Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी ने 4 गेंद में 2 विकेट लिए:दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से बॅालिंग की; बैंटिंग में 8 रन ही बना सके

दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 4 बॉल में 2 विकेट ले लिए। ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह और पांचवीं गेंद पर इमलीवाती लेमटूर को आउट किया। वैभव के इस स्पेल के बाद नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पारी की हार से 2 विकेट दूर हैं। लंच तक टीम ने दूसरी पारी के 39 ओवर में 102/8 रन बनाए हैं। टीम को पारी की हार से बचने के लिए उसे अभी 254 रन की जरूरत थी। वैभव की बॉल पर ईशान ने कैच लपका वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी के 28वें ओवर में गेंदबाजी की। ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले का सही संपर्क नहीं ले सकी और सब्स्टीट्यूट फील्डर दानिश दास ने कैच पकड़ लिया। किशन के आउट होने के बाद इमलीवाती लेमटूर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाया। लेकिन वैभव ने पांचवीं गेंद पर उन्हें भी आउट कर दिया। लेमटूर का कैच विकेटकीपर ईशान किशन ने पकड़ा। वैभव ने अब तक 3 ओवर गेंदबाजी की है और 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए हैं। वह ईस्ट जोन के उप-कप्तान भी हैं। पहली पारी में बल्ले से नहीं चला वैभव का बल्ला वैभव इस मैच में बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर सके। ईस्ट जोन की पहली पारी में वे 6 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। उनकी छोटी पारी में दो चौके शामिल रहे। हालांकि उनकी टीम ने पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा किया। ईस्ट जोन ने 467 रन बनाए। बंगाल के सुदीप कुमार घरामी और शाहबाज अहमद ने शतक लगाए, जबकि झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने 55 रन की पारी खेली। शाहबाज अहमद ने बनाए 167 रन ईस्ट जोन की पहली पारी में शाहबाज अहमद ने 167 रन बनाए। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उन्होंने टीम को 467 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सुदीप कुमार घरामी ने भी शानदार पारी खेली। वे 146 रन बनाकर आउट हुए। नॉर्थ ईस्ट जोन पहली पारी में सिर्फ 111 रन पर ढेर 467 रन के जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी सिर्फ 111 रन पर खत्म हो गई। ईस्ट जोन के अब्हिजित के. सरकार ने 5 विकेट पर 20 रन दिए। यह उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पांचवां फाइव विकेट हॉल था। शाहबाज अहमद ने भी गेंद से कमाल किया और 3 विकेट हासिल किए। इस तरह ईस्ट जोन को पहली पारी में 356 रन की बड़ी बढ़त मिली। इसके बाद ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन दे दिया। फॉलोऑन के बाद 8 विकेट गंवाए फॉलोऑन खेलने उतरी नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में भी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। टीम ने लगातार विकेट गंवाए और लंच तक 102/8 के स्कोर पर पहुंच गई। उसे पारी की हार से बचने के लिए 254 रन और बनाने थे। इससे पहले दूसरी पारी में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने भी नई गेंद से दबाव बनाया। मुकेश ने दूसरे ओवर में अर्पित भाटेवारा को आउट किया, जबकि बाद में शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय ने भी विकेट हासिल किए। वैभव ने जर्सी नंबर पर टेप लगाया, सिर्फ नंबर-3 दिखा वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की जर्सी पर टेप लगाकर अपना पसंदीदा नंबर-3 दिखाते नजर आए। हालांकि, वे 8 रन बनाकर आउट हो हुए थे। उन्होंने लगातार दो चौके लगाए, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर गली में कैच दे बैठे। पढ़ें पूरी खबर… ------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोलंबो में सिर टकराने पर जायसवाल-फर्नांडो की 25% फीस कटी:यशस्वी के बोल्ड होने पर दोनों भिड़ गए थे; दोनों ने गलती मानी भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC ने दोनों की 25-25% मैच फीस काटी है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

राष्ट्रगान बजते ही रुक गईं भूमि पेडनेकर, रेड कार्पेट-फैशन का तामझाम छोड़ा, तुरंत हुईं सावधान, लोग बोले- सलाम

भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राष्ट्रगान बजते ही वह रेड कार्पेट पर रुक जाती हैं. उस वक्त वह इवेंट में ग्लैमरस अंदाज में पहुंची थीं, लेकिन जैसे ही राष्ट्रगान की धुन सुनाई दी, उन्होंने तुरंत फैशन और रेड कार्पेट का तामझाम छोड़कर सावधान की मुद्रा में खड़े होकर सम्मान जताया. भूमि के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India

भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भी भारतीय टीम का दबदबा कायम रहा। पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी को लगातार झटके दिए। बारिश के कारण खेल समय से पहले रोकना पड़ा, लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की स्थिति बेहद कमजोर नजर आई है।

भारत ने अपनी पहली पारी 503 रन पर नौ विकेट के स्कोर पर घोषित की थी। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 45 और रवींद्र जडेजा ने 43 रन का उपयोगी योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार विकेट हासिल किए हैं।

विशाल लक्ष्य के दबाव में उतरी श्रीलंकाई टीम को तीसरे दिन की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिल मिशारा को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। इसके बाद पसिंदु सूरियाबंडारा और कामिंदु मेंडिस ने कुछ देर तक भारतीय गेंदबाजों का सामना किया। दोनों के बीच 87 रन की साझेदारी हुई, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने फिर कामिंदु मेंडिस को पवेलियन भेजकर अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली।

गौरतलब है कि प्रसिद्ध कृष्णा के प्रदर्शन से भारतीय टीम के गेंदबाजी प्रशिक्षक मोर्ने मोर्केल भी प्रभावित नजर आए। उन्होंने कृष्णा की मेहनत, विपक्षी टीम के बारे में जानकारी जुटाने की आदत और खेल को समझने की क्षमता की तारीफ की। मोर्केल के मुताबिक कृष्णा लंबे समय तक भारत के लिए शानदार गेंदबाज साबित होने की क्षमता रखते हैं।

इसके बाद मानव सुथार ने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को आउट कर मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। दूसरे टेस्ट में अपना केवल दूसरा मुकाबला खेल रहे पसिंदु सूरियाबंडारा ने 133 गेंदों पर 80 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन सुथार ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद मोहम्मद सिराज ने निरोशन डिकवेला को चलता कर श्रीलंका को सातवां झटका दिया।

सोनल दिनूषा और केशरा नुवानथा ने इसके बाद पारी संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 137 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी हुई। हालांकि मानव सुथार ने नुवानथा को आउट कर यह साझेदारी तोड़ दी। दिनूषा और लाहिरु कुमारा इसके बाद क्रीज पर टिके रहे और दोनों ने नाबाद 35 रन जोड़ लिए।

बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा। दिन खत्म होने तक श्रीलंका 230 रन के स्कोर पर आठ विकेट गंवा चुका था और भारत से काफी पीछे था। अब मेजबान टीम के सामने चौथे दिन सबसे बड़ी चुनौती पारी को बचाने की होगी।

इस बीच ऋषभ पंत की चोट को लेकर भी भारतीय खेमे से जानकारी सामने आई है। मोर्ने मोर्केल ने बताया कि पंत के कंधे पर चोट लगी है और वह काफी दर्द में थे। इसी वजह से तीसरे दिन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल ने संभाली। हालांकि भारतीय टीम को उम्मीद है कि पंत चौथे दिन फिर विकेट के पीछे नजर आएंगे।

बता दें कि यह मुकाबला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है और भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन के बाद मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन श्रीलंका को भारतीय गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौती का सामना करना है।
Tue, 25 Aug 2026 22:40:00 +0530

  Videos
See all

उन्नाव में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिलावटी सामान नष्ट | #shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T20:40:21+00:00

Tributes paid to Dolly Parton | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T21:08:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers