भोजन से पहले अन्न को प्रणाम करना क्यों माना जाता है जरूरी? जानें इसका धार्मिक महत्व और परंपरा
Bhojan se pahle anna pranam ka mahatva: हिंदू धर्म में भोजन ग्रहण करने से पहले अन्न को प्रणाम करने और उसके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की परंपरा अत्यंत प्राचीन काल से चली आ रही है। मान्यता है कि अन्न को देवता का दर्जा दिया जाता है, इसी वजह से भोजन शुरू करने से पहले हाथ जोड़कर उसे प्रणाम करना और मन में आभार व्यक्त करना एक अनिवार्य परंपरा मानी जाती है। यही कारण है कि आज भी कई भारतीय घरों में भोजन से पहले यह रस्म निभाई जाती है।
अन्न को देवता क्यों माना जाता है?
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, अन्न को देवी अन्नपूर्णा का साक्षात स्वरूप माना जाता है, जो भगवान शिव की अर्धांगिनी देवी पार्वती का ही एक रूप हैं। मान्यता है कि देवी अन्नपूर्णा संपूर्ण सृष्टि का पालन-पोषण करती हैं, और उन्हीं की कृपा से मनुष्य को भोजन प्राप्त होता है। इसी वजह से अन्न को कभी भी अनादरपूर्वक व्यर्थ नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसे देवी अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है।
कथाओं में यह भी उल्लेख मिलता है कि अन्न के प्रति सम्मान न रखने और उसे बर्बाद करने से घर में दरिद्रता का वास होता है, जबकि अन्न का सम्मान करने वाले घरों में सदैव समृद्धि बनी रहती है।
भोजन से पहले प्रणाम करने की सही विधि
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, भोजन शुरू करने से पहले हाथ जोड़कर अन्न को प्रणाम करना चाहिए और मन में यह भाव रखना चाहिए कि यह भोजन भगवान की कृपा और किसान की मेहनत का परिणाम है। कुछ परंपराओं में भोजन से पहले "अन्नपूर्णे सदा पूर्णे..." जैसे श्लोकों का उच्चारण करने की भी प्रथा है, जिसे विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इसके अलावा थाली में भोजन परोसे जाने के बाद उसका एक छोटा अंश भगवान को अर्पित करने की भी परंपरा निभाई जाती है।
अन्न बर्बाद करने को क्यों माना जाता है अशुभ?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, थाली में भोजन जूठा छोड़ना या उसे व्यर्थ फेंकना अत्यंत अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि जितना खाया जा सके उतना ही भोजन थाली में लेना चाहिए, ताकि अन्न का अनादर न हो। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि भोजन बनाने वाले व्यक्ति और भोजन कराने वाले अन्नदाता, दोनों के प्रति आभार व्यक्त करना भी इस परंपरा का एक अहम हिस्सा माना जाता है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी है इसका महत्व
धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ भोजन से पहले कृतज्ञता व्यक्त करने की इस परंपरा को मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि भोजन ग्रहण करने से पहले कुछ क्षण शांत मन से आभार व्यक्त करने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से कार्य करता है, और भोजन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित होता है।
आज भी कई घरों में निभाई जाती है यह परंपरा
समय के साथ भले ही जीवनशैली में कई बदलाव आए हों, लेकिन भोजन से पहले अन्न को प्रणाम करने की यह परंपरा आज भी अनेक भारतीय परिवारों में श्रद्धापूर्वक निभाई जाती है। बड़े-बुजुर्ग आज भी बच्चों को भोजन के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखने की सीख देते नजर आते हैं, ताकि यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रहे।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, पौराणिक ग्रंथों और लोक-परंपराओं पर आधारित है। Haribhoomi.com इनकी किसी भी तरह की सटीकता या तथ्य की पुष्टि नहीं करता है। इन्हें केवल सामान्य जानकारी के तौर पर प्रस्तुत किया जा रहा है।
Poco F9 Series की लॉन्च डेट कन्फर्म: 1 सितंबर को आएंगे F9 Pro और F9 Ultra, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
Poco F9 Series को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। कंपनी ने नई सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Poco F9 Series को 1 सितंबर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में कंपनी Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra को पेश करेगी। खास बात यह है कि पिछली जनरेशन की तरह इस बार भी स्टैंडर्ड Poco F9 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद नहीं है।
Poco के मुताबिक, F9 Series का ग्लोबल लॉन्च 1 सितंबर को रात 8 बजे GMT पर होगा, जो भारतीय समयानुसार 2 सितंबर को रात 1:30 बजे होगा। लॉन्च से पहले सामने आए टीजर में दोनों स्मार्टफोन्स के डिजाइन और कलर ऑप्शन की झलक भी देखने को मिली है। फोन को White और Dark Cherry कलर में देखा गया है। Dark Cherry कलर Redmi K100 Series के Cabernet Sauvignon वेरिएंट से मिलता-जुलता बताया जा रहा है।
Redmi K100 Series का रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं फोन
रिपोर्ट्स की मानें तो Poco F9 Pro और F9 Ultra चीन में लॉन्च किए गए Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max के रीब्रांडेड ग्लोबल वर्जन हो सकते हैं। दोनों फोन का डिजाइन भी Redmi K100 Series से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है। इसके अलावा फोन के रियर पैनल पर Sound by Bose की ब्रांडिंग दिखाई दी है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी ने बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए Bose के साथ पार्टनरशिप की है।
Poco F9 Pro के संभावित फीचर्स
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Poco F9 Pro में 6.59 इंच का QHD+ Plastic OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह स्क्रीन 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। हाई रिफ्रेश रेट के चलते गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में Poco F9 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 के बिन्ड Gen 5 V वेरिएंट के इस्तेमाल की बात कही गई है। फोन को 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
कैमरा में 50MP ट्रिपल सेटअप
Poco F9 Pro के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 50MP 3x टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। टेलीफोटो कैमरे में भी OIS सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
बैटरी के मामले में भी फोन काफी दमदार हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Poco F9 Pro में 6,330mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Poco F9 Ultra में मिल सकते है ये फीचर्स
सीरीज के टॉप मॉडल Poco F9 Ultra में Pro मॉडल के मुकाबले बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.85 इंच की स्क्रीन होगी, जिसका रेजोल्यूशन 2608×1200 पिक्सल हो सकता है। F9 Ultra में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन को 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 50MP 5x टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
8,050mAh की बैटरी से लैस हो सकता है Ultra मॉडल
Poco F9 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 8,050mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। अगर ये स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो F9 Ultra बैटरी क्षमता के मामले में Poco के सबसे दमदार स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है।
फिलहाल Poco ने दोनों फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। इनकी कीमत, भारत में उपलब्धता और बाकी फीचर्स की पूरी जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी। हालांकि, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 100W चार्जिंग और बड़ी बैटरी को देखते हुए Poco F9 Pro और F9 Ultra से प्रीमियम परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









