कोमल रानी से दूसरी शादी करने वाले थे Govinda: सुनीता अहूजा का बड़ा खुलासा; रखी सावंत ने खोली रिश्ते की पोल!
Sunita Ahuja On Govinda And Komal Marriage: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। सुनीता ने राखी सावंत से फोन पर बातचीत में गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने तलाक का केस आखिर क्यों वापस लिया।
राखी ने सुनीता को किया फोन
राखी सावंत हाल ही में पैपराजी के सामने सुनीता आहूजा को फोन करती नजर आईं। उन्होंने सुनीता से कहा कि तलाक का केस वापस लेकर उन्होंने सही फैसला किया है। इस पर सुनीता ने कहा, “मेरे सपोर्ट में तुम लोगों को बोलना चाहिए। तुम्हें कहानी मालूम है।” राखी ने भी उन्हें भरोसा दिलाया कि वह हमेशा उनके साथ हैं।
एयरपोर्ट का किया जिक्र
बातचीत के दौरान राखी ने सुनीता को समझाते हुए घर की तुलना बाहर के खाने से की। उन्होंने कहा कि घर की दाल-चावल घर की होती है, जबकि बाहर का चिकन टिक्का खाने से कोई फायदा नहीं। इस पर सुनीता ने जवाब दिया, “चिकन टिक्का भी अच्छा होता है, तूने देखा नहीं एयरपोर्ट पर जिसे लेकर गया था।” सुनीता की इस बात को गोविंदा और कोमल रानी से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े- कौन हैं गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल? तस्वीर वायरल होते ही मचा बवाल; सुनीता आहूजा ने बताया घटिया...
मैं 5-6 साल से चुप थी
सुनीता ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह पिछले 5-6 साल से चुप थीं। उन्होंने कहा, “अब तू उसको मेरी जगह देगा? मुझे कई जगह से कॉल आ रहे हैं।अब बीवी होकर मुझे कैसा लगेगा?” इस दौरान उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही खबरों और फोन कॉल्स से उन्हें एक पत्नी के तौर पर काफी बुरा लग रहा है।
वो लोग शादी करने के प्लान में थे
बातचीत में राखी ने सुनीता को गोविंदा की कथित 200 करोड़ रुपये की संपत्ति पर ध्यान देने की सलाह दी। राखी ने कहा कि अगर कोई दूसरी महिला गोविंदा की जिंदगी में आती है, तो आगे चलकर संपत्ति को लेकर परेशानी हो सकती है। इसके बाद सुनीता ने तलाक का केस वापस लेने की वजह बताते हुए कहा, “मैंने कल केस वापस ले लिया, क्योंकि ये लोग शादी करने का प्लान बना रहे थे।”
सुनीता के इस बयान के बाद गोविंदा और कोमल रानी की कथित शादी की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, यह दावा सुनीता आहूजा की ओर से किया गया है और इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
गोविंदा ने सुनीता को दी थी चेतावनी
इस पूरे विवाद के बीच गोविंदा ने भी सुनीता के सार्वजनिक बयानों पर प्रतिक्रिया दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा ने सुनीता से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि सुनीता को मां-बहन की गालियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गोविंदा ने यह भी कहा कि लोग उन्हें देखते हैं और युवा उनसे प्रेरणा लेते हैं, इसलिए उन्हें अपने व्यवहार का ध्यान रखना चाहिए।
राखी ने किया सुनीता का समर्थन
फोन कॉल खत्म होने के बाद राखी सावंत ने भी सुनीता का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि घर की महिला गलत नहीं है और वह सुनीता के साथ हैं। राखी ने यह भी दावा किया कि तलाक का केस वापस लेने के फैसले में उन्होंने सुनीता का साथ दिया था। अब सुनीता के ‘शादी करने के प्लान’ वाले बयान के बाद गोविंदा और कोमल रानी का कथित रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है।
यह भी पढ़े- 'तमाशा बना दिया... तलाक केस किया ही क्यों?' सुनीता पर भड़के गोविंदा के मैनेजर
यह भी पढ़े- फैमिली कोर्ट क्यों गई थीं गोविंदा की पत्नी? सुनीता आहूजा ले रहीं तलाक? सामने आया पूरा सच
यह भी पढ़े- गोविंदा फिर रूमर्ड GF संग हुए स्पॉट: पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं- ‘शर्म करो, बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे हो’
यह भी पढ़े- ‘उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई’,कोमल संग दिखे Govinda तो भड़कीं सुनीता, बोलीं- ‘विनाश काले, विपरीत बुद्धि’
इन चीजों के साथ दही खाना सेहत के लिए हानिकारक
पाचन और पेट को ठंडक देने के लिए दही का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है लेकिन गलत चीजों के साथ इसे खाना नुकसानदायक हो सकता है. आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. सिराज के अनुसार हर खाद्य पदार्थ की तासीर अलग होती है और विपरीत तासीर वाली चीजें मिलाकर खाने से वात, पित्त और कफ का संतुलन बिगड़ जाता है. उदाहरण के लिए दही ठंडी होती है और कच्चा प्याज गर्म होता है. इनका रायता खाने से पेट में गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती है. इसी तरह दूध के साथ दही खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और उल्टी की समस्या हो सकती है. संतरा और नींबू जैसे खट्टे फलों को दही के साथ मिलाने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ता है, जिससे सीने में जलन और त्वचा पर एलर्जी हो सकती है. खरबूजे और दही का पचने का समय अलग-अलग होने के कारण पेट में टॉक्सिन्स बनते हैं, जो हार्ट रेट पर असर डाल सकते हैं. इसके अलावा, अत्यधिक मात्रा में घी और दही का एक साथ सेवन गॉलब्लाडर और पाचन पर भारी पड़ता है. इसलिए दही का सेवन हमेशा सही तालमेल वाली चीजों के साथ ही करना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18






