E-Mobility: बेंगलुरु में E3 Electric.Ai ने खोला पहला एक्सपीरियंस सेंटर, जानें डिटेल
E-Mobility: बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप E3 Electric.Ai ने भारत में अपने रिटेल विस्तार की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने बेंगलुरु के कोरमंगला में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर खोला है। 15 अगस्त को शुरू किए गए इस सेंटर का क्षेत्रफल करीब 2,500 स्क्वेयर फीट है, जहां ग्राहकों को बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी।
Trion के तीनों मॉडल होंगे प्रदर्शित
E3 Electric के इस नए एक्सपीरियंस सेंटर में कंपनी की Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज के तीनों मॉडल C1, C1x और C2 प्रदर्शित किए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक, सेंटर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ग्राहक स्कूटर में इस्तेमाल होने वाली तकनीक को करीब से समझ और अनुभव कर सकें।
यहां E3 CommandCenter, Intelligent IoT Core, Cloud Intelligence, AI HealthScan और TripSense Intelligent Cockpit जैसी तकनीकों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
कैफे और फैमिली जोन की सुविधा
कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए सेंटर में कैफे और फैमिली जोन भी बनाया गया है। बच्चों के लिए भी कई गतिविधियों की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा, E3 Electric ने Kazam EV Tech के साथ मिलकर सेंटर पर Type 7 DC फास्ट-चार्जिंग सुविधा जोड़ने की योजना बनाई है।
बेंगलुरु में खुलेंगी करीब 6 डीलरशिप
कोरमंगला का यह एक्सपीरियंस सेंटर कंपनी की आगामी डीलरशिप रणनीति के लिए एक मॉडल के तौर पर काम करेगा। E3 Electric आने वाले महीनों में बेंगलुरु में करीब 6 डीलरशिप खोलने की योजना बना रही है। इसके बाद कंपनी मैसूर और दक्षिण भारत के अन्य बाजारों में विस्तार करेगी।
कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान भारत के 90 से ज्यादा बाजारों में 100 डीलरशिप खोलने का लक्ष्य रखा है। यह विस्तार मुख्य रूप से डीलर पार्टनर्स के जरिए किया जाएगा। वहीं, पहला एक्सपीरियंस सेंटर कंपनी के लिए कस्टमर एक्सपीरियंस और ओनरशिप इकोसिस्टम का बेंचमार्क होगा।
AI टेक्नोलॉजी पर फोकस
E3 Electric.Ai फिलहाल मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर आधारित AI-इनेबल्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर फोकस कर रही है। कंपनी की प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, प्रेडिक्टिव डायग्नोस्टिक्स और बैटरी इंटेलिजेंस को अहम स्थान दिया गया है। कंपनी का लक्ष्य इन तकनीकों के जरिए इलेक्ट्रिक स्कूटर के अनुभव को ज्यादा स्मार्ट और कनेक्टेड बनाना है।
(मंजू कुमारी)
गोल्ड नहीं, चांदी के कंगन बनवाने में है फायदा! बजट में बन जाएंगे ये 8 फैंसी डिजाइन
सोने के बैंगल्स जरा महंगे बैठते हैं, लेकिन उनकी जगह अगर आप चांदी के कंगन बनवा लें तो कम बजट में एलिगेंट लुक पा सकती हैं। डेली वियर से ले कर कहीं आने जाने तक के लिए ये बैंगल्स बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे। देखें 8 फैंसी और लेटेस्ट डिजाइन।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan









