Responsive Scrollable Menu

स्कूल यूनिफॉर्म में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की मुस्लिम छात्रा की याचिका

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की अनुमति वाली याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने कहा कि स्कूल में यूनिफॉर्म के नियम का पालन करना जरूरी है, ऐसे में व्यक्तिगत आधार पर हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी जा सकती. बता दें कि एक मुस्लिम छात्रा ने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की अनुमति के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

हालांकि, अदालत ने छात्रा की इस याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान द्वारा तय किए गए ड्रेस कोड में कोई भी छात्र या छात्रा अपनी व्यक्तिगत पसंद से बदलाव या अतिरिक्त पहनावे को जोड़ने का कानूनी अधिकार नहीं रख सकता.

हिजाब को लेकर क्या बोला हाईकोर्ट?

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस जे.जे. मुनीर और जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला की पीठ ने साफ किया कि कोई भी छात्र यह साबित किए बिना कि कोई धार्मिक अभ्यास उसकी आस्था के लिए अनिवार्य है, स्कूल की तय यूनिफॉर्म नीति में बदलाव की मांग अधिकार के रूप में नहीं कर सकता. हाईकोर्ट ने माना कि जब तक स्कूल में यूनिफॉर्म नीति सही मंशा से लागू है और गैर-भेदभावपूर्ण है, तब तक संस्था को ड्रेस कोड तय करने का पूरा अधिकार है. अदालत ने कहा कि  किसी भी गैर-सहायता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थान को अपने परिसर में एक समान ड्रेस कोड लागू करने और अनुशासन बनाए रखने का पूरा अधिकार है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों ने बढ़ाई सख्ती, अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

नोएडा, 25 अगस्त (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब स्कूल प्रबंधन भी सतर्क हो गए हैं। बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले के कई स्कूलों ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को एडवाइजरी जारी कर बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी बच्चे में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार या फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे स्कूल न भेजें।

स्कूलों की ओर से अभिभावकों को बताया जा रहा है कि बच्चों में बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर उन्हें घर पर ही आराम कराया जाए और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह ली जाए। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बीमार बच्चे को स्कूल भेजने से न केवल उसकी तबीयत बिगड़ सकती है, बल्कि दूसरे बच्चों में भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों से सहयोग की अपील की गई है। कई स्कूलों में बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, साफ-सफाई रखने और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

बच्चों को बिना जरूरत आंख, नाक और मुंह को छूने से बचने की सलाह भी दी जा रही है। इसके अलावा स्कूल परिसरों में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डेंगू के खतरे को देखते हुए स्कूलों में मच्छरों की रोकथाम को लेकर भी सतर्कता बढ़ाई जा रही है। परिसर में कहीं पानी जमा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के साथ ही कूलर, गमले, छत और अन्य स्थानों की नियमित जांच करने पर जोर दिया जा रहा है। जमा पानी मच्छरों के प्रजनन का कारण बन सकता है, इसलिए स्कूल प्रबंधन ऐसे स्थानों को लेकर विशेष सावधानी बरत रहा है।

गौतमबुद्ध नगर में मौसम में लगातार बदलाव के बीच वायरल संक्रमण और बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावक भी चिंतित हैं। खासकर छोटे बच्चों में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर परिवार सतर्कता बरत रहे हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को यह भी सलाह दी गई है कि बच्चों में लगातार बुखार, अत्यधिक कमजोरी, सांस लेने में परेशानी या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और डॉक्टर से संपर्क करें।

स्कूलों का कहना है कि बच्चों की नियमित उपस्थिति महत्वपूर्ण है, लेकिन स्वास्थ्य से समझौता कर उन्हें स्कूल भेजना उचित नहीं है। स्कूलों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी करें और बीमारी के लक्षण होने पर स्कूल को इसकी जानकारी दें। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि स्वास्थ्य विभाग, स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय से संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

--आईएएनएस

पीकेटी पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अरुण धूमल के बाद कौन संभालेगा IPL की कमान? 18 सितंबर को हो जाएगा तय, BCCI की सालाना मीटिंग में होगा फैसला

BCCI AGM: बीसीसीआई की सालाना बैठक और चुनाव 18 सितंबर को मुंबई में होंगे. इस बैठक में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में नियुक्तियां अहम मुद्दा रहेंगी. इसके अलावा भविष्य में अंडमान और निकोबार को भी बीसीसीआई के ढांचे में शामिल को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. Wed, 26 Aug 2026 00:08:07 +0530

  Videos
See all

Festive Season में मिलावटखोरों पर UP Govt का बड़ा Action! Kanpur से Hapur तक ताबड़तोड़ Raid! Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T21:00:11+00:00

उन्नाव में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिलावटी सामान नष्ट | #shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T20:40:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers