कौन हैं भारत के टॉप-5 टेस्ट बल्लेबाज, लिस्ट से चेतेश्वर पुजारा और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज बैटर्स का नाम बाहर
Test Cricket : टेस्ट क्रिकेट तीनों फॉर्मेट में से काफी ज्यादा रोमांचक और आकर्षक है. भारत ने 1932 में पहला आधिकारिक टेस्ट मैच खेला था. तब से अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए तमाम टेस्ट प्लेयर खेले. इनमें कई गेंदबाज थे, कई बल्लेबाज थे और बहुत सारे विकेटकीपर और ऑलराउंडर शामिल थे. इन सभी खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में समय-समय पर योगदान दिया और तमाम रिकॉर्ड रचते हुए इतिहास के पन्नों में अपने नाम दर्ज कराया.
टीम इंडिया के लिए कपिल देव, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे तमाम दिग्गज खिलाड़ी आए. इन सभी खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए धमाल मचाया लेकिन क्या आपको पता है कि टेस्ट क्रिकेट में भारत के टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं. नहीं? तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारत 5 टॉप टेस्ट बल्लेबाजों का नाम बताया है.
कौन हैं भारत के टॉप-5 टेस्ट बल्लेबाज
आकाश चोपड़ा ने भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास के ऑल टाइम 5 खिलाड़ियों को चुना है. आकाश ने भारत के अब तक टॉप पांच बल्लेबाजों में सबसे पहले सचिन तेंदुलकर को शामिल किया है. इसके बाद दूसरे नंबर पर उन्होंने राहुल द्रविड़ को चुना है. आकाश ने टेस्ट क्रिकेट में भारत का तीसरा बेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली को चुना है. उन्होंने भारत का चौथा टेस्ट बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पिक किया है. इसके साथ उन्होंने टीम इंडिया का पांचवां बेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को चुना है.
???? AAKASH CHOPRA PICKS INDIA'S TOP 5 TEST BATTERS OF ALL TIME ???? (Crex).
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 25, 2026
- Sachin Tendulkar.
- Rahul Dravid.
- Virat Kohli.
- Sunil Gavaskar.
- VVS Laxman. pic.twitter.com/qkgwlu64Hv
आकाश चोपड़ा की माने तो, भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के ये पांच बल्लेबाज बेस्ट हैं. सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, सुनील गावस्कर और वीवीएस लक्ष्मण को उन्होंने चुना है. उनके मुताबिक ये भारतीय टेस्ट क्रिकेट के टॉप-5 बेस्ट ऑल टाइम बल्लेबाज हैं. क्योंकि इन सभी खिलाड़ियों ने भारत की के लिए टेस्ट क्रिकेट में अहम योगदान दिया है और क्रिकेट को बहुत ऊपर ले गए हैं.
पांचों बल्लेबाजों का टेस्ट करियर
सचिन तेंदुलकर ने 200 मैचों की 329 पारियों में 51 शतक और 68 अर्धशतकों के साथ 15921 रन बनाए हैं. राहुल द्रविड़ के नाम 164 मैचों की 286 पारियों में 36 शतक और 63 अर्धशतकों के साथ 13288 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने 123 मैचों की 210 पारियों में 30 शतक और 31 अर्धशतकों के साथ 9230 रन बनाए. सुनील गावस्कर ने 125 टेस्ट मैचों की 214 पारियों में 34 शतक और 465 अर्धशतक के साथ 10122 रन बनाए हैं. वहीं वीवीएस लक्ष्मण के नाम 134 मैचों की 225 पारियों में 17 शतक और 56 अर्धशतकों के साथ 8781 रन बनाए हैं.
Hello Lovely People ☺️, Time for #AapKiVani Post your questions quickly pic.twitter.com/acNnmP6Z1P
— Aakash Chopra (@cricketaakash) August 20, 2026
आकाश चोपड़ा ने इन बल्लेबाजों को किया इगनोर
आकाश चोपड़ा ने कई ऐसे खिलाड़ियों को भी टॉप-5 टेस्ट बल्लेबाजी चुनने की लिस्ट से बाहर कर दिया है, जिनका नाम इस लिस्ट में हो सकता था. इन खिलाड़ियों में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शामिल हो सकते थे. वहीं उनके अलावा राहुल द्रविड़ के बाद लंबे समय तक नंबर 3 का पायदान संभालने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं. इस लिस्ट में अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाज का नाम भी नहीं हैं, जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में अहम योगदान दिया है.
ये भी पढ़ें : 'भुवी खुद कप्तान थे...' दिग्गज ने भारत-श्रीलंका मैच में भुवनेश्वर कुमार का सुनाया पुराना किस्सा, जोड़े गिल और सिराज से तार
Photos | Poonam Pandey का बदल गया पूरा चेहरा, हॉट फीगर भी चरमराया! अजनबी मर्द की बाहों में दिखी- ताजा तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर भूचाल
Entertainment News Hindi Today
only at Prabhasakshi
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi









