Trump On Canada: "कनाडा का बोझ उठा रहा अमेरिका": ट्रंप | Canada Unemployment | World News
Trump On Canada: "कनाडा का बोझ उठा रहा अमेरिका": ट्रंप | Canada Unemployment | World News अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर कनाडा पर जमकर बरसे हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका दशकों से कनाडा का बोझ उठा रहा है और कनाडा की खराब होती स्थिति के कारण वहां की कंपनियां अमेरिका का रुख कर रही हैं। #DonaldTrump #Canada #USCanada #WorldNews #GlobalNews #BreakingNews #USPolitics #Geopolitics #NewsUpdate #InternationalRelations ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने डबल्स खिताब जीता:मैक्सिको-बेलारूस की जोड़ी को हराकर कैनकन कंट्री ओपन के चैम्पियन बने, 9,900 डॉलर मिले
श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर बने कानकुन ओपन चैंपियन: मैक्सिकन-बेलारूसी जोड़ी को 6-3, 7-6 से हराया; ₹8.3 लाख मिले भारत के एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने कानकुन कंट्री ओपन का डबल्स खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण के फाइनल में भारतीय जोड़ी ने मैक्सिको के मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला और बेलारूस के इवान ल्युटारेविच को 6-3, 7-6(4) से हराया। इस जीत के साथ दोनों को 125 एटीपी रैंकिंग पॉइंट्स और 9,900 डॉलर (करीब ₹8.3 लाख) की इनामी राशि मिली। आठवें गेम में सर्विस ब्रेक से पहला सेट जीता पहले सेट में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई। भारतीय जोड़ी को आठवें गेम में विपक्षी की सर्विस तोड़ने का मौका मिला, जिसे उन्होंने भुनाया। यही मैच का एकमात्र सर्विस ब्रेक रहा और बालाजी-अनिरुद्ध ने सेट 6-3 से जीत लिया। भारतीय जोड़ी ने पहली सर्विस पर 68% और दूसरी सर्विस पर 81% अंक जीते। दूसरी ओर, रेयेस-वरेला और ल्युटारेविच को मैच में सर्विस ब्रेक का सिर्फ एक मौका मिला, लेकिन वे उसे भुना नहीं सके। टाईब्रेकर में जीता दूसरा सेट दूसरे सेट में दोनों जोड़ियों ने अपनी सर्विस बरकरार रखी। इसके बाद सेट टाईब्रेकर में पहुंचा। भारतीय जोड़ी ने 7-4 से टाईब्रेकर जीतकर सेट 7-6(4) से अपने नाम किया और खिताब जीत लिया। अनिरुद्ध का 11वां, इस साल का दूसरा खिताब कानकुन का खिताब अनिरुद्ध चंद्रशेखर का चैलेंजर सर्किट पर 11वां खिताब है। यह इस साल उनका दूसरा खिताब भी है। इससे पहले उन्होंने जापान के ताकेरू युजुकी के साथ बुसान एटीपी चैलेंजर 125 जीता था। बालाजी का 15वां चैलेंजर खिताब बालाजी के लिए यह इस साल का 5वां चैलेंजर खिताब है। इससे पहले उन्होंने चारों खिताब ऑस्ट्रिया के नील ओबरलाइटनर के साथ जीते थे। कानकुन की जीत के साथ बालाजी के चैलेंजर सर्किट पर कुल खिताबों की संख्या 15 हो गई है। रनर-अप को 75 पॉइंट्स और 5,760 डॉलर कानकुन कंट्री ओपन की उपविजेता जोड़ी रेयेस-वरेला और ल्युटारेविच को 75 एटीपी रैंकिंग पॉइंट्स मिले। उन्हें 5,760 डॉलर (करीब ₹4.8 लाख) की इनामी राशि मिली।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat







