Responsive Scrollable Menu

गोल्डी बराड़ बोला- लॉरेंस घड़े की मछली:सर्वाइवल की लड़ाई लड़ रहा, उसे कभी भी मार सकता हूं; मूसेवाला ने मुझे ₹3 करोड़ ऑफर किए

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर पंजाबी गैंगस्टर आमने-सामने आ गए हैं। अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक ऑडियो जारी कर गैंगस्टर अर्श डल्ला को उसके आरोपों का जवाब दिया है। लॉरेंस के साथ लड़ाई पर गोल्डी बराड़ ने कहा कि दोनों के बीच पुरानी दोस्ती थी। अब उनके उसूल अलग हैं। बराड़ ने कहा कि अगर लॉरेंस उसे नुकसान पहुंचा सकता है तो वह भी उसका सामना करने के लिए तैयार है। दोस्तों के बीच दुश्मनी होने पर भी बात आमने-सामने होनी चाहिए। लॉरेंस जेल में है, घड़े की मछली है। अपने सर्वाइवल के लिए जो करना चाहता है, करे। उसकी अपनी स्ट्रेटजी है। वह मुझे मार सकता है। मैं भी जब चाहे किसी को भी मार सकता हूं। वहीं, गोल्डी ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत पर भी स्थिति साफ की है। उसने डल्ला से कहा कि तुम्हारे ग्रुप को पता था कि सिद्धू समझौते व राजीनामे के लिए हाथ-पैर मार रहा है। सिद्धू ने मुझे मैसेज जरूर भेजे थे। 3 करोड़ रुपए तक ऑफर किए थे। हालांकि, हमने साफ इनकार कर दिया। पढ़िए, क्या-क्या बोला गोल्डी बराड़ अर्श डल्ला ने गोल्डी के आरोपों को गलत बताया था इससे पहले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निज्जर की हत्या के दावे को लेकर गैंगस्टर अर्श डल्ला सामने आया था। गोल्डी बराड़ ने आतंकी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा से कहा था कि निज्जर को इसलिए टारगेट किया गया, क्योंकि उसके भाई गुरलाल की हत्या के बाद सुक्खा दुन्नेके और अर्श डल्ला जैसे लोग निज्जर की कोठी में रहते रहे थे। निज्जर ने उन्हें कत्ल के लिए हथियार उपलब्ध कराए थे। डल्ला ने गोल्डी बराड़ के आरोपों को गलत करार दिया। डल्ला बोला- सुक्खा कभी निज्जर से नहीं मिला गैंगस्टर डल्ला ने कहा कि गोल्डी बराड़ कहता है कि भाई निज्जर के घर सुक्खा और अर्श डल्ला रहते रहे। जबकि, सुक्खा दुन्नेके कभी निज्जर से नहीं मिला। इस बात के लिए मैं गुरु घर पर चलने के लिए तैयार हूं। मर्डर वाले दिन मैं निज्जर के साथ नहीं था। डल्ला ने गोल्डी बराड़ को आगे कहा- तू हर एक को अपने भाई वाले मर्डर से मत जोड़ा कर। तेरा भाई 2021 में मरा और 2022 में हमें गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके मिला। न तो तेरे भाई के मर्डर में मैं शामिल था, न सुक्खा दुन्नेके और न सिद्धू। जिन्होंने मर्डर किया, उनका तू कुछ नहीं बिगाड़ पाया। डल्ला ने यह भी दावा किया कि सिद्धू मूसेवाला को किसी तरह का झगड़ा न होने की बात से भरोसे में लेकर गद्दारी से मारा गया। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… निज्जर हत्याकांड में 2 पंजाबी गैंगस्टर आमने-सामने:अर्श डल्ला बोला- गोल्डी बराड़ का दावा झूठा, इसने सिद्धू मूसेवाला को झूठ बोलकर मारा कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या को लेकर पंजाबी गैंगस्टर आमने-सामने हो गए हैं। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निज्जर की हत्या के दावे को लेकर अब दूसरा गैंगस्टर अर्श डल्ला सामने आया है। डल्ला ने गोल्डी बराड़ के आरोपों को गलत करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

खडगे-राहुल ने जाति जनगणना के तरीके का विरोध किया:मोदी को पत्र लिखकर कहा- खुले प्रारूप में एक जाति अलग-अलग दर्ज हो सकती है

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जनगणना में जाति का डेटा जुटाने के तरीके का विरोध किया है। उन्होंने पीएम मोदी लेटर लिखकर कहा कि ओपन फॉर्मेट में एक ही जाति अलग-अलग तरीके से दर्ज हो सकती है। उन्होंने ओपन-एंडेड सवाल की जगह जातियों की ड्रॉप-डाउन लिस्ट रखने की मांग की है। उनका कहना है कि मौजूदा तरीका पिछड़े और अत्यंत पिछड़े वर्गों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। दोनों नेताओं के मुताबिक, ड्रॉप-डाउन लिस्ट से जातियों का सही और एक समान रिकॉर्ड तैयार किया जा सकेगा। उन्होंने सरकार से जनगणना में इस व्यवस्था को अपनाने की मांग की है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: ध्रुव जुरेल ने लपका ऐसा कैच, बल्लेबाज के उड़ गए होश, पकड़ लिया अपना सिर, VIDEO

ध्रुव जुरेल ने कोलंबो टेस्ट मैच में पहले तो अपने बल्ले से कमाल दिखाया और एक बेहतरीन शतक ठोका. फिर फील्डिंग में भी दम दिखाते हुए 2 दिन में दो जबरदस्त कैच लपके. Thu, 27 Aug 2026 14:56:22 +0530

  Videos
See all

नेपाल में सैलाब के बाद यूपी में अलर्ट! गांवों में बजा सायरन | Uttar Pradesh | Flood Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T09:44:07+00:00

गणपति बाप्पा के चित्र रौंदे गए पैरों के नीचे, बारावफात के जुलूस में उन्मादी भीड़ का धर्मद्रोह #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T09:46:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers