Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, सिर्फ 4 गेंदों में चटका डाले 2 अहम विकेट, जानिए दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल कैसा रहा प्रदर्शन

Vaibhav Sooryavanshi :  वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर अपने नाम का डंका बजा दिया है. वैभव ने इस बार बल्ले से तबाही नहीं मचाई है लेकिन उन्होंने इस दफा बॉल से गदर मचा डाला है. वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026-27 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिर्फ 4 गेंदों में 2 विकेट चटकाकर अपने फैंस को एक बार फिर झूमने पर मजबूर कर दिया है. वैभव किन खिलाड़ियों को आउट किया और इस मुकाबले में अब तक उनका प्रदर्शन कैसा रहा है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

दरअसल, दलीप ट्रॉफी 2026 का क्वार्टर फाइनल-1 मैच ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन की ओर से हिस्सा ले रहे हैं. वो ईशान किशन की कप्तानी में खेल रहे हैं. इस मैच में जब नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम बैटिंग कर रही थी. उस समय वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन ने बॉलिंग करने के लिए बुलाया और उन्होंने महज चार बॉल में दो विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ दी. 

वैभव सूर्यवंशी ने चटकाए 2 बड़े विकेट

वैभव सूर्यवंशी नॉर्थ ईस्ट जोन की पारी का 28वां ओवर ईस्ट जोन की ओर से डालने के लिए आए. इस दौरान उन्होंने ओवर की दूसरी बॉल पर किशन लिंगदोह को दिनेश दास के हाथों कैच आउट कराया. वो 25 रन बनाकर वैभव का शिकार बन गए. इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर इमलीवाती लेमटुर को 4 रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों आउट कराया. इसके साथ ही वैभव 1 ओवर में 2 विकेट लेकर छा गए.

ये भी पढ़ें : कौन हैं भारत के टॉप-5 टेस्ट बल्लेबाज, लिस्ट से चेतेश्वर पुजारा और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज बैटर्स का नाम बाहर

Continue reading on the app

आधुनिक मशीनों से लैस कॉमन फैसिलिटी सेंटर से सहसपुर की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन व जिला प्रशासन देहरादून की अभिनव पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थित सिलाई यूनिट को अब नया जीवन मिलने जा रहा है. जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जल्द ही आधुनिक मशीनों से लैस इस कॉमन फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में है.

केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपे जाने से ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे. सहसपुर ब्लॉक के निकट जिला उद्योग केंद्र में वर्ष 2024 में स्थापित की गई इस सिलाई यूनिट को अब आस्था कलेक्टर लेवल फेडरेशन, सहसपुर ब्लॉक को सौंप दिया गया है. करीब 25 से 30 आधुनिक सिलाई मशीनों से लैस इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ उत्पादन और बाजार से जोड़ने की योजना है. शुरुआती दौर में इस यूनिट में ग्रामीण महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन बाद में यूनिट बंद हो गई. अब जिला प्रशासन ने इसे दोबारा सक्रिय करते हुए कॉमन फैसिलिटी सेंटर के रूप में विकसित किया है. यहां महिलाएं जूट बैग, स्कूल ड्रेस, कार कवर और बाइक सीट कवर सहित विभिन्न उत्पाद तैयार करेंगी.

निजी कंपनियों से ऑर्डर दिलाने की तैयारी

जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की डिजाइनिंग और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके साथ ही निजी कंपनियों से संपर्क कर स्वयं सहायता समूहों को ऑर्डर दिलाने की योजना है. भविष्य में सेलाकुई जैसे औद्योगिक क्षेत्रों से बड़े स्तर पर बल्क ऑर्डर प्राप्त करने के प्रयास किए जाएंगे. इससे महिलाओं को नियमित काम और बेहतर आमदनी का अवसर मिल सकेगा. यह पहल ग्रामीण महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें उत्पादन, बाजार और आय से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. प्रशासन का मानना है कि आधुनिक मशीनों से लैस यह केंद्र सहसपुर क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ उन्हें ‘लखपति दीदी’ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

ये भी पढे़ं: FACT से लेकर Hindustan Copper तक इन स्टॉक्स में दिखा जबरदस्त एक्शन, एक केमिकल स्टॉक में 44 गुना वॉल्यूम स्पाइक

आधुनिक मशीनों का होगा सदुपयोगः सीडीओ अभिनव शाह

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि सहसपुर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर एक ट्रेनिंग सेंटर के तौर पर कार्य कर रहा था. अब प्रशासन की ओर से इसे समूह की महिलाओं को संचालित करने के लिए दिया जा रहा है, जिसके लिए क्लस्टर का चयन भी हो चुका है. उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल आधुनिक मशीनों का सदुपयोग होगा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को जूट बैग, स्कूल ड्रेस सहित कई उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण मिलेगा और वे अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगी. उन्होंने कहा कि सीएफसी सेंटर के पुनः सक्रिय होने से कई महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनने में मदद मिलेगी.

मशीनों से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

जिला परियोजना प्रबंधक रीप सोनम गुप्ता ने बताया कि सहसपुर बैरियर के पास जिला उद्योग केंद्र की ओर से कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किया गया था, जिसमें कई आधुनिक सिलाई मशीनें उपलब्ध हैं. जिला प्रशासन की पहल पर अब इन मशीनों को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि सहसपुर ब्लॉक की कई ग्रामीण महिलाएं सिलाई में पहले से ही निपुण हैं. आधुनिक मशीनें इन महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के साथ उनकी आय बढ़ाने में भी मददगार साबित होंगी.  

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी की टीम को मिली हाहाकारी जीत, Duleep Trophy के सेमीफाइनल में बनाई जगह

वैभव सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उसने नॉर्थ ईस्ट जोन पारी और 210 रन के बड़े अंतर से हराया Tue, 25 Aug 2026 14:05:45 +0530

  Videos
See all

Akash Anand Press Conference LIVE: आकाश आनंद की प्रेस कॉन्फ्रेंस | BSP | Mayawati | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T08:46:03+00:00

UP Schools Fund: Yogi Govt ने दिया करोड़ों का फंड, बदलेगी यूपी के स्कूलों की तस्वीर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T08:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers