Responsive Scrollable Menu

फेडरर US ओपन में आज विदाई मैच खेलेंगे:2019 के बाद पहली बार फ्लशिंग मीडोज लौटेंगे, एग्जिबिशन मैच में रॉडिक-अगासी-मैकेनरो भी साथ होंगे

20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर मंगलवार को US ओपन में वापसी करेंगे। वे न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में एक एग्जिबिशन मैच खेलेंगे। फेडरर ने 2019 में US ओपन का अपना आखिरी मैच खेला था, लेकिन इसके बाद टूर्नामेंट में नहीं लौटे। अब करीब 7 साल बाद वे एक बार फिर फ्लशिंग मीडोज में दर्शकों के सामने कोर्ट पर उतरेंगे। यह मैच उनके लिए US ओपन में फैंस को विदाई देने का मौका भी होगा। 2019 में क्वार्टर फाइनल में हारे थे, फिर US ओपन नहीं खेला फेडरर ने 2019 US ओपन में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। उन्हें ग्रिगोर दिमित्रोव ने हराया था। उस समय माना जा रहा था कि फेडरर आगे भी न्यूयॉर्क के इस टूर्नामेंट में खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे 2020 US ओपन में नहीं खेले और 2021 में विंबलडन उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम रहा। 2022 में उन्होंने प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले लिया था। 2004 से 2008 तक लगातार 5 US ओपन खिताब जीते फेडरर का US ओपन से खास रिश्ता रहा है। उन्होंने 2004 से 2008 तक लगातार 5 बार पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। ओपन एरा में लगातार 5 US ओपन खिताब जीतने वाले वे इकलौते पुरुष खिलाड़ी हैं। रॉडिक के खिलाफ सिंगल्स, फिर अगासी-मैकेनरो के साथ डबल्स ‘एग्जिबिशन में फेडरर पहले एंडी रॉडिक के खिलाफ एक सेट का सिंगल्स मैच खेलेंगे। इसके बाद वे जॉन मैकेनरो के साथ डबल्स में उतरेंगे। सामने रॉडिक और आंद्रे अगासी की जोड़ी होगी। चारों खिलाड़ी US Open के पूर्व चैंपियन हैं। रॉडिक ने 2003, अगासी ने 1994 और 1999, जबकि मैकेनरो ने 1979, 1980, 1981 और 1984 में US ओपन खिताब जीता था। फेडरर बोले- दोबारा खेलने को लेकर नर्वस हूं फेडरर ने कहा कि लंबे समय बाद कोर्ट पर उतरने को लेकर वे नर्वस हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब 5 साल से एक पूरा सेट नहीं खेला है। उन्होंने कहा कि यह वापसी उनके लिए अनिश्चितता से भरी है, लेकिन न्यूयॉर्क लौटकर फैंस से मिलने की खुशी भी है। फेडरर ने कहा कि यह एग्जिबिशन उन्हें US ओपन के फैंस को धन्यवाद और अलविदा कहने का मौका देता है। प्रोफेशनल टेनिस में वापसी नहीं करेंगे फेडरर से जब पूछा गया कि क्या वे US Open के सिंगल्स ड्रॉ में वाइल्ड कार्ड लेकर वापसी कर सकते हैं, तो उन्होंने इससे साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनके पास खेलने के लिए बहुत सी बाधाएं हैं और वे मुश्किल से एग्जिबिशन मैचों के लिए समय निकाल पाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका शरीर अब प्रोफेशनल टेनिस के लिए तैयार नहीं है। शनिवार को टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे फेडरर को शनिवार को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। US ओपन का मेंस और विमेंस सिंगल्स मेन ड्रॉ रविवार से शुरू होगा। इससे पहले फेडरर की एग्जिबिशन फैंस के लिए टूर्नामेंट का खास आकर्षण रहेगी। ------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… नाइट क्लब घटना के बाद ब्रायडन कार्स टीम से बाहर:पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे; ECB बोला- क्रिकेट रेगुलेटर जांच करेगा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को डर्बी के नाइट क्लब में हुई घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। यह घटना शनिवार रात मिडिल इंग्लैंड के डर्बी में हुई। पूरी खबर

Continue reading on the app

रुई से भी ज्यादा सॉफ्ट बनेंगे दही भल्ले! फ्रिजर वाली ये ट्रिक जान लें, शेफ ने बताया सीक्रेट तरीका

त्योहार के सीजन में दही भल्ले ना बने ऐसा हो नहीं सकता। अगर आप भी दही भल्ले खाना पसंद करते हैं और उसे घर पर बनाते हैं, तो इस बार एक ट्रिक ट्राई करें। शेफ की बताई हुई फ्रिजर वाली ट्रिक से भल्ले एकदम रुई जैसे सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India

भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भी भारतीय टीम का दबदबा कायम रहा। पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी को लगातार झटके दिए। बारिश के कारण खेल समय से पहले रोकना पड़ा, लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की स्थिति बेहद कमजोर नजर आई है।

भारत ने अपनी पहली पारी 503 रन पर नौ विकेट के स्कोर पर घोषित की थी। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 45 और रवींद्र जडेजा ने 43 रन का उपयोगी योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार विकेट हासिल किए हैं।

विशाल लक्ष्य के दबाव में उतरी श्रीलंकाई टीम को तीसरे दिन की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिल मिशारा को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। इसके बाद पसिंदु सूरियाबंडारा और कामिंदु मेंडिस ने कुछ देर तक भारतीय गेंदबाजों का सामना किया। दोनों के बीच 87 रन की साझेदारी हुई, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने फिर कामिंदु मेंडिस को पवेलियन भेजकर अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली।

गौरतलब है कि प्रसिद्ध कृष्णा के प्रदर्शन से भारतीय टीम के गेंदबाजी प्रशिक्षक मोर्ने मोर्केल भी प्रभावित नजर आए। उन्होंने कृष्णा की मेहनत, विपक्षी टीम के बारे में जानकारी जुटाने की आदत और खेल को समझने की क्षमता की तारीफ की। मोर्केल के मुताबिक कृष्णा लंबे समय तक भारत के लिए शानदार गेंदबाज साबित होने की क्षमता रखते हैं।

इसके बाद मानव सुथार ने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को आउट कर मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। दूसरे टेस्ट में अपना केवल दूसरा मुकाबला खेल रहे पसिंदु सूरियाबंडारा ने 133 गेंदों पर 80 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन सुथार ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद मोहम्मद सिराज ने निरोशन डिकवेला को चलता कर श्रीलंका को सातवां झटका दिया।

सोनल दिनूषा और केशरा नुवानथा ने इसके बाद पारी संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 137 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी हुई। हालांकि मानव सुथार ने नुवानथा को आउट कर यह साझेदारी तोड़ दी। दिनूषा और लाहिरु कुमारा इसके बाद क्रीज पर टिके रहे और दोनों ने नाबाद 35 रन जोड़ लिए।

बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा। दिन खत्म होने तक श्रीलंका 230 रन के स्कोर पर आठ विकेट गंवा चुका था और भारत से काफी पीछे था। अब मेजबान टीम के सामने चौथे दिन सबसे बड़ी चुनौती पारी को बचाने की होगी।

इस बीच ऋषभ पंत की चोट को लेकर भी भारतीय खेमे से जानकारी सामने आई है। मोर्ने मोर्केल ने बताया कि पंत के कंधे पर चोट लगी है और वह काफी दर्द में थे। इसी वजह से तीसरे दिन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल ने संभाली। हालांकि भारतीय टीम को उम्मीद है कि पंत चौथे दिन फिर विकेट के पीछे नजर आएंगे।

बता दें कि यह मुकाबला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है और भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन के बाद मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन श्रीलंका को भारतीय गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौती का सामना करना है।
Tue, 25 Aug 2026 22:40:00 +0530

  Videos
See all

Hijab vs School Uniform:इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, धर्मगुरुओं ने जताई नाराजगी! Hijab Row High Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T18:45:38+00:00

Aman Chopra :Hijab पर जवाब नहीं दे पाए SP प्रवक्ता | Manusmriti | Desh Nahi Jhukne Denge | Allahbad #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T18:23:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers