आसिम रियाज के 'सबूत' वाले बयान पर भड़कीं हिमांशी खुराना, दो साल पहले की CCTV फुटेज लीक करने की दी धमकी
Himanshi Khurana on Asim Riaz: रियलिटी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से फेमस हुई जोड़ी हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने रिश्ते और धर्म से जुड़े मतभेदों पर खुलकर बात की, इस दौरान उन्होंने धर्म परविर्तन करने का आरोप भी लगाया था. जिसके बाद आसिम ने रिएक्ट करते हुए 'सबूत' देने की बात कही थी. वहीं, अब हिमांशी ने भी करारा पलटवार किया है और पूरी सच्चाई सामने रखने की धमकी दी है.
'जबरन धर्म परिवर्तन' की बात से इंकार
हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और 'जबरन धर्म परिवर्तन' की बात से इंकार किया. उन्होंने लिखा- 'मैंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों से बात करते हुए सम्मान और समझदारी बरती है. चाहे वो मेरा बिग बॉस का एक्सपीरियंस हो, मेरा आध्यात्मिक सफर हो या फिर मेरी हेल्थ से जुड़े मामले. मैंने अपनी जिंदगी के हर स्टेज को ईमानदारी से लोगों के साथ शेयर किया है और कभी भी उन्हें किसी का अपमान करने या किसी को निशाना बनाने के बहाने की तरह इस्तेमाल नहीं किया. मैंने कभी 'जबरन धर्म परिवर्तन' जैसी कोई बात नहीं कही थी. ये नैरेटिव लोगों और मीडिया ने बनाया.'
दो साल पहले की फुटेज लीक करने की धमकी
पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट मे आगे दो साल पहले की फुटेज लीक करने की भी धमकी दी. उन्होंने लिखा- ' जब मेरी सेहत का मजाक उड़ाया जाता है और मेरी परेशानियों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो मुझे लगता है कि अब एक सीमा तय करने का समय आ गया है. अगर हम सबूतों की बात करने वाले हैं, तो फिर हर चीज की बात करते हैं. मैं सबूत सामने रखने के लिए तैयार हूं. सीसीटीवी फुटेज, रिकॉर्डिंग...,आपको 27 नवंबर 2023 की सुबह का वो वक्त याद होगा, जो धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले और मेरे साथ हुई हिंसा से जुड़ा है.'
— Himanshi khurana (@realhimanshi) August 24, 2026
ये भी पढ़ें- 'तुम किस हद तक गिर सकती हो', धर्म परिवर्तन के आरोप पर भड़के आसिम रियाज, हिमांशी खुराना की लगाई क्लास
छवि खराब करने पर चुप नहीं रहेंगी हिमांशी
हिमांशी ने आगे लिखा- 'अगर आप मेरी छवि खराब करना चाहते हैं, तो मैं अब ऐसी इंसान नहीं हूं जो आपकी इमेज बचाने के लिए चुप रहे या बार-बार अपमान और बेइज्जती सहती रहे. अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनल्स के लोगों ने आपके बारे में बहुत कुछ कवर किया है, लेकिन मैं अब उनकी तरह नहीं हूं. मैंने अपनी गरिमा बनाए रखी है और हमेशा सम्मान दिया है. बदले में मैं भी उसी सम्मान की उम्मीद करती हूं. अगर ये सम्मान नहीं मिलता, तो अब मेरे पास चुप रहने की कोई वजह नहीं.'
आसिम रियाज ने क्या कहा था?
बता दें, आसिम रियाज ने कहा था- 'मैंने एक बार भी कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. असल में मैंने तुम्हें फिटनेस के लिए मोटिवेट किया था.' आसिम ने आगे ये भी दावा किया कि जब वो उस व्यक्ति से मिले थे, तब उसकी फिटनेस और शेप आज की तरह नहीं थी. आसिम का ये बयान सीधे तौर पर हिमांशी के दावे का जवाब था. लेकिन अब दोनों के बीच सीधे तौर पर आरोप-प्रत्योप लग रहे हैं.
आसिम-हिमांशी की लव-स्टोरी
आसिम-हिमांशी की लव-स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में हुई थी. हिमांशी ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी, जबकि आसिम शुरुआत से ही इसका हिस्सा थे. उस वक्त हिमांशी पहले से एंगेज्ड थीं, लेकिन शो के दौरान आसिम को उनसे प्यार हो गया था, इतना ही नहीं, शो में आसिम ने हिमांशी को प्रपोज भी कर दिया था. फिर कभी चार साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर ब्रेकअप हो गया था. उस समय दोनों ने अलग-अलग धर्म होने की वजह बताई थी.
ये भी पढ़ें- 'कुछ तो गलत होगा ना...', गोविंदा-सुनीता विवाद में कूदीं कश्मीरा शाह, मामी का किया सपोर्ट
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बुध का नक्षत्र परिवर्तन होगा, इन राशियों के लिए सितंबर शुरू होते ही आएंगे अच्छे दिन
Raksha Bandhan 2026: पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध देव का रक्षाबंधन के अगले दिन यानी 29 अगस्त 2026 को गोचर होने वाला है. शुक्र का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश होगा. इस नक्षत्र में 31 अगस्त को सूर्य देव भी इस नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. बुध ग्रह के इस नक्षत्र में आने से मुख्य रूप से 4 राशियों को लाभ होगा. ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के मुताबिक, बुध के नक्षत्र गोचर से इन राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. करियर में इन लोगों को सुनहरे अवसर मिलेंगे. चलिए जानते हैं इन राशियों के बारे में.
बुध का गोचर क्यों खास होता है? (Budh Gochar 2026)
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक माना जाता है. इसलिए, इस राशि का नक्षत्र परिवर्तन या गोचर मानव जीवन और सभी राशियों के आर्थिक व मानसिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. बुध गोचर के खास होने के कई कारण हैं- जैसे कि बुध का गोचर बुद्धि और निर्णय क्षमता को बढ़ाता है. इससे व्यापार और करियर में भी नए अवसर मिलेंगे. बुध ग्रह के प्रभाव से वाणी और संवाद का प्रभाव बढ़ता है. सूर्य या अन्य ग्रहों के साथ मिलने पर बुधादित्य योग जैसे योगों को निर्माण होता है.
बुध गोचर से इन राशियों को लाभ होगा
1.मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर फलदायी साबित होगा. आय ने नए स्त्रोत बनेंगे. बुध के गोचर से इस राशि के लोगों को आर्थिक स्थिति में बदलाव होता दिखेगा और व्यापार में भी नई डील्स मिलेगी. अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. इन लोगों को धन-धान्य में विकास होने वाला है और सुख की प्राप्ति होगी.
2.मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों को बुध का नक्षत्र गोचर अत्यंत फलदायी होने वाला है. इन लोगों का आर्थिक पक्ष अत्यधिक मजबूत होने वाला है. इन्हें अचानक धन की प्राप्ति होगी. करियर में ग्रोथ होगी और नौकरीपेशा लोगों को भी नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. इन्हें नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और मनचाही नौकरी करने के संकेत मिलेंगे.
3.तुला राशि (Libra)
बुध का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा. इन लोगों के धन-धान्य में वृद्धि होगी और निवेश से भी अच्छे पैसे कमाने के अवसर मिलेंगे. इन्हें इस दौरान किसी भी काम में बड़ी और व्यापक सफलता मिल सकती है. अटके हुए काम पूरे होना शुरू हो जाएंगे
4.धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लोगों को बुध का नक्षत्र गोचर लाभकारी होगा. आपके भाग्य का पूरा साथ इन्हें मिलेगा. इस राशि के जातकों को लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी. जीवन में सुख-समृद्धि आएगी. इन लोगों को यात्रा से लाभ मिलने वाला है. नई नौकरी करने का भी ऑफर मिल सकता है.
बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय
- बुध ग्रह को मजबूत करन के लिए आपको प्रत्येक दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए.
- हर बुधवार को गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें.
- इस दिन हरी मूंग दाल, हरी सब्जियों, हरे वस्त्र तथा अन्य हरी चीजों का दान कर सकते हैं.
- बुधवार को गायों को हरा चारा खिलाएं.
- बुधवार के दिन नियमित रूप से ऊं बुं बुधाय नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








