Scorpio Lifestyler vs Hilux: डिजाइन, पावर, फीचर्स और कीमत में कौन सी पिकअप बेहतर?
Scorpio Lifestyler vs Hilux: भारतीय बाजार में लाइफस्टाइल पिकअप सेगमेंट में महिंद्रा और टोयोटा अपने-अपने अलग अंदाज के साथ मौजूद हैं। महिंद्रा अपकमिंग स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पिकअप के जरिए इस सेगमेंट में नई चुनौती पेश करने की तैयारी कर रही है, टोयोटा हिलक्स पहले से ही बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर की शुरुआती कीमत 19.79 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकिटोयोटा हिलक्स की शुरुआती कीमत 31.99 लाख रुपये है। यानी दोनों के बीच करीब 12 लाख रुपये का अंतर हो सकता है।
कीमत के मोर्चे पर स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर काफी आक्रामक हो सकती है। इसकी अनुमानित शुरुआती कीमत करीब 19.79 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि Toyota Hilux की शुरुआती कीमत 31.99 लाख रुपये है।यानी दोनों के बीच करीब 12 लाख रुपये का अंतर हो सकता है। हालांकि,स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर की अंतिम कीमत, पूरी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स को 2027 में लॉन्च के समय ही आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया जाएगा। वहीं, Hilux की कीमत और स्पेसिफिकेशन पहले से तय हैं।
एक्सटीरियर और डिजाइन: किसका लुक ज्यादा दमदार?
दोनों पिकअप के डिजाइन में काफी अंतर देखने को मिलता है। स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर में स्क्वायर डिजाइन वाले LED हेडलैंप दिए जा सकते हैं, जिनमें इंटीग्रेटेड DRL शामिल होंगे। इसके साथ क्रोम फिनिश वाली ग्रिल SUV को दमदार लुक देती है।
वहीं, टोयोटा हिलक्समें स्लिम LED हेडलैंप, हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल और अपेक्षाकृत सिंपल बंपर डिजाइन मिलता है।
साइड प्रोफाइल की बात करें तो स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर की लंबाई हिलक्स से थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन इसमें बड़े 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। हिलक्स में 17-इंच व्हील्स मिलते हैं। दोनों में डुअल-कैब लेआउट और रियर विंडोलाइन का डिजाइन देखने को मिलता है।
केबिन: प्रीमियम या रग्ड?
इंटीरियर के मामले में दोनों पिकअप अलग-अलग अप्रोच अपनाती हैं।
Mahindra Scorpio Lifestyler: इसके टीजर में पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड टचस्क्रीन और ग्लॉस-ब्लैक डुअल-टोन ट्रिम नजर आता है। इससे इसका केबिन आधुनिक और प्रीमियम दिखाई देता है।
Toyota Hilux: हिलक्स का केबिन ज्यादा पारंपरिक और फंक्शनल है। इसमें सिंपल स्विचगियर और रग्ड लेआउट मिलता है, जो इसे कठिन परिस्थितियों और ऑफ-रोड इस्तेमाल के लिए व्यावहारिक बनाता है।
इंजन और पावरट्रेन: किसमें ज्यादा ताकत?
स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर में Scorpio N से लिए गए इंजन विकल्प मिलने की संभावना है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन करीब 200 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क दे सकता है। वहीं, 2.2-लीटर डीजल इंजन 172.6 hp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।
दोनों इंजन विकल्पों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है। डीजल वेरिएंट में RWD के साथ 4WD का विकल्प भी दिया जा सकता है।
दूसरी ओर,टोयोटा हिलक्स में 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो माइल्ड-हाइब्रिड असिस्टेंस के साथ 201 hp की पावर और 500 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है और यह RWD तथा 4WD दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है।
कागजों पर देखें तो टॉर्क के मामले में हिलक्स आगे नजर आती है, जबकि स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर ज्यादा इंजन विकल्प दे सकती है।
सुरक्षा: कौन ज्यादा बेहतर?
सुरक्षा के मामले में दोनों पिकअप में आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर में संभावित तौर पर Level 2 ADAS, 540-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
वहीं, टोयोटा हिलक्स में 7 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
इस तरह दोनों मॉडल सुरक्षा के लिहाज से मजबूत पैकेज पेश करते हैं, लेकिन उनके फीचर सेट में अंतर है।
किसे चुनना हो सकता है बेहतर?
अगर प्राथमिकता ज्यादा दमदार टॉर्क, पहले से उपलब्ध मॉडल और रग्ड ऑफ-रोड क्षमता है, तो टोयोटा हिलक्स एक मजबूत विकल्प है। दूसरी ओर, अगर स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर की अनुमानित कीमत करीब 19.79 लाख रुपये रहती है, तो यह हिलक्स के मुकाबले काफी किफायती विकल्प बन सकती है। हालांकि, अंतिम फैसला इसकी आधिकारिक कीमत, फीचर्स और 2027 में लॉन्च के समय सामने आने वाली पूरी जानकारी के बाद ही किया जा सकेगा।
(मंजू कुमारी)
Luxury SUV: जीप कंपास 85th एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Luxury SUV: भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट की मांग लगातार बनी हुई है। इस सेगमेंट में जीप की ओर से कई लोकप्रिय मॉडल पेश किए जाते हैं। अब कंपनी ने अपनी प्रीमियम एसयूवी जीप कंपास का खास 85th एनिवर्सरी एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसे सीमित संख्या में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। आइए जानते हैं इस स्पेशल एडिशन में क्या खास है और इसकी कीमत कितनी रखी गई है।
लॉन्च हुआ खास एडिशन
Jeep ने अपनी Compass SUV का नया 85th एनिवर्सरी एडिशन पेश किया है। यह स्पेशल एडिशन कंपनी के 85 साल पूरे होने के मौके पर लॉन्च किया गया है। इसे खास स्टाइलिंग, अतिरिक्त फीचर्स और एक्सेसरीज के साथ पेश किया गया है।
सिर्फ 85 यूनिट्स होंगी उपलब्ध
जीप कंपास 85th एनिवर्सरी एडिशन को लिमिटेड संख्या में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी इस खास एडिशन की केवल 85 यूनिट्स ही भारतीय बाजार में पेश करेगी। ऐसे में यह सामान्य Compass के मुकाबले ज्यादा एक्सक्लूसिव विकल्प बन जाता है।
मिलेंगे ये खास फीचर्स
इस स्पेशल एडिशन में कई अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एंबिएंट लाइटिंग, Sky Lounge, डिजिटल IRVM और फ्रंट व रियर डैशकैम शामिल हैं। इसके अलावा एनिवर्सरी एडिशन में खास स्टाइलिंग और चुनिंदा एक्सेसरीज भी दी गई हैं, जो SUV को ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक लुक देती हैं।
कंपनी ने कही यह बात
Stellantis India के Automotive Brands के Business Head और Director कुमार प्रियेश ने कहा कि Jeep Compass भारत में कंपनी की कहानी का अहम हिस्सा रही है। उनके मुताबिक, 85th एनिवर्सरी एडिशन के जरिए इस लोकप्रिय SUV को खास स्टाइलिंग, चुनिंदा एक्सेसरीज और सुरक्षा तकनीकों के साथ नया रूप दिया गया है। यह एडिशन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो अपनी SUV में ज्यादा पर्सनल, इंटेलिजेंट और एक्सक्लूसिव अनुभव चाहते हैं।
कितनी है कीमत?जीप कंपास 85th एनिवर्सरी एडिशन की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 26.70 लाख रुपये रखी गई है। लिमिटेड यूनिट्स और अतिरिक्त फीचर्स के चलते यह रेगुलर Compass से अलग और ज्यादा एक्सक्लूसिव विकल्प के तौर पर पेश की गई है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







