Responsive Scrollable Menu

बंगाल सरकार पर अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों की संख्या घटाने का ममता का आरोप, शुभेंदु का इनकार

बंगाल सरकार पर अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों की संख्या घटाने का ममता का आरोप, शुभेंदु का इनकार

Continue reading on the app

'Toxic' प्री-रिलीज इवेंट में छाईं रुक्मिणी वसंत, टॉक्सिक को बताया 'जर्नी ऑफ अ लाइफटाइम', यश के लिए कही ये बात

Rukmini Vasanth on Toxic: साउथ स्टार यश (Yash) की फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. फैंस इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जो अब कुछ घंटों में खत्म होने वाला है. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस बीच चेन्नई में फिल्म का प्री रिलीज इवेंट रखा गया था, जहां फिल्म की स्टारकास्ट शामिल हुई. 

रुक्मिणी वसंत का हुआ धमाकेदार स्वागत

मालूम हो कि टॉक्सिक में पहली बार यश कई एक्ट्रेसेस संग नजर आने वाले हैं, जिनमें से एक साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) भी है. वहीं, चेन्नई में हुए प्री रिलीज इवेंट में रुक्मिणी भी शामिल हुई थी. इस दौरान  ऑडियंस ने उनका ऐसा धमाकेदार स्वागत किया कि एक्ट्रेस खुद भी सरप्राइज और इमोशनल हो गई. जैसे ही ऑडियंस की चीयरिंग तेज हुई तो रुक्मिणी ने कहा- 'आई वॉज नॉट एक्सपेक्टिंग दैट. बट, थैंक यू, वी आर सो प्राउड.'

जनता से की ये अपील

एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत ने इस दौरान जनता से बात की और गर्मजोशी भरे वेलकम के लिए शुक्रिया कहा. एक्ट्रेस बोलीं- 'बहुत लंबे समय के बाद मैं चेन्नई आई हूं और अगर आप सभी मेरा इस तरह से वेलकम करेंके तो मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी.' वहीं, टॉक्सिक को अपने लिए बेहद खास फिल्म बताते हुए रुक्मिणी ने पूरी टीम को मिले प्यार के लिए ऑडियंस का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा- 'ये फिल्म बहुत ही एंटरटेनिंग है, प्लिज इसी तरह का वेलकम हमारी फिल्म को भी देना.'

ये भी पढ़ें- Toxic Advance Booking: टॉक्सिक ने मचा दी तबाही, बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म

यश की जमकर की तारीफ

वहीं, बातचीत में रुक्मिणी ने फिल्म की पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया और सबसे पहले रॉकिंग स्टार यश की तारीफ की. उन्होंने बताया कि इस पूरी जर्नी में यश ने उन्हें काफी ज्यादा इंस्पायर किया. उन्होंने कहा- 'सर, आपने मुझे काफी ज्यादा इंस्पायर्ड किया है. इस लाइमटाइम जर्नी के लिए थैक्यू, मैं बहुत ही ग्रेटफुल रखूंगी.' इसके अलावा एक्ट्रेस ने  फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण का भी धन्यवाद किया और टॉक्सिक जैसी फिल्म को सपोर्ट और कन्विक्शन की तारीफ की.

कौन हैं रुक्मिणी वसंत? 

रुक्मिणी वसंत का बैकग्राउंड आर्मी से हैं, उनके पिता कर्नल वसंत वेंगुपाल साल 2007 में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारी हथियारों से लैस घुसपैठियों को रोकते हुए शहीद हुए थे. रुक्मिणी की बात करें तो उनकी स्कूली शिक्षा आर्मी स्कूल, एयर फोर्स स्कूल और सेंटर फॉर लर्निंग में हुई हैं. इसके बाद उन्होंने लंदन के रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से एक्टिंग में डिग्री हासिल की. साल 2019 में रुक्मिणी ने बीरबल फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी और वो  कन्नड़ , तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं. इसके अलावा उन्हें बघीरा, भैराठी रणागल, अप्पुडो इप्पुडो एप्पुडो और 'कांतारा चैप्टर 1' जैसी फिल्मों में देखा गया है.

कब रिलीज होगी ‘Toxic’?

फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म हिंदी, कन्नड़ समेत कई भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी. बता दें, फिल्म ‘KGF’ के बाद यश ग्लोबल स्टार बन गए हैं, ऐसे फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखना का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. यही वजह है कि टॉक्सिक का इतना बज बना हुआ है और ये फिल्म एडवांस बुकिंग में ही धमाल मचा रही है. अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ऑडियंस का रिस्पॉन्स कैसा रहता है. 

ये भी पढ़ें- कियारा, नयनतारा या फिर हुमा? 'Toxic' की एक्ट्रेसेस में कौन है सबसे ज्यादा अमीर, जानें नेटवर्थ

Continue reading on the app

  Sports

Team India: श्रीलंका में नहीं मिली पूरी सफलता, टीम इंडिया कब और कहां खेलेगी अगली टेस्ट सीरीज?

भारतीय टीम की अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड से होगी, जिसके लिए टीम इंडिया दौरे पर रवाना होगी. टीम इंडिया साढ़े 6 साल से भी ज्यादा वक्त के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलने जाएगी. Thu, 27 Aug 2026 23:21:10 +0530

  Videos
See all

Nikita Godishala Murder Case : निकिता की हत्या कर भारत भागा अर्जुन, इंटरपोल ने ऐसे दबोचा! Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T21:00:16+00:00

News Ki Pathshala | नेपाल में तबाही के लिए कौन जिम्मेदार ? #nepalnews #nepalflood #flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T21:05:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers