Responsive Scrollable Menu

Air Fryer Hacks: एयर फ्रायर में खाना बनाते समय न करें ये गलतियां, इन 5 हैक्स से मिलेगा शानदार रिजल्ट

Air Fryer Cooking Tips: आजकल एयर फ्रायर किचन का ऐसा साथी बन गया है, जिसमें स्नैक्स से लेकर सब्जियां भी आसानी से तैयार हो जाती हैं। लेकिन कई बार सही तापमान या सही तरीके का ध्यान न रखने पर खाना बाहर से क्रिस्पी होने के बजाय नरम रह जाता है। कभी बास्केट में ज्यादा खाना भर देना तो कभी खाने की नमी न सुखाना भी रिजल्ट बिगाड़ सकता है।

ऐसे में कुकिंग के दौरान कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना काफी काम आ सकता है। इन आसान हैक्स की मदद से एयर फ्रायर में खाना बनाना और भी आसान और बेहतर बनाया जा सकता है।

1. एरोसोल ऑयल स्प्रे से बचें
एयर फ्रायर की बास्केट या खाने पर एरोसोल कुकिंग स्प्रे का इस्तेमाल करने से बचना बेहतर है। इसकी महीन स्प्रे गर्म हीटिंग एलिमेंट तक पहुंच सकती है और लंबे समय तक इस्तेमाल से बास्केट की कोटिंग पर भी असर पड़ सकता है। जरूरत हो तो रिफिलेबल ऑयल मिस्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

2. बास्केट में खाना ठूंसकर न भरें
एक साथ बहुत ज्यादा खाना रखने से गर्म हवा ठीक से सर्कुलेट नहीं हो पाती। इसका सीधा असर खाने की क्रिस्पीनेस पर पड़ सकता है। बेहतर रिजल्ट के लिए खाने को एक लेयर में रखें और जरूरत हो तो इसे छोटे बैच में पकाएं।

3. खाना डालने से पहले नमी सुखा लें
अगर सब्जियों, चिकन या मैरिनेट किए हुए फूड की सतह पर ज्यादा पानी है, तो एयर फ्रायर में डालने से पहले उसे पेपर टॉवल से हल्के हाथों से सुखा लें। ज्यादा नमी से भाप बनती है, जिससे खाना मनचाहा क्रिस्पी नहीं हो पाता।

खाना डालने से पहले नमी सुखा लें

4. प्रीहीट करें और बीच में खाना पलटें
खाना डालने से पहले एयर फ्रायर को करीब 3 से 5 मिनट तक प्रीहीट करने से कुकिंग बेहतर हो सकती है। पकाते समय बीच में बास्केट को हल्का शेक करें या बड़े पीस को पलट दें, ताकि खाना सभी तरफ से समान रूप से पक सके।

5. सफाई के लिए अपनाएं स्टीम क्लीनिंग ट्रिक
अगर एयर फ्रायर की बास्केट में खाना चिपक गया है, तो करीब एक कप पानी और नींबू के कुछ स्लाइस डालकर मध्यम तापमान पर कुछ मिनट चलाने से जमी गंदगी ढीली करने में मदद मिल सकती है। एयर फ्रायर ठंडा होने के बाद बास्केट को आसानी से साफ किया जा सकता है।

इन छोटी बातों से बेहतर होगा कुकिंग रिजल्ट

  • एयर फ्रायर में अच्छा खाना बनाने के लिए हमेशा ज्यादा तेल या लंबे समय तक कुकिंग की जरूरत नहीं होती।
  • बास्केट को ओवरलोड न करना, खाने की नमी हटाना और बीच में उसे शेक या फ्लिप करना जैसे छोटे बदलाव खाने की टेक्सचर को बेहतर बना सकते हैं।

(Disclaimer): यह जानकारी सामान्य घरेलू उपयोग के लिए है। एयर फ्रायर को इस्तेमाल करने से पहले उसके निर्माता द्वारा दिए गए निर्देश और सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़ें: मानसून में त्वचा को घेर सकती हैं ये 5 परेशानियां, जानें बारिश में स्किन केयर के सिंपल तरीके

Continue reading on the app

Iran Supreme Leader: पहली बार सुनाई दी मोजतबा खामेनेई की आवाज, लेकिन VIDEO की तारीख क्यों गायब?

28 फरवरी 2026 के भीषण हमले के बाद पहली बार सामने आई मोजतबा खामेनेई की आवाज लेकिन फुटेज की तारीख गायब है! चेहरे और पैर की गंभीर चोटों के बीच उनकी अचानक मौजूदगी ने ईरान के नेतृत्व और खामेनेई की सेहत पर रहस्य बढ़ा दिया। क्या सच में तेहरान से ही संचालित हो रहा है युद्ध? जानिए ईरान के इस अनदेखे VIDEO का खौफनाक सच!

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा इस खिलाड़ी की वजह से फंसे, DPL 2026 में बहुत बड़ा ‘घोटाला’

दिल्ली प्रीमियर लीग में देव चौधरी के सेलेक्शन पर बड़ा बवाल मच गया है. विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी सवालों के घेरे में हैं. Wed, 26 Aug 2026 18:10:31 +0530

  Videos
See all

Garjana : AAP प्रवक्ता ने एंकर को क्या चुनौती दी ? #upnews #aamaadmiparty #ytshorts #cmyogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T13:42:52+00:00

झाँसी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालत | Jhansi rain | #shorts #hindinews #flood #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T13:41:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers