Responsive Scrollable Menu

Easy Ways To Control Weight: डायटिंग के बिना भी रहेगा परफेक्ट फिगर! वजन घटाने और स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये आसान लाइफस्टाइल हैक्स

Easy Ways To Control Weight: क्या आप बिना डाइटिंग के परफेक्ट फिगर चाहते हैं? वजन घटाने और स्वस्थ रहने के लिए अब आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत नहीं है. हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे आसान लाइफस्टाइल हैक्स, जिन्हें अपनाकर आप न केवल अपना वजन नियंत्रित कर सकते हैं, बल्कि एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन भी जी सकते हैं. ये हैक्स आपकी दिनचर्या का हिस्सा बनकर आपको फिट और एक्टिव रखेंगे.

Continue reading on the app

Raksha Bandhan Recipe: इस राखी कुछ हटकर बनाएं , कद्दू के गुलाब जामुन से करें भाई का मुंह मीठा  

Raksha Bandhan Special: रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने के साथ घर पर कुछ खास बनाने का भी मौका देता है। इस दिन मिठाई का अपना अलग महत्व होता है। अगर आप पारंपरिक गुलाब जामुन से कुछ हटकर बनाना चाहते हैं, तो कद्दू से तैयार होने वाली यह रेसिपी एक दिलचस्प विकल्प हो सकती है।

कद्दू का इस्तेमाल आमतौर पर सब्जी और दूसरी डिशेज में किया जाता है, इस बार कुछ नया बनाएं, जाने कद्दू के स्वादिष्ट गुलाब जामुन बनाने की आसान रेसिपी।

कद्दू के गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री
गुलाब जामुन के लिए

  • 500 ग्राम कद्दूकस किया हुआ कद्दू
  • 100 ग्राम मावा या खोया
  • 3-4 बड़े चम्मच मैदा
  • एक चुटकी बेकिंग सोडा
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • तलने के लिए घी या तेल

चाशनी के लिए

  • 2 कप चीनी
  • करीब डेढ़ कप पानी
  • 2-3 इलायची
  • थोड़ा सा गुलाब जल

कद्दू के गुलाब जामुन बनाने की आसान विधि
1. कद्दू को अच्छी तरह पकाएं
सबसे पहले कद्दू को धोकर छीलें और कद्दूकस कर लें। इसे कड़ाही में डालकर तब तक पकाएं, जब तक इसका पानी काफी हद तक सूख न जाए।

2. तैयार करें गुलाब जामुन का मिश्रण
पके हुए कद्दू में मावा, मैदा, इलायची पाउडर और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर नरम मिश्रण तैयार करें। ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा गीला न हो।

कद्दू के गुलाब जामुन बनाने की विधि

3. छोटे-छोटे गोले बनाएं
हाथों पर हल्का घी लगाकर मिश्रण से छोटे और एकसार गोले तैयार कर लें। कोशिश करें कि गोलों में कोई दरार न रहे, ताकि तलते समय वे टूटें नहीं।

4. धीमी आंच पर तलें
कड़ाही में घी या तेल गर्म करें। अब गुलाब जामुन को धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। इन्हें तेज आंच पर तलने से बचें, वरना बाहर से जल्दी ब्राउन हो सकते हैं और अंदर से ठीक से नहीं पकेंगे।

5. तैयार करें मीठी चाशनी
दूसरी कड़ाही में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाएं। इसमें इलायची डालें और आखिर में थोड़ा गुलाब जल मिला दें।

6. चाशनी में डालें
तले हुए गुलाब जामुन को हल्की गर्म चाशनी में डालें। कुछ समय के लिए इन्हें चाशनी में रहने दें, ताकि वे अच्छी तरह मिठास सोख लें।

ऐसे करें सर्व
राखी बांधने के बाद भाई का मुंह मीठा कराने के लिए इन गुलाब जामुन को खूबसूरती से प्लेट में सजाएं। ऊपर से कटे हुए बादाम-पिस्ता या कुछ केसर डालकर इन्हें फेस्टिव टच दिया जा सकता है। 

कद्दू के गुलाब जामुन बनाते समय ध्यान रखें ये बातें

  • कद्दू में पानी ज्यादा होता है, इसे पकाने के बाद नमी निकालना जरूरी है। 
  • जरूरत के हिसाब से थोड़ी मात्रा में मैदा बढ़ाया जा सकता है। 
  • तलते समय आंच को तेज रखने के बजाय धीमी या मध्यम रखें।

यह भी पढ़ें: सावन के व्रत में बनाएं लौकी की स्वादिष्ट खीर, दूध और मेवों से होगा स्वाद दोगुना 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL LIVE Day 3: तीसरे दिन कोलंबो में कैसा है मौसम, क्या तय समय पर शुरू होने वाला है मैच, भारत की पकड़ में मुकाबला

India vs Sri Lanka Colombo test Day 3 Live updates: कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में जारी भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद दूसरे मैच में भी भारत का ही पलड़ा जारी है. Tue, 25 Aug 2026 09:17:21 +0530

  Videos
See all

CJP News | Delhi NCR: 5 सितंबर को India Gate पर CJP का मार्च #cjp #cockroachjantaparty #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T03:31:07+00:00

Abhijeet Dipke ने राज्यों केशिक्षा मंत्रियों को लिखा पत्र #abhijeetdipke #cjp #cjpprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T03:31:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers