' Maulana Diesel का बड़ा आरोप | Major Gaurav Arya | Command Centre | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T11:12:37+00:00

Bihar Flood Viral VIdeo: बिहार में बाढ़ का कहर एक्शन में CM सम्राट चौधरी | #biharcm #smratchoudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T11:09:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers