Responsive Scrollable Menu

कांग्रेस नेता ही राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' को नहीं दे रहे तवज्जो : प्रदीप भंडारी

कांग्रेस नेता ही राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' को नहीं दे रहे तवज्जो : प्रदीप भंडारी

Continue reading on the app

नितिन गडकरी बोले- अब ज्यादा काम नहीं कर सकता:नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए; नागपुर के कार्यक्रम में दिया बयान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अब वे पहले जितना काम नहीं कर पा रहे हैं और अब जिम्मेदारी नई पीढ़ी के हाथों में सौंप दी जानी चाहिए। नागपुर के काटोल में आयोजित 'एकलव्य एकल विद्यालय शिक्षक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण वर्ग' के कार्यक्रम में आदिवासी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। गडकरी के इस बयान के बाद महाराष्ट्र और केंद्र की राजनीति में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब राजनीतिक गलियारों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। यही वजह है कि गडकरी के इस बयान को भावी राजनीतिक और संगठनात्मक बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है। कोरोना के बाद सेहत सुधारने पर दिया ध्यान गडकरी ने अपने पुराने दिनों का एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया, 'जवानी के दिनों में मेरी जीवनशैली बहुत ही अनियंत्रित थी। पार्टी का काम करते समय शाम को समोसा खाकर सो जाता था। लेकिन कोविड के बाद मैंने अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरू किया।' युवाओं को सलाह देते हुए उन्होंने कहा, ‘अब मैं रोज सुबह उठकर ढाई घंटे एक्सरसाइज और प्राणायाम करता हूं। मेरा ट्रेनर मुझसे वर्कआउट करवाता है। आप सभी को भी रोज कम से कम आधा घंटा व्यायाम और प्राणायाम करना चाहिए।’ 4 लोग एक स्कूटर पर बैठकर जाते थे, नंबर प्लेट पर हाथ रखते थे राजनीतिक सफर की शुरुआती यादों को ताजा करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरा जीवन पहले बहुत अनियमित था। हम भावुक होकर साइकिल और स्कूटर से पार्टी के काम के लिए निकल पड़ते थे। उस समय हमारी पहचान के एक व्यक्ति के पास एम्बेसडर कार थी। जब भी पार्टी के बड़े नेता एयरपोर्ट आते थे, तो उनके आने-जाने की व्यवस्था हो सके, इसलिए हमने उस कार मालिक को ही पार्टी अध्यक्ष बना दिया था।' आगे उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'मेरे पास एक लूना थी, जो 'कू-कू' की आवाज करती थी। उस पर दो लोग बैठकर जाते थे। बाद में विजय स्कूटर आया, जिस पर हम चार-चार लोग बैठ जाते थे। पुलिस से बचने के लिए हम पीछे बैठे-बैठे नंबर प्लेट पर हाथ रख लेते थे।' आदिवासी इलाकों में कोई गांव अंधेरे में न रहे कार्यक्रम में गडकरी ने 'एकलव्य एकल विद्यालय' संस्था के सामाजिक कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के दूरदराज के आदिवासी इलाकों में शिक्षा का दीप जलाना जरूरी है। गडकरी के मुताबिक, ‘एक दिन यह अभियान इतना बड़ा बनेगा कि राज्य का कोई भी आदिवासी गांव अंधेरे में नहीं रहेगा। हर घर में शिक्षा का उजाला पहुंचेगा।’ उन्होंने युवाओं से अपने व्यक्तित्व और गुणों को निखारने का आह्वान करते हुए कहा कि खुद को सक्षम बनाने के बाद समाज के गरीब और वंचित वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें। महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीति में हलचल गडकरी के इस बयान को हाल ही में चल रही उन चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है, जिनमें देवेंद्र फडणवीस के केंद्रीय राजनीति में जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में गडकरी का 'नई पीढ़ी को जिम्मेदारी' वाला बयान काफी अहम माना जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें… खड़गे बोले-सरकार की चोर दरवाजे से आरक्षण हटाने की साजिश: सरकारी पद खाली रखने से अवसर खत्म, भाजपाई नीति का पर्दाफाश हो चुका कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों का आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है। खड़गे ने कहा कि सरकारी पद जानबूझकर खाली रखे जा रहे हैं और कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मचारियों की भर्ती बढ़ाई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

टी20 में रनों की 5 सबसे बड़ी हार, 290 रन से हार चुकी है टीम, 2 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 biggest defeat in t20 cricket: टी20 क्रिकेट में कई बार ऐसे मुकाबले देखने को मिले हैं, जहां जीत का अंतर इतना बड़ा रहा कि उसने सभी को हैरान कर दिया. जिम्बाब्वे ने गांबिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सबसे बड़े मार्जिन का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस फेहरिस्त में नेपाल, रवांडा, नाइजीरिया और चेक गणराज्य जैसी टीमों के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने रनों का पहाड़ खड़ा कर विरोधी टीमों को पूरी तरह रौंद डाला और क्रिकेट जगत में अपनी मजबूत छाप छोड़ी. Wed, 26 Aug 2026 16:37:41 +0530

  Videos
See all

PM मोदी करेंगे युवाओं से सीधा संवाद! 2036 ओलंपिक पर बड़ा फोकस | New Delhi | Khelo India #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T11:14:07+00:00

गौमाता के सम्मान में नागपुर के गौभक्त और प्रशासन आमने-सामने | Maharashtra | Nagpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T11:09:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers