Responsive Scrollable Menu

IBPS SO Admit Card 2026: जारी हुआ स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड, 29 अगस्त को परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

IBPS SO Admit Card 2026: बैंकिंग सेक्टर में Specialist Officer बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने CRP SPL-XVI Specialist Officer Preliminary Examination 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना कॉल लेटर ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 29 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

IBPS SO प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 29 अगस्त 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सार्वजनिक क्षेत्र के भागीदार बैंकों में Specialist Officer के 1,035 पदों पर नियुक्ति की जानी है।

Registration Number और जन्मतिथि से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां CRP Specialist Officers (CRP SPL-XVI) सेक्शन में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद Registration Number और जन्मतिथि दर्ज कर कैप्चा भरें। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका कॉल लेटर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करने के साथ उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

IBPS SO Admit Card में इन चीजों को जरूर करें चेक
कॉल लेटर डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए होंगे।

इसके अलावा उम्मीदवार का नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भी कॉल लेटर पर दर्ज होगी। किसी तरह की गलती नजर आने पर समय रहते संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

IBPS SO Prelims 2026 का एग्जाम पैटर्न
IBPS SO प्रीलिम्स परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और पेपर 125 अंकों का होगा।

परीक्षा में Reasoning, General Knowledge, English और Professional Knowledge से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन के साथ-साथ ओवरऑल स्तर पर भी निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे।

प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को IBPS SO Mains Examination 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मुख्य परीक्षा नवंबर या दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?
परीक्षा के दिन उम्मीदवार को अपना प्रिंटेड एडमिट कार्ड और ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा। परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30 से 40 मिनट पहले पहुंचना बेहतर रहेगा।

मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने से बचें। उम्मीदवारों को फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रिया में सहयोग करना होगा।

Continue reading on the app

MP TET 2026: शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 9 सितंबर तक मौका; जानें फीस, पात्रता और परीक्षा पैटर्न

MP TET 2026 Registration: मध्य प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 9 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा। परीक्षा में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का अवसर भी दिया गया है। आवेदन में संशोधन के लिए 21 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानी से भरने की सलाह दी गई है।

MP TET 2026 Exam Pattern
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

न्यूनतम उत्तीर्ण अंक की बात करें तो SC, ST, OBC, दिव्यांग और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत, जबकि अन्य वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 60 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में भी प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए अंक नहीं काटे जाएंगे।

किन शिक्षकों के लिए MP TET जरूरी?
प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत संबंधित शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा महत्वपूर्ण है। इनमें सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3, प्रयोगशाला सहायक और प्राथमिक शिक्षक विज्ञान समेत अन्य संबंधित शिक्षक शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार संबंधित शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना जरूरी है। परीक्षा उत्तीर्ण करने की अंतिम समय-सीमा 31 अगस्त 2028 निर्धारित की गई है।

MP TET 2026 Application Fee फीस 
MP TET 2026 में प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। इसके अलावा आवेदन के माध्यम के आधार पर पोर्टल या कियोस्क शुल्क भी लागू होगा।

एमपी ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन: 60 रुपये
पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता के माध्यम से आवेदन: 20 रुपये
पहली बार आवेदन में सुधार: 20 रुपये
अंतिम चरण में सुधार: 40 रुपये

MP TET 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद MP TET 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें। लॉगिन करने के बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। इसके बाद जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर निर्धारित शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें और आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Continue reading on the app

  Sports

‘इसके पीछे छिपना बंद करो, बड़ी टीम से हारें तो…’ हॉकी वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने पर भड़के पीआर श्रीजेश

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से भारत के बाहर होने पर पीआर श्रीजेश भड़क उठे हैं। पूर्व दिग्गज गोलकीपर श्रीजेश ने जवाबदेही की मांग की है। भारत की पुरुष और महिला टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची। Tue, 25 Aug 2026 10:30:52 +0530

  Videos
See all

Karnataka News : विधायक की बेटी ने महिला पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़ | #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T06:12:06+00:00

Sugar Price Hike LIVE Updates: चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा फैसला | Sugar Price | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T06:10:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers