विटामिनों का पावरहाउस है केले का आटा, स्वाद और सेहत में बेमिसाल
केला स्वाद और सेहत के लिए जाना जाता है लेकिन अब कच्चे केले से तैयार आटा भी काफी लोकप्रिय हो रहा है. यह आटा विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है. बिहार के पूर्वी चंपारण के सोहन कुमार पिछले दो सालों से केले के आटे का सफल व्यवसाय कर रहे हैं. वे बताते हैं कि इसे बनाना बहुत आसान है. सबसे पहले कच्चे केले को पतले चिप्स के रूप में काटा जाता है. इसके बाद इन्हें 2 से 3 दिनों तक कड़ी धूप में अच्छे से सुखाया जाता है. जब चिप्स पूरी तरह सूख जाते हैं तब इन्हें चक्की में पिसवाकर आटा तैयार कर लिया जाता है. मोतिहारी और इसके आसपास के बाजारों में यह आटा लगभग 250 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकता है. केले का आटा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है और शरीर में पोषण की कमी दूर करता है. शुद्ध और फलाहारी होने के कारण इसे व्रत-त्योहारों और धार्मिक पूजा-पाठ में खाया जा सकता है. इससे हलवा, पुआ और रोटी जैसी स्वादिष्ट चीजें आसानी से बनाई जा सकती हैं. किसानों के लिए यह कम लागत में बेहतर मुनाफा कमाने का एक नया और बढ़िया विकल्प बन रहा है.
टीचर पति ने सांप घुसने का बुना ताना-बाना, बात नहीं बनी तो पत्नी को बांके से काट डाला
फतेहपुर में एक सरकारी टीचर ने पत्नी की घर के अंदर बांके से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उसने बाथटब में गिरकर गंभीर घायल होने का नाटक रचा और उसे अस्पताल ले गया। लेकिन शरीर पर मिले जख्मों ने निशान ने उसकी पोल खोल दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan







