Responsive Scrollable Menu

BPSC official Rajesh Kumar Singh के बयान पर बवाल, अभ्यर्थियों के विरोध के बाद जताया खेद

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के एक अधिकारी द्वारा नौकरी के अभ्यर्थियों के जारी आंदोलन पर टिप्पणी करते समय एक कहावत का इस्तेमाल करना भारी पड़ गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने उनकी तुलना ‘कुत्तों’ से की। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह आयोग की प्रेस वार्ता के दौरान प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांगों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

सिंह से शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के दो चरण में कराने तथा हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के साथ कथित भेदभाव के आरोपों पर सवाल पूछा गया था। उन्होंने जवाब में कहा, ‘‘जिन्हें आपत्ति है, वे अदालत क्यों नहीं जाते? आयोग की ओर से मैं केवल इतना कहना चाहता हूं— हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार।’’ वीडियो में सिंह पत्रकारों से यह आग्रह करते भी सुनाई देते हैं कि उनकी इस कहावत को नजरअंदाज किया जाए।

इसके बावजूद यह वीडियो समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ, जिसके बाद छात्रों और विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सिंह से सार्वजनिक माफी की मांग की और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। तेजस्वी यादव जब गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पहुंचे तो कई अभ्यर्थियों ने नारे लगाते हुए कहा, ‘‘बीपीएससी अधिकारी की टिप्पणी से साफ है कि प्रशासन की नजर में हमारी हैसियत आवारा कुत्तों से ज्यादा नहीं है।’’ राजद नेता रोहिणी आचार्य ने भी अपने ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए टिप्पणी को ‘‘अपमानजनक’’ और ‘‘गरिमा के प्रतिकूल’’ बताया।

विवाद बढ़ने के बाद राजेश कुमार सिंह ने एक संक्षिप्त वीडियो जारी कर कहा, ‘‘मैंने केवल एक कहावत कही थी, लेकिन मेरे शब्दों को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया। फिर भी यदि मेरी बात से किसी की भावनाएं, अनजाने में भी, आहत हुई हैं तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।’’ इस बीच, कई मीडिया संस्थानों ने खबर दी कि राज्य सरकार ने सिंह को पद से हटाने और निलंबित करने का निर्णय लिया है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Continue reading on the app

MV Ocean Winner के लापता 22 नाविकों की तलाश तेज, Odisha में राहत अभियान का दायरा बढ़ा

ओडिशा तट के पास 22 अगस्त को डूबे पनामा के झंडे वाले जहाज एमवी ओशन विनर के नाविकों की तलाश में जुटी एजेंसियों ने सोमवार को बंगाल की खाड़ी में अपने खोज एवं बचाव अभियान का दायरा बढ़ा दिया, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद भारत में चीनी दूतावास ने ओडिशा सरकार से संपर्क किया है, क्योंकि चालक दल के ज्यादातर सदस्य उसी देश के थे।

तटरक्षक बल के तीन पोत, नौसेना का एक विमान और रक्षा बलों के दोनों शाखाओं के करीब 150 कर्मी समुद्र की सतह पर लगातार तलाश अभियान चला रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। एमवी ओशन विनर में चालक दल के 24 सदस्य सवार थे और यह 72,000 टन लौह अयस्क लेकर सिंगापुर के रास्ते चीन जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के दो चीनी सदस्यों को शनिवार को बचा लिया गया था।

वे जीवनरक्षक नौकाओं के सहारे समुद्र में तैर रहे थे।

Continue reading on the app

  Sports

क्रीज की 'लक्ष्मण रेखा' भूल रहे भारतीय स्पिनर, क्या टेस्ट में 'फ्री हिट' से सुधरेगी नो बॉल की आदत?

Free hits could reduce no-balls in Test: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनरों द्वारा लगातार फेंकी जा रही नोबॉल ने टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है. चौथे दिन तक 10 नोबॉल फेंकने की इस समस्या पर चिंता जताते हुए स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने एक अनोखा और व्यावहारिक सुझाव दिया है. बहुतुले का मानना है कि यदि टेस्ट क्रिकेट में भी सीमित ओवरों की तरह 'फ्री हिट' का नियम लागू कर दिया जाए, तो अतिरिक्त रन और नुकसान के डर से गेंदबाज क्रीज से आगे पैर निकालने की अपनी इस गलती पर तुरंत सुधार कर लेंगे. Wed, 26 Aug 2026 22:09:15 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: ममदानी को RSS से नफरत.. हमास से प्यार? | #zohranmamdani #rss #mohanbhagwat #usa #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T16:42:26+00:00

News Ki Pathshala: ‘हमास प्रेमी’ न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी? | #zohranmamdani #rss #mohanbhagwat #usa #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T16:41:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers