Responsive Scrollable Menu

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

कर्नाटक के भारी और मध्यम उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने सोमवार को कहा कि डिजिटल बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में काम करने वाली लक्जमबर्ग स्थित कंपनी इनोवेशन प्लेटफॉर्म कैपिटल (आईपीसी) ने तीन चरणों में राज्य में 83,480 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने आईपीसी ग्लोबल के प्रबंध भागीदार और चेयरमैन गुरशरण सिंह कुंदन के नेतृत्व में कंपनी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां चर्चा की। मंत्री ने एक बयान में कहा कि आईपीसी ने तीन चरणों में 2,250 मेगावाट के कुल आईटी लोड और 1,000 मेगावाट की हरित हाइड्रोजन क्षमता के साथ एक एकीकृत बेंगलुरु-तुमकुरु हरित हाइड्रोजन और हाइपरस्केल डेटा सेंटर मंच का प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रस्ताव पहले चरण को शामिल करता है, जिसमें 17,114 करोड़ रुपये का कुल निवेश शामिल है।

Continue reading on the app

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

वाहन विनिर्माता बजाज ऑटो अगले 45 दिन में तीन नए उत्पाद पेश करेगी और आने वाले महीनों में दो नए ब्रांड भी बाजार में उतारेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बजाज ऑटो मौजूदा ग्राहकों को नए मॉडल की ओर आकर्षित करने के साथ नए ग्राहक जोड़ने पर भी ध्यान दे रही है।

इस क्रम में कंपनी ने नई पल्सर 125 और पल्सर 150 मोटरसाइकिल पेश कीं। इनकी शुरुआती शोरूम कीमत क्रमशः 92,900 रुपये और 1.15 लाख रुपये है। दोनों मॉडल में नए फीचर और तकनीकें जोड़ी गई हैं।

बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राकेश शर्मा ने कहा, ‘‘हम अगले 45 दिन में तीन नए उत्पाद पेश करेंगे और दो नए ब्रांड भी लाएंगे।’’ शर्मा ने कहा कि कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर से अब तक 12 मॉडल पेश किए हैं। उन्होंने कहा कि पल्सर के 125 सीसी और 150 सीसी जैसे कुछ मॉडलों में लंबे समय से बड़े बदलाव नहीं हुए थे, जिससे इस खंड में कुछ ‘थकान’ देखने को मिली। नए मॉडल मौजूदा ग्राहकों के साथ नए खरीदारों को आकर्षित करने में मदद करेंगे।

बजाज ऑटो की कुल बिक्री जुलाई में 30 प्रतिशत बढ़कर 4,74,677 इकाई रही, जो एक साल पहले 3,66,000 इकाई थी। घरेलू बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 2,20,192 इकाई रही। घरेलू दोपहिया बिक्री भी 19 प्रतिशत बढ़कर 1,65,747 इकाई हो गई।

कंपनी के दोपहिया कारोबार प्रमुख सारंग कानडे ने कहा कि दोपहिया वाहन उद्योग फिलहाल करीब 12 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है और मोटरसाइकिल खंड में वृद्धि करीब 10 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में करीब 80 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही और त्योहारी मौसम में बिक्री को लेकर ‘बहुत आशावादी’ है।

हालांकि, निकट अवधि में 125 सीसी मोटरसाइकिल खंड का प्रदर्शन उद्योग के बाकी खंडों की तुलना में उतना उत्साहजनक नहीं रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

2 दिन में खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट तो चढ़ा सुनील गावस्कर का पारा, बोले- ICC क्यों चुप, भारत में ऐसा हो तो...

sunil gavaskar furious: सुनील गावस्कर ने टेस्ट पिचों के आकलन में ICC के कथित दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में खेला गया दूसरा टेस्ट दो दिन के भीतर खत्म हो गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर की. गावस्कर ने इसी को लेकर पिचों के आकलन के तरीके पर सवाल खड़े किए. Tue, 25 Aug 2026 23:43:38 +0530

  Videos
See all

Shamli Kairana Firing: शामली के कैराना में फायरिंग, रंजिश की आग में गई बेगुनाह की जान! Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T19:30:37+00:00

Dolly Parton, legendary US country singer, dies aged 80 | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T19:20:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers