Responsive Scrollable Menu

Raksha Bandhan Breakfast: राखी पर भाई के लिए बनाएं ये 5 स्वादिष्ट नाश्ते, खुश होकर देंगे मनपसंद तोहफा

Raksha Bandhan Special Breakfast Ideas ​​​​: रक्षाबंधन पर सुबह से ही घर में रौनक बड़ जाती है। कहीं राखी की थाली सजती है तो कहीं मिठाइयों और पकवानों की तैयारी शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर नाश्ते में भी कुछ स्पेशल मिल जाए तो त्योहार का मजा और बढ़ जाता है।

हर बार वही पोहा या ब्रेड के बजाय इस बार ऐसे 5 व्यंजन ट्राई किए जा सकते हैं, जो स्वाद में लाजवाब हों और जिन्हें बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत भी न करनी पड़े।

1. आलू पराठा
रक्षाबंधन की सुबह अगर टेबल पर मक्खन से सना गरमागरम आलू पराठा आ जाए तो दिन की शुरुआत ही शानदार हो जाती है। मसालेदार आलू की स्टफिंग से तैयार पराठे को दही, अचार और हरी चटनी के साथ सर्व करें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा मक्खन डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं।

2. पूरी-सब्जी 
त्योहार की सुबह अगर कुछ भरपेट और देसी खाने का मन हो तो पूरी-सब्जी से बेहतर क्या होगा। गरमागरम पूरियों के साथ मसालेदार आलू की सब्जी, रायता या अचार परोसकर पूरा नाश्ता तैयार किया जा सकता है। परिवार के साथ बैठकर खाने का मजा इस कॉम्बिनेशन को और खास बना देगा।

3. इडली-सांभर
अगर परिवार में हल्का नाश्ता पसंद किया जाता है तो इडली-सांभर ट्राई करें। मुलायम इडली, गर्म सांभर और नारियल की चटनी का कॉम्बिनेशन रक्षाबंधन की सुबह के लिए बढ़िया रहेगा। खास बात यह है कि इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी पसंद कर सकते हैं।

4.  बेसन चीला
कम समय में कुछ स्वादिष्ट तैयार करना हो तो बेसन चीला एक शानदार विकल्प है। बेसन के घोल में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया डालें और तवे पर कुरकुरा सेंक लें। इसे दही या हरी चटनी के साथ परोसें।

5. मसाला डोसा से दें साउथ इंडियन ट्विस्ट
हर त्योहार पर एक जैसा खाना जरूरी नहीं है। इस बार रक्षाबंधन के नाश्ते में मसाला डोसा बनाकर थोड़ा साउथ इंडियन ट्विस्ट दिया जा सकता है। क्रिस्पी डोसे के अंदर मसालेदार आलू की फिलिंग और साथ में सांभर-नारियल चटनी इसे पूरा फेस्टिव ब्रेकफास्ट बना देगी।

नाश्ते में दें थोड़ा फेस्टिव टच
रक्षाबंधन का त्योहार अपनों के साथ खुशियां बांटने का मौका है। ऐसे में नाश्ते को बहुत मुश्किल बनाने की जरूरत नहीं है। बस रोज के खाने से थोड़ा हटकर कोई पसंदीदा डिश तैयार करें और उसे खूबसूरती से सर्व करें।

आप चाहें तो नाश्ते के साथ घर की बनी मिठाई, फ्रूट जूस या ठंडी लस्सी भी रख सकते हैं। इससे पूरा ब्रेकफास्ट मेन्यू फेस्टिव नजर आएगा और भाई-बहन के इस खास दिन की शुरुआत स्वाद के साथ होगी।

यह भी पढ़ें: पाचन सुधारने के साथ एनर्जी बढ़ाने में भी मददगार है मुनक्का, मिल सकते हैं 6 बड़े फायदे

Continue reading on the app

2100 साल बाद लौटा भूतिया जहाज, गर्त में भेष बदलकर छिपा, गोताखोरों ने सदियों बाद भी ढूंढ निकाला

Ghost Ship Found after 2100 Years: कुछ चीजें इतिहास की गर्त में खो जाती हैं और उन्हें सदियों तक ढूंढा जाता है. कुछ ऐसा ही एक भूतिया जहाज, जो समुद्र में जलसमाधि लिए बैठा था और कोई इसे ढूंढ नहीं पाया, अब सामने आ चुका है. गोताखोरों ने इस रहस्यमयी जहाज को समुद्र की गहराइयों में न सिर्फ खोजा बल्कि बाहर भी लेकर आए. ये खोज अपने आपमें ऐतिहासिक है.

Continue reading on the app

  Sports

धोनी 25% से 18% पर आए, CSK 3% से 5.5% तक... फिर भी क्यों टूट गई बातचीत?

dhoni csk stake deal: एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के लंबे रिश्ते में दरार की ताजा रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धोनी फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे और इसके लिए भुगतान करने को भी तैयार थे, लेकिन बात नहीं बनी. इस रिपोर्ट में यहां तक कहा गया है कि धोनी अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई के साथ बने रहेंगे या नहीं, यह भी पक्का नहीं है. Tue, 25 Aug 2026 22:21:20 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: Gen Alpha पूछ रही..हमारे भविष्य का बजट कितना? | Maharashtra | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T17:17:14+00:00

UP Cabinet Decision 2026: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग महिलाओं को आजीवन FREE Bus सफर ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T17:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers