Responsive Scrollable Menu

महंगे फेसवॉश छोड़िए, किचन की इन 4 चीजों से घर पर बनाएं नेचुरल फेस क्लेंजर, मिनटों में साफ और फ्रेश दिख सकती है त्वचा

Homemade Face Cleanser: चेहरे की सफाई के लिए हमेशा महंगे फेसवॉश की जरूरत नहीं होती. बेसन, शहद, दही, दूध और गुलाब जल जैसी चीजों से घर पर आसान क्लेंजर बनाए जा सकते हैं. ये घरेलू विकल्प त्वचा पर जमा धूल, पसीना और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद कर सकते हैं. किसी भी घरेलू नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है. संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को नए प्रयोग करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए.

Continue reading on the app

Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी ने किया अपने नए नेताओं का ऐलान, जानें किन्हें किस पद पर मिली जिम्मेदारी ?

Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने संगठन का विस्तार किया है। दरअसल सीजेपी ने कई पदों पर नई नियुक्तियां की है। अब पार्टी ने सह-संयोजक बनाए जा चुके सौरभ दास और आशुतोष रांका की जगह 2 नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं का भी ऐलान किया है। सीजेपी ने आज 25 अगस्त मंगलवार को  5 नए संगठन महासचिवों के नामों का ऐलान किया है। 

किन्हें किस पद पर मिली जिम्मेदारी ?

जानकारी के मुताबिक, महासचिवों के पद पर रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनाम उज्जमा, बालाकृष्ण शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर सीजेपी ने सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इससे पहले सौरभ दास और आशुतोष रांका के पास यह जिम्मेदारी थी। दोनों को राष्ट्रीय सह-संयोजक बनाए जाने के बाद से यह पद खाली था। CJP के गठन के बाद सबसे पहले 3 प्रवक्ताओं की ही घोषणा की गई थी। तीसरे प्रवक्ता विजेता दहिया को 20 जुलाई को हुए बर्गर विवाद के बाद बाहर कर दिया गया था।

को-ऑर्डिनेशन कमिटी में कौन हुए शामिल ?

कॉकरोच जनता पार्टी ने नॉर्थ जोन के लिए को-ऑर्डिनेशन कमिटी में कई सदस्यों को रखा है। इस कमिटी में आदेश प्रधान गुर्जर, अजाद मोहित, मोहम्मद फरहान खान, विश्वेष कर्नवाल, उज्ज्वल पांडे, पूजा सैनी, आफताब सिंह विर्क, अर्शदीप सिंह कोचर, जाहिद अहमद माले, महविश अली, श्रेष्ठ सिंह खेरा, अजय देशवाल, डॉक्टर विवेक सांगवान, मुकेश ऑलराउंडर, राम जाखड़, हर्ष कार्तिकेय सिंह और एडवोकेट आरुषि घई को रखा गया है।

5 सितंबर को दिल्ली में नए प्रदर्शन का ऐलान

बता दें कि CJP ने अपने संगठन का विस्तार ऐसे समय पर किया है, जब एक दिन पहले ही दिल्ली में नए प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। सीजेपी ने 5 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक प्रोटेस्ट मार्च की घोषणा की है। पार्टी ने केंद्र सरकार पर वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाकर यह फैसला किया है।

6 अगस्त को भी हुई थी नियुक्तियां

सीजेपी ने 6 अगस्त को भी अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन किया, जिसमें संस्थापक अभिजीत दीपके (30) को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया। तब तक प्रवक्ता रहे सौरव दास और आशुतोष रांका को संगठन का सह-संयोजक बनाया गया।

सीजेपी ने अजिंक्य शिंदे को राष्ट्रीय संगठनप्रभारी, दीपक बालियान को संगठन सह-प्रभारी नियुक्त किया था। इनके अलावा आफरीन नवाज को राष्ट्रीय सचिव, विजय रेड्डी मल्लांगी को मीडिया प्रमुख, रत्ना सिंह को कानूनी मामलों की प्रमुख बनाया गया था।  

Continue reading on the app

  Sports

2 दिन में खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट तो चढ़ा सुनील गावस्कर का पारा, बोले- ICC क्यों चुप, भारत में ऐसा हो तो...

sunil gavaskar furious: सुनील गावस्कर ने टेस्ट पिचों के आकलन में ICC के कथित दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में खेला गया दूसरा टेस्ट दो दिन के भीतर खत्म हो गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर की. गावस्कर ने इसी को लेकर पिचों के आकलन के तरीके पर सवाल खड़े किए. Tue, 25 Aug 2026 23:43:38 +0530

  Videos
See all

Dolly Parton, in her own words. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T21:14:19+00:00

Operation Sindoor से पहले PM Modi ने सेना से क्या कहा? पूर्व CDS Anil Chauhan ने पहली बार बताया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T21:30:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers