सरकार ने इमरान खान को खत्म करने की कोशिश की है: माइकल एथरटन
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को 1992 का विश्व कप जीताने वाले इमरान खान भ्रष्टाचार के आरोप में 2023 से जेल में बंद हैं। जेल में उनकी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है। कई पूर्व क्रिकेटरों ने इमरान खान को लेकर चिंता जताई है, पाकिस्तान सरकार से उनके लिए बेहद चिकित्सा सुविधा बहाल करने का अनुरोध किया है।
Rakhi Outfit Ideas: इस बार अनारकली-शरारा छोड़ें, ये 7 सेलिब्रिटी स्टाइल आउटफिट देंगे Gen-Z वाला फेस्टिव लुक
Celebrity Inspired Gen Z Outfit Ideas: रक्षाबंधन पर हर बार अनारकली, शरारा या हैवी सूट पहनकर लुक को रिपीट करने का मन नहीं है, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। सेलिब्रिटी फैशन से इंस्पिरेशन लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स को थोड़ा मॉडर्न ट्विस्ट दिया जा सकता है। पैंट-जैकेट सेट, वेस्टकोट और फ्यूजन कुर्ती जैसे लुक्स फेस्टिव वाइब के साथ स्टाइलिश टच देंगे।
वहीं Gen-Z के लिए शॉर्ट कुर्ती और जींस का कॉम्बिनेशन कंफर्टेबल होने के साथ काफी कूल लगेगा। तो इस राखी अपने पुराने स्टाइल को छोड़कर ऐसा आउटफिट चुनें, जो फेस्टिव भी हो और आपकी पर्सनैलिटी को भी सूट करे।
1. थ्री-पीस पैंट, टॉप और जैकेट सेट
इस रक्षाबंधन कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो न पूरी तरह ट्रेडिशनल हो और न ही बहुत कैजुअल, तो थ्री-पीस सेट अच्छा ऑप्शन है। स्ट्रेट या वाइड लेग पैंट के साथ स्लीक टॉप और उस पर एम्ब्रॉयडर्ड या प्रिंटेड जैकेट पहनें।
2. शॉर्ट कुर्ती के साथ जींस
Gen-Z के लिए ये लुक सबसे आसान और कूल हो सकता है। शॉर्ट स्ट्रेट कुर्ती को हाई-वेस्ट ब्लू या व्हाइट जींस के साथ पेयर करें। इसके साथ छोटे झुमके, मोजरी या ब्लॉक हील्स और मिनिमल मेकअप रखें। घर पर राखी सेलिब्रेशन से लेकर दोस्तों के साथ आउटिंग तक यह लुक आसानी से कैरी किया जा सकता है।
3. वेस्टकोट और वाइड लेग पैंट
अगर आपको थोड़ा पावरफुल और स्मार्ट फेस्टिव लुक पसंद है, तो वेस्टकोट ट्राई करें। एम्ब्रॉयडर्ड वेस्टकोट को सॉलिड टॉप और वाइड लेग पैंट के साथ पेयर किया जा सकता है। ऊपर से हल्का दुपट्टा या स्टोल लुक को और फेस्टिव बना देगा।
4. लॉन्ग जैकेट के साथ पैंट सेट
लॉन्ग एथनिक जैकेट को मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट पैंट और सिंपल टॉप के साथ पहनें। जैकेट पर हल्की कढ़ाई, मिरर वर्क या प्रिंट हो तो पूरा लुक बिना ज्यादा ज्वेलरी के भी स्टाइलिश लगेगा। यह आउटफिट खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें ट्रेडिशनल कपड़ों का फील चाहिए, लेकिन पूरा ट्रेडिशनल लुक नहीं।
5. पेपलम टॉप और फ्लेयर्ड पैंट
फेस्टिव सीजन में पेपलम सिल्हूट भी एक अलग और खूबसूरत विकल्प बन सकता है। एम्ब्रॉयडर्ड पेपलम टॉप को फ्लेयर्ड या वाइड लेग पैंट के साथ पहनें। इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स और स्लीक हेयरस्टाइल रखें, ताकि आउटफिट ज्यादा भारी न लगे।
6. शॉर्ट कुर्ती और को-ऑर्ड पैंट
अगर जींस वाला लुक थोड़ा ज्यादा कैजुअल लगता है, तो शॉर्ट कुर्ती को उसी प्रिंट या फैब्रिक की पैंट के साथ पेयर करें। ऊपर से छोटा जैकेट या श्रग पहनकर इसे फ्यूजन टच दिया जा सकता है। यह लुक आरामदायक होने के साथ तस्वीरों में भी काफी स्मार्ट लगेगा।
7. शर्ट-स्टाइल कुर्ती और स्ट्रेट पैंट
इस बार कुर्ती को थोड़ा शर्ट वाला ट्विस्ट दें। कॉलर वाली शॉर्ट या मिड-लेंथ कुर्ती को स्ट्रेट पैंट के साथ पहनें और कमर पर पतली बेल्ट लगाएं। ऑक्सीडाइज्ड झुमके या चोकर के साथ यह लुक इंडो-वेस्टर्न फील देगा।
कौन सा लुक किसके लिए?
- अगर आप Gen-Z और कैजुअल-कूल स्टाइल पसंद करती हैं, तो शॉर्ट कुर्ती-जींस सबसे आसान विकल्प है।
- क्लासी और फेस्टिव लुक चाहिए तो थ्री-पीस पैंट-जैकेट सेट या वेस्टकोट वाला आउटफिट चुन सकती हैं।
- अगर आपको फोटो-फ्रेंडली लुक पसंद है, तो लॉन्ग जैकेट या पेपलम टॉप के साथ पैंट ट्राई करें।
यह भी पढ़ें: इस राखी भाई-बहन मिलकर बनाएं ये 8 नो-बेक डेजर्ट, मिठास के साथ यादगार होगा दिन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama
Haribhoomi









